Author: News Desk

Chakradharpur. चक्रधरपुर- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) कुंदरुहातु गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा. इससे ट्रक पूरी क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुंदरुहातु गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया. चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर भाग निकले.

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किया. उन्होंने झारखंड वासियों की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान विधायक ने तिरूपति बालाजी मंदिर में अपने बाल दान में दिये.

Read More

Rajnagar. चाईबासा की ओर से आ रही रजनी बस ने मुरुमडीह में खड़ी पार्वती बस को पीछे में ठोकर मार दी. इससे पार्वती बस सड़क किनारे खड़े सारिया लदे ट्रेलर से टकरा गयी. इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गये. हादसा हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग के मुरुमडीह गांव के पास शनिवार सुबह 11 बजे की है. हादसे में कुमडीह गांव के संगीता मुर्मू एवं एक अन्य यात्री को ज्यादा चोटें लगी हैं. बाकि को हल्की फुल्की चोटें लगी. संगीता मुर्मू एवं अन्य यात्री को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. एक अन्य यात्री को इलाज के…

Read More

Mayurbhanj. ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले बड़ादलिमा चौक पर तीन लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उसने बताया कि इसके बाद दुर्घटनास्थल से भगाने की कोशिश में ट्रक चालक ने बागडेडा में एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार एक दंपति और तिपहिया वाहन के चालक की मौत…

Read More

Jamshedpur/Chennai. बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ 6 घंटे तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रात कराईकल और महाबल्लिपुरम से इस चक्रवाती तूफान के गुजरने की संभावना है. 30 नवंबर की देर शाम यह 70…

Read More

Potka. हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर हेंसल के समीप सड़क हादसे में हाता के व्यवसायी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना पोटका व राजनगर थाना की सीमा पर हेंसल में एस्सार पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात की है. इस सड़क दुर्घटना में हाता के व्यसायी अरुण महतो व उनकी पत्नी उर्मिला महतो की मौत हो गई है. अरुण महतो अपनी पत्नी उर्मिला के साथ राजनगर के इंटागढ़ गांव से वैवाहिक समारोह में शामिल हो अपनी बाइक से हाता की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया,…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी होगा. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक सिन्हा ने ट्रेन 18103/18104 टाटानगर-अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस को ठहराव का आदेश जारी किया है. यह ट्रेन अभी वाराणसी के बाद शाहगंज, अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचती है. जौनपुर में ट्रेन कब से रुकेगी, इसकी तिथि मुकर्रर नहीं हो सकी है. ट्रेन के जौनपुर में ठहराव देने की स्थिति में पूर्व के ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों के समय में फेरबदल करना होगा.

Read More

Chaibasa चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ परशुराम सियाल ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. कुलपति सह कोल्हान आयुक्त कार्यालय में कुलसचिव पदभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गयी. निर्वतमान कुलसचिव डॉ. राजेन्द्र भारती से उन्होंने कुलसचिव का पद ग्रहण कराया. डॉ. सियाल केयू के स्नातकोत्तर विज्ञान विभाग में पूर्व में विभागाध्यक्ष भी रहे हैं. 1996 में डॉ सियाल ने जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर से अपनी शिक्षण की शुरूआत की. इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के नए वित्त परामर्श दात्री के रूप में राज्यपाल सचिवालय से श्रीकांत किशोर मिश्रा…

Read More

New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार को पार्टी के लिए ‘बड़ा झटका’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि अब जवाबदेही तय करने के साथ ही कठोर निर्णय लेने होंगे. उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों से निराश नहीं होना चाहिए, पार्टी नेताओं को अनुशासन का सख्ती से पालन करना होगा. पार्टी को पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती. हमें हर हालत में चुनाव लड़ने के तरीकों को बेहतर बनाना होगा, क्योंकि समय और चुनाव लड़ने के तरीके बदल गये हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर विभाजनकारी…

Read More

Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर सत्ता हासिल करने के लिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘सत्ता के भूखे’ ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं. उन्होंने इस क्रम में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए गए ‘चौकीदार चोर है’ अभियान का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो ‘चौकीदार’ 2019 में उनके लिए ‘चोर’ था, वह साल 2024 आते-आते ‘ईमानदार’ हो गया और अब वे एक बार भी चौकीदार को चोर नहीं बोल पाते.…

Read More