हजारीबाग. हजारीबाग की ओर से टाइल्स लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 1117) अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गया. इस बीच बाइक (जेएच 02 एवी 1998) से जा रहे केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव (50) टाइल्स ने नीचे दबकर मौत हो गई. इसकी सूचना कंडाबेर मुखिया दिनेश साव को देकर मुआवजे की मांग को लेकर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की खबर मिलते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी धरने स्थल पर पहुंच कर धरने में मृतक के परिजनों के साथ बैठकर मुआवजा की मांग करने…
Author: News Desk
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव राहुल पुरवार, एडीजी प्रिया दुबे ,एडीजी टी कांडासामी, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम और एसपी रामगढ़ अजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की.
रांची. खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम बिनोद सिन्हा को एक मामले में रांची के एसीबी के विशेष कोर्ट ने शनिवार को पांच साल की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल, यह मामला 12 योजनाओं के मद से 88 लाख की अवैध निकासी से जुड़ा है. राम बिनोद सिन्हा के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 17 केस दर्ज की थी. इसमें से तीन मामले में फैसला आ चुका है. बाकी 14 केस पीएमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर हो चुका है. खूंटी जिला परिषद में पदस्थापित रहते हुए…
रांची. नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर याचिका पर रांची के पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई. पूजा सिंघल की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया है कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि कितनी हुई है. पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिन्हा ने बहस की. कोर्ट ने जेल अधीक्षक को मंगलवार तक जानकारी देने का निर्देश…
Dubai/Karachi. बहिष्कार की धमकी से पीछे हटते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी से कहा है कि वह अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार करने को तैयार है लेकिन विश्व संस्था को 2031 तक भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी यही व्यवस्था अपनाने की अनुमति देनी होगी. पीसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बोर्ड इस ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर सहमत होने के लिए सालाना राजस्व चक्र में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग भी कर रहा है. सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत इस ‘हाइब्रिड मॉडल’ में अपने मैच दुबई में…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को टेबो के तोमरोंग जंगल में सुरक्षाबल ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू को मार गिराया. दरअसल, टेबो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पीएलएफआई सदस्यों ने दो युवकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस उस क्षेत्र में अभियान चला रही थी. इसी बीच सुबह 10 बजे के करीब पीएलएफआई नक्सलियों के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड में पुलिस ने अंतत: पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू को मार गिराया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ में पीएलएफआई नक्सली के…
Jamshedpur.. चाईबासा में झारखंड पुलिस के जवान शिवलाल पूर्ति (58) की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तोलगोइसाई गांव का रहने वाला था. पुलिस का जवान शिवलाल पूर्ति जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में पदस्थापित था. वह शुक्रवार शाम जमशेदपुर से बाइक से अपने घर चाईबासा जा रहा था. चाईबासा पहुंचने पर रास्ते में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़े. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि हृदय…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार की नियुक्ति के लिए एक दिसंबर को परीक्षा होगी. जिला प्रशासन ने 306 पदों के लिए नियुक्ति निकाली है. जमशेदपुर के 13 परीक्षा केंद्रों पर 5496 परीक्षार्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे. तकनीकी कारणों से पोटका के एक बीट के चौकीदार पद के लिए बाद में अलग से परीक्षा होगी. फिलहाल 305 पदों पर नियुक्ति के लिए ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने की बैठक, दिये निर्देश जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि…
Ranchi. भाकपा (माले)-लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में नवगठित हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद नहीं मांगेगी. उन्होंने कहा कि भाकपा (माले)-लिबरेशन सोरेन सरकार को उसके हर सही कदम और चुनाव अभियान के दौरान लोगों को दी गई गारंटी को पूरा करने में पूरा समर्थन देगी. भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी मंत्रिमंडल में मंत्री पद के लिए कोई दबाव नहीं डालेगी. हमारे पास सिर्फ दो विधायक हैं. इसलिए हमें नहीं लगता कि हम ऐसी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं. जब हमारे पास आठ से दस विधायक हो जाएंगे, तब…
Chakradharpur. चक्रधरपुर- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) कुंदरुहातु गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा. इससे ट्रक पूरी क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुंदरुहातु गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया. चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर भाग निकले.
