Ranchi. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह झारखंड के लोगों द्वारा दिया गया जनादेश है. हमने इसे खुशी-खुशी स्वीकार किया है. अभी भी बहुत सारी चुनौतियां हैं. झारखंड का एक भाई और बेटा होने के नाते जनता ने हेमंत जी को बहुत प्यार दिया है. वह एक समृद्ध झारखंड बनाने की सभी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि गांडेय विधायक होने के नाते मैं हेमंत सर को बधाई देती हूं. लोगों ने जो विश्वास इंडिया गठबंधन पर जताया…
Author: News Desk
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार की शाम 5.45 बजे प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे. उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं. मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी व कैबिनेट सचिव वंदना दादेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद के नेतृत्व में सचिवालय कर्मियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद सीएम अपने कक्ष में गये और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि हर झारखंडी को समर्पित रहेगी अबुआ सरकार. झारखंड की धरती ने हमेशा से संघर्ष को जन्म…
Jamshedpur. टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट के हेड रामफल नेहरा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. वे दो दिन पहले अपना इस्तीफा कंपनी के प्रबंध निदेशक को भेज दिया था. रामफल नेहरा ने क्यों इस्तीफा दिया है इसके कारणों का अब तक पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी कंपनी में हुई बैठक में दिया. रामफल नेहरा टाटा कमिंस में मनीष झा के तबादले के बाद प्लांट हेड का पद संभाला था. रामफल नेहरा इसके बाद पुणे रवाना हो गये है. अजीतेश मुंगा को नया प्लांट हेड बनाये जाने की सूचना…
Jamshedpur. लोजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया हथियार रखने और डकैती की योजना बनाने के मामले में जमशेदपुर न्यायालय से बरी हो गये हैं. जमशेदपुर न्यायालय में एडीजे-3 के निशांत कुमार की अदालत में गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में एक मामला पोटका थाना में अगस्त 2013 में रवि चौरसिया, तापस मंडल, छोटू भगत, सनातन भगत और भोपाल देवनाथ के खिलाफ दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान भोपाल देवनाथ का निधन हो गया था. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल तिवारी और जयंतो डे ने जोरदार ढंग से बहस की. अनुसंधानकर्ता मामले को…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह को बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को टाटा मोटर्स के ग्रामीण विकास विभाग के मजदूरों का यूनियन ने बधाई दी. इसमें महामंत्री लालबाबू सिंह, विनोद प्रसाद, बंटी सिंह, परवेज आलम और सुनील बारिक शामिल थे. इसके अलावा टाटा कमिंस मजदूर यूनियन प्रेसिडेंट दीपेंद्र चक्रवर्ती, सुमित कुमार, जनरल सेक्रेटरी आई मुरली राजू, असिस्टेंट सेक्रेटरी कामेश्वर पांडेय, सुमित कुमार, सुमित कुमार मुखर्जी आदि बधाई दी. दूसरी ओर, टीआरएफ यूनियन की उपाध्यक्ष बेबी सिंह, जनरल सेक्रेटरी अंजनी…
Jamshedpur. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी. डॉ अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने का साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जायेगी. यह सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
Jamshedpur. झामुमो युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खुशी में 5 क्विंटल लड्डू का वितरण किया. यह जानकारी झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बिष्टुपुर समेत परसुडीह, करनडीह, साकची, मानगो, बिरसानगर, गोलमुरी आदि जगहों पर शाम में झामुमो सरकार बनने पर लड्डू का वितरण किया जायेगा. इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की जायेगी.
Jamshedpur. हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से अपना घर छोड़कर भाग रहे 14 वर्षीय एक बच्चे का रेस्क्यू किया गया. उक्त किशोर को अकेला पाकर ट्रेन के टीटी देबदीप बसु को शक हुआ. इसके बाद नाबालिग का उसने टिकट चेक किया. उसके पास कोई टिकट नहीं था. उसका कोई अभिभावक भी ट्रेन पर नहीं था. बाद में उसको टाटानगर स्टेशन पर उतारा गया. इसके बाद बच्चे को आगे की सहायता और देखभाल के लिए टाटानगर में आरपीएफ को सौंप दिया गया. चाइल्डलाइन संगठन बच्चे को उसके माता-पिता के पास वापस भेजने के लिए प्रक्रिया अपना रही है.
Jamshedpur. टाटा स्टील के एलडी 3 टीएससीआर ने गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कुल 225 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. यह एलडी 3 डिपार्टमेंट का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है. इस शिविर का चीफ एलडी 3 रविन्द्र विजय संघवाई, चीफ टीएससीआर रंजय सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू, जेडीसी वाइस चेयरमैन शिवरंजन कुमार ने कमेटी मेंबर व हेड के साथ मिलकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे कमेटी मेंबर मृत्युंजय कुमार, विकास दास, रमेश नायक, वंशीधर, पवन श्रीराम, गिरीश राव, विभागाध्यक्ष आलोक कुमार, श्याम पासवान आदि मौजूद थे.
Jamshedpur. केंद्रीय विद्यालय टाटानगर ने कक्षा षष्ठी से आठवीं तक के लिए बैगलेस कक्षा का आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ की प्राध्यापिका प्रोफेसर डॉ आयताक्षी सरकार मौजूद थी. उनके द्वारा कक्षा षष्ठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रोचक गतिविधि आयोजित की गयी. जिसमे सभी छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. भावनात्मक जागृति और मानसिक योग्यता के विकास से संबंधित वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं हुई. मौके पर प्राचार्य आशुतोष कुमार झा छात्र नंदिनी, मदन, अभिनव, अंशी, सम्यक, नेहल, प्रतीक, प्रांजल आदि भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान जनजातीय प्रदर्शनी भी लगायी गयी. शिक्षा पर्यटन…
