Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में छह लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य सरकार ने तय किया है. समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को की गयी. बैठक में एडीसी भगीरथ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 6 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य जिला के लिए राज्य द्वारा निर्धारित किया गया है. इस वर्ष धान का…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू का साकची क्षेत्र भ्रमण के दौरान काशीडीह मेन रोड में अभिनंदन किया गया. काशीडीह मेन रोड में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख रहे कमल अग्रवाल, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मारवाड़ी समाज के युवा नेता सन्नी संघी ने विधायक पूर्णिमा साहू को अंग वस्त्र भेंट कर लड्डू वितरण किया. इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इधर, जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को टेल्को भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा से गुरुवार को उनके घर पर जाकर मुलाकात की. उनका हाल…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की जीत की खुशी में गुरुवार को दिन भर कई जगहों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. भाजयुमो नेता राजीव चौहान, दिलीप तिवारी और गौरव पटेल के नेतृत्व में साकची स्थित हनुमान मंदिर के समीप श्री राय का अभिनंदन कर लड्डू वितरण किया गया. दिन में क्षत्रिय समाज की महिला सदस्यों ने श्री राय के बिष्टुपुर स्थित आवास-कार्यालय परिसर में बुके भेंट कर स्वागत किया. श्री राय के आवास पर कानू विकास संघ के लोग आये और शुभकामनाएं दी. इसके पूर्व दोपहर में रंकिणी मंदिर, राम नगर, राम जन्म नगर और शास्त्रीनगर…

Read More

Ranchi. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से ‘नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा. वह हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को रांची पहुंचे थे. सपा प्रमुख ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, झारखंड चुनाव के नतीजों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया…लोगों ने अपनी सूझबूझ और लोकतांत्रिक निर्णयों से एक प्रगतिशील सरकार चुनी. उन्होंने हेमंत सोरेन और ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड को समृद्धि, विकास तथा प्रगति…

Read More

Saraikela. सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर बिरसा चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एटीएम कैश वैन से एक बाइक टकरा गयी. इससे बाइक चालक जिरुम हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, बाइक के पीछे बैठे हरिचरण जारिका को हल्की चोट आयी है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने जिरुम हेंब्रम को एमजीएम रेफर कर दिया. वहीं, हरिचरण जारिका को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना गुरुवार दोपहर की है. जिरुम हेंब्रम काशीपुर गांव का निवासी है. किसी काम से वह सरायकेला आ रहा…

Read More

Kharsawan. खरसावां के सोखानडीह जंगल में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं. हाथियों का झुंड सोखानडीह जंगल में पहुंचा. हाथियों ने बिटापुर, कंटुआ, कुदरसाई, रामपुर, बिटापुर, बड़गांव आदि गांवों में खेतों में धान की फसल को खाने के साथ पैरों से रौंद दिया. किसानों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की. हाथियों से फसल बर्बाद की सूचना पर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिये वन विभाग ने पश्चिम बंगाल से एक प्रशिक्षित दस्ता को बुलाया है. यह दस्ता हाथियों को गांव के आस-पास से दूर…

Read More

Galudih. गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी 29 नवंबर 2024 को 109 साल के हो जायेंगे. मौके पर रंकिणी मंदिर परिसर में जन्म उत्सव समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसके लिए गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबाजी की उपस्थिति में बैठक हुई. इसमें जगदीश भकत, काजल डान, प्रकाश निषाद, सागर पानी व श्रद्धालु उपस्थित थे. यहां निर्णय हुआ कि मंदिर परिसर में दो हजार दीप जलेंगे व 109 नारियल फोड़े जायेंगे. इसके साथ केला, लड्डू, पेड़ा समेत तमाम पूजन सामग्रियों की संख्या 109 होगी. मां रंकिणी की विशेष पूजा होगी. बाबाजी को सम्मानित किया जायेगा. उनके…

Read More

Ghatshila. मऊभंडार से एक नाबालिग लड़की का अपहरण 22 नवंबर को पांच पांडव निवासी अमन कुमार गुप्ता ने कर लिया था. मुगलसराय की पुलिस ने नाबालिग लड़की और अपहरण कर्ता को बरामद कराने में मऊभंडार पुलिस की मदद की. दोनों को मऊभंडार पुलिस ने 27 नवंबर की रात में अपहरण के पांच दिनों बाद बरामद कर लिया. गुरूवार को नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच करा कर परिजनों को सौंंप दिया गया. नाबालिग लड़की का मऊभंडार पुलिस के मुताबिक न्यायालय में शुक्रवार को सीआरपीसी 164 के तहत बयान कलम बंद किया जायेगा. मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 22…

Read More

Musabani. मुसाबनी थाना क्षेत्र की सुरदा ट्रेनिंग सेंटर के पास गुरुवार को मवेशी को बचाने के में सवारियों से भराी टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में चालक समेत चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. उन्हें इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां से चारों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. उन्हें इस अनुमंडल अस्पताल से रिम्स रांची ले जाया गया. मुसाबनी निवासी सह टाटा मैजिक के चालक शंभू पातर (40), रांची निवासी सुकुर मनी कश्यप (56), रेखा खलको (40), गुड़िया खलको (30) और वर्षा रानी खलको को इलाज के…

Read More

रांची. झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में बृहस्पतिवार को शपथ लेने के तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने असम के सिलचर में 22 नवंबर को मुठभेड़ में जान गंवाने वाले अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा. सोरेन ने इसके साथ ही अग्निवीर के परिवार के लिए राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि के तहत महतो की मां को 10 लाख रुपये का चेक भी सौंपा. बोकारो जिले के चंदनकियारी निवासी अर्जुन महतो अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में सेवारत थे. सोरेन ने इससे पहले ड्यूटी या सैन्य अभियानों के दौरान जान गंवाने…

Read More