खूंटी जिले में 25 नवंबर को यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मंगल मुंडा के सिर में आई थी चोट Ranch. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई. मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था. अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुंडा 45 वर्ष के थे. मंगल मुंडा ने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली. झारखंड के खूंटी जिले में 25…
Author: News Desk
जमशेदपुर। मानगो पुल पर जाम के असल कारणों की खोज में शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नव निर्वाचित विधायक सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगते इलाके का निरीक्षण किया और उसके बाद कहा कि मानगो की तरफ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी तो मानगो की जाम की समस्या ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक बैठक होनी है. सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि 11 बजे रात के बाद जो नो इंट्री खुलती है, उसके बाद वाहनों की भारी…
खंडवा. खंडवा में गुरुवार देर रात मशाल जुलूस के दौरान आग भड़क गई, जिससे 50 से ज्यादा लोग झुलस गए. घायलाें में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं. 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया. इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है. बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का भी जायजा लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी सामने आया है. जानकारी…
मस्कट. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार रात मस्कट, ओमान में जापान के खिलाफ अपने दूसरे पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 मैच में 3-2 से कड़ी जीत दर्ज की. थोकचोम किंगसन सिंह (12′) ने भारत के लिए खाता खोला, लेकिन जापान के नियो सातो (15′, 38′) ने जल्द ही गोल करके बराबरी हासिल कर ली. दूसरे हाफ में रोहित (36′) ने भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन नियो सातो ने फिर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. अरिजीत सिंह हुंडल (39′) ने तीसरे क्वार्टर के अंत में फिर से भारत के लिए बढ़त हासिल की और भारत ने एक…
कोलकाता. ईस्ट बंगाल एफसी शुक्रवार शाम अपने घरेलू मैदान युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी, तो मेजबान टीम का लक्ष्य इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत का स्वाद चखना होगा, जबकि हाईलैंडर्स अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पूरे तीन अंक बटोरना चाहेंगे. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी नौ मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और दो हार से 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 21 गोल दागे हैं और सिर्फ 15 गोल खाए हैं. वे पिछले पांच मैचों में एक हारे हैं. ईस्ट बंगाल एफसी सात मैचों में एक ड्रा और छह हार…
Jamshedpur. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में 75वें इनकॉर्पोरेशन डे का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (रॉ मैटेरियल) डीबी सुंदरामम के अलावा पूर्व अध्यक्ष, व्यापारी एवं उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किये. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डीबी सुंदरामम ने कहा कि चेंबर के आयोजन में पूर्व के अध्यक्षों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें यहां जितना प्यार और सम्मान मिलता है, वह किसी और संस्था में नहीं मिलता होगा. सिंहभूम चेंबर इतने लंबे…
Jamshedpur.टाटा स्टील के वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू हो गया. इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि आरएमएम चीफ जगजीत सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इसका संचालन जेडीसी चेयरमैन एएन ठाकुर ने किया. इसके अलावा यहां सारे पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान वन सप्लाइ के सारे कमेटी मेंबर तो मौजूद थे, लेकिन साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर इस मीटिंग से नदारद नजर आये. बताया जाता है कि हाल के दिनों में जेडीसी में हुए बदलावों के कारण वन सप्लाइ चेन और साइंटिफिक सर्विसेज…
Jamshedpur. टाटा स्टील में संयुक्त समितियों में किये गये बदलाव के बाद पहली बैठक सर्वोच्च कमेटी जेसीसीएम की हुई. इस बैठक में विस्तार से सभी मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान चेयरमैन के तौर पर वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु, वाइस चेयरमैन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी व मैनेजमेंट की ओर से वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी आशीष अनुपम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह बीमार हैं और टीएमएच में भर्ती हैं, जबकि उपाध्यक्ष शहनवाज आलम निजी कार्य से शहर से बाहर…
Jamshedpur. सोनारी कुम्हारपाड़ा बी ब्लाक निवासी नंद किशोर (40 वर्ष) ने गुरुवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वह रात 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. गुरुवार सुबह जब उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो नंद किशोर…
Arwal. बिहार में अरवल जिले के कलेर प्रखंड में कामता गांव से बारातियों को लेकर पटना जा रही एक गाड़ी के बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर एक तालाब में पलटने से वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना प्रभारी मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि प्रसादी इंग्लिश मुहल्ला के पास एक वाहन तालाब में पलट गया जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई एवं तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों…
