Author: News Desk

नई दिल्ली. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना अब देश के कुल 788 जिलों में से 687 जिलों में लागू हो चुकी है. वर्ष 2014 में यह 393 जिलों में ही लागू थी लेकिन पिछले 10 वर्षों में इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ सहयोग करके ईएसआईसी योजना को अब शेष 101 जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में काम करते हुए ईएसआईसी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की सुविधाओं के साथ कर्मचारियों और उनके आश्रितों तक…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र की बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस चंद्रधारी सिंह की बेंच ने फैसला आने तक पूजा खेडकर को मिली सुरक्षा बरकरार रखने का आदेश दिया है. इस मामले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भी याचिका दायर कर पूजा खेडकर पर कोर्ट में झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया है. यूपीएससी ने कहा है कि पूजा खेडकर की ओर से दाखिल किये गए जवाबी हलफनामा में झूठा बयान दिया गया है कि यूपीएससी ने उसका बायोमेट्रिक्स एकत्र किया है.…

Read More

नई दिल्ली. अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर दिए गए बयान के कारण दुनिया भर के अलग-अलग स्टॉक मार्केट की तरह ही घरेलू शेयर बाजार भी आज एक बार फिर बड़ी गिरावट का शिकार हो गया. आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी. शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार ने लिवाली के सपोर्ट से तेजी दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन ये कोशिश अधिक सफल नहीं हो सकी. पहले घंटे के कारोबार के बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू…

Read More

ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में सम्मान लेने पहुंचे सब इंस्पेक्टर राणा जंग बहादुर  गिरिडीह. एक समय झारखंड के नक्सल प्रभावित थानों में शुमार गिरिडीह जिले का निमिया घाट थाने का देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानो में चयन किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निमियाघाट को वर्ष 2024 के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चयन किया है. शुकवार 29 नवंबर को इस थाने के तत्कालीन एसएचओ राणा जंग बहादुर ओडिशा के भुवनेश्वर में सम्मानित होंगे. इसके लिए सब इंस्पेक्टर राणा जंग बहादुर भुवनेश्वर पहुंच गये हैं. गृह मंत्रालय की टीम हर साल देश भर के…

Read More

खूंटी. तोरपा थाना क्षेत्र के कतारी मोड़ से सोनपुर गढ़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात आग के हवाले कर दिया. इससे रोड रोलर पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया. जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य खूंटी के शिवकुमार साहू नामक संवेदक द्वारा कराया जा रहा है. बुधवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है और देर रात अपराधियों ने रोड रोलर को जला दिया. अपराधियों ने दो अन्य मशीनों को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हुए.…

Read More

Ranchi. झारखंड राज्य की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्रियों की शपथ ले चुके हैं. झारखंड में हेमंत साेरेन के चाैथीबार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकाॅर्ड बन गया. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्ष के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए. उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं. गुरुवार काे माेहराबादी मैदान पर आयाेजित शपथग्रहण समाराेह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत…

Read More

Deoghar. स्कूल में शिक्षिका को गोली मार दी गई. यह घटना गुरुवार को देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई है. जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में प्रधान शिक्षिका को गोली मार दी गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी. तभी पारा टीचर अचानक क्लास रूम में घुसा और प्रधान शिक्षिका पर फायरिंग कर दी. एक के बाद एक दो बार उसने फायरिंग की. पहली गोली निशाने पर नहीं लगी, तो उसने दूसरी बार फिर से फायरिंग की. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी के दाहिने हाथ में लगी.…

Read More

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक होगी. बैठक शाम साढ़े पांच बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. इसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने, रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराने के साथ राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू पुरस्कार करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है.

Read More

Ranchi. हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गये हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी. फिलहाल उन्होंने अकेले सीएम पद की शपथ ली है. मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा. इससे पहले दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन ने JMM शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनको अपने साथ समारोह स्थल लेकर आए. शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए. राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद रहे. दरअसल, 23 नवंबर को आए चुनावी नतीजे में JMM…

Read More

28 नवंबर 2024, को जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव ‘एक्सप्लोर 2024’ का शुभारंभ हुआ। हर साल एक्सप्लोर के प्रतिभागियों के जोश को मद्देनजर रखते हुए इस बार यह कार्यक्रम 3 दिनों का रखा गया है, जो कि 28 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। पूरे साल छात्रों को इस एक कार्यक्रम का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। एक्सप्लोर का कार्यक्रम छात्रों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका देता है और उन्हें इससे कुछ सीखने का भी मौका मिल जाता है। फ्लैश मॉब ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से ‘एक्सप्लोर 2024’ का उदघाटन किया…

Read More