Ghatshila. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में भाग लेकर शुक्रवार को रांची से गालूडीह पहुंचे. गालूडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं का आभार जताया. इस दौरान रामदास सोरेन ने कहा, सीएम हेमंत की पहली कैबिनेट में महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने का निर्णय लेकर अपने वादे को पूरा किया. इस योजना से पलायन रुकेगा. रोजगार की कमी के कारण मानव तस्करी हो रही है. लड़कियां राज्य के बाहर जाने के लिए मजबूर हैं. रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड विधान सभा का प्रथम सत्र 9 से…
Author: News Desk
Ranchi. हेमंत सोरेन सरकार के पहले विधानसभा सत्र को लेकर कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं. नौ दिसंबर से चार कार्य दिवस वाले इस सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण होगा. अगले दिन 10 दिसंबर को नये अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 11 दिसंबर को दिन के 11.30 बजे से राज्यपाल का अभिभाषण होगा. दूसरी पाली में सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आयेगी. सत्र के आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा. इधर, विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है. नौ से…
Ranchi. मैट्रिक परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक जमा होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे. बिना विलंब शुल्क के जमा आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी 17 दिसंबर तक और विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 23 दिसंबर तक सत्यापित कर करेंगे. वर्ष 2005 के इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए भी आवेदन 30 नवंबर से ही जमा होगा. आवेदन जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के…
Baharagoda. बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइक में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में इंचड़ासोल निवासी रोशन कुमार और सकरा निवासी सीमा मुंडा की मौत हो गयी. दोनों बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी भेजा. घायल अंगारपाड़ा के युवक राहुल नायक, सकरा गांव के सोमवारी मुंडा, शुभंकर मुंडा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती, पूर्व स्वास्थ्य…
Galudih. गालूडीह रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी शुक्रवार को 109 वर्ष के हो गये. इसे लेकर भक्तों ने गुरु वंदना के साथ धूमधाम से बाबाजी का 109 वां जन्मोत्सव मनाया. सुबह मंदिर से भक्तों ने नगर कीर्तन निकाला. मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित कर बाबा विनय दास बाबाजी का जन्मोत्सव मनाया गया. बाबाजी के जन्म दिन पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन रंकिणी मंदिर पहुंचे और बाबाजी से मिलकर आशीर्वाद लिया. जन्मोत्सव पर भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.
Jamshedpur. मानगो पुल पर हर दिन लग रहे जाम की वजह जानने शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगे इलाकों का निरीक्षण किया. सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि 11 बजे दिन के बाद जो नो इंट्री खुलती है, उसके बाद वाहन भारी संख्या में टिमकेन (साकची) गोलचक्कर से निकलते हैं. वहां से गाड़ियों को पार कराते हैं, तो इधर की गाड़ियों को रोकते हैं. इससे फिर से जाम लग जाता है. श्री राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या टिमकेन गोलचक्कर…
Jamshedpur. परसुडीह के बारीगोड़ा में दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी मृतक के रिश्तेदार रौशन हेंब्रम और भोला होनहागा को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड का खुलासा एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को किया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी ओडिशा के क्योंझर से की गयी है. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक अभिषेक हेंब्रम और रौशन हेंब्रम के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर पूर्व से विवाद था. इसके अलावा दोनों का राशन दुकान होने के कारण भी ग्राहक को लेकर आपस में विवाद…
Jamshedpur. टाटा स्टील की कर्मचारी अंजना तिवारी और बंदी गायत्री को वीमेन इन माइनिंग यूके (डब्लूआइएम यूके) की 2024 की 100 ग्लोबल इंस्पिरेशनल वीमेन इन माइनिंग (डब्ल्यूआइएम 100) सूची में स्थान मिला है. यह प्रतिष्ठित द्विवार्षिक प्रकाशन खनन उद्योग में महिलाओं की अद्वितीय उपलब्धियों और प्रेरणादायक योगदान को वैश्विक स्तर पर सम्मानित करता है. अंजना तिवारी टाटा स्टील में सुरक्षा विभाग की सीनियर एरिया मैनेजर हैं. उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) से कॅरियर की शुरूआत की और बाद में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की पहली महिला सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया. टाटा स्टील में उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण भूमिका…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का शहर भर में अभिनंदन-स्वागत कार्यक्रम जारी है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल ने एक मोटर साइकिल रैली निकाली. इस रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री राय का शानदार स्वागत किया गया. मोटरसाइकिल रैली रंकिणी मंदिर से प्रारंभ हुई और कदमा बाजार होते हुए फार्म एरिया, रामनगर, उलियान, भाटिया बस्ती, रामजन्म नगर, भाटिया पार्क, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर एक से पांच तक, रानी कुदर होते हुए वापस रंकिणी मंदिर चौक पर संपन्न हुई. रैली के दौरान श्री राय का विभिन्न लोगों और संगठनों ने कदमा बाजार चौक,…
नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से ‘एकल खिड़की मंजूरी’ प्रणाली का इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा न किए जाने पर सरकार इस योजना को बंद करने पर विचार करेगी. राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (एनएसडब्ल्यूएस) एक डिजिटल मंच है जो उद्योग को व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अनुमोदन की पहचान करने और आवेदन करने में मार्गदर्शन करता है. इस पोर्टल पर 32 केंद्रीय विभागों और 29 राज्य सरकारों से अनुमोदन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. गोयल ने कारोबारी सुगमता पर आयोजित दूसरे (उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग…
