नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी. शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए, लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार ने निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार…
Author: News Desk
Ranchi. हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार (आज) को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. इससे पहले आज उन्होंने सोशल मीडिया X पर झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई दी. श्री सोरेन ने x पर लिखा, आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और…
Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया.पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कदमा के केडी फ्लैट पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचने पर कदमा स्थित पूर्व मंत्री के टाटा स्टील द्वारा आवंटित क्वार्टर के आसपास बंद कराये गये रास्ते को बारीकी से देखा. साथ ही टाटा स्टील से कहा कि वह लोगों को रास्ता दें, अन्यथा जनता खुद रास्ता बना लेगी. सरयू राय दो दिन पहले भी वे वहां गये थे, लेकिन उस दिन रात का वक्त था, इस कारण वे बंद रास्ते को देख नहीं पाये थे. बुधवार को वे वहां भ्रमण करने पहुंचे और खुद से देखा…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने बुधवार को दौरा करने के बाद प्रेस बयान जारी कर कहा है कि कदमा में वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बड़ी प्रतिमा स्थापित करेंगे. पहले वहां नेताजी की मूर्ति लगी हुई थी. अब वह मूर्ति कहां है, पता नहीं. श्री राय ने कहा कि उन्होंने लोगों से कहा है कि वह वहां नेताजी की बड़ी प्रतिमा लगाएंगे और यह पार्क अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के नाम से ही जाना जाएगा. सरयू राय ने बताया कि कदमा में एक कन्वेंशन सेंटर बन कर…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भाजपा की आभार यात्रा ने बुधवार को बारीडीह एवं सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई और जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद हेतु उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त किया. आभार यात्रा की शुरुआत जमशेदरपुर के एग्रिको चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल से प्रारंभ हुई. इसके बाद यात्रा बारीडीह मंडल के सिदगोड़ा बाजार, विद्यापति नगर, फौजा बागान, कालू बागान, विजया…
Jamshedpur. जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के संचालक अभिषेक राज के साथ मारपीट व कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद पुलिस उसे थाना ले गयी. आरोपी जुगसलाई के एक कारोबारी का बेटा है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंचे. बुधवार को बिष्टुपुर थाना में दोनों पक्ष के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया. भाजपा नेता ने अभिषेक राज की कार की मरम्मत कराने का भरोसा दिया. इसके बाद दोनों पक्ष में समझौता हुआ. मालूम हो कि…
Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले. नरेश…
Patna.बिहार सरकार ने राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद में पार्टियों के सचेतकों को ‘राज्य मंत्री’ का दर्जा दिया है. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्यपाल की सहमति के बाद नियमों में संशोधन से संबंधित राजपत्र की एक प्रति विधानसभा में पेश की. कुमार द्वारा सदन में पेश किए गए राजपत्र में कहा गया है, “विधानमंडल के दोनों सदनों के सचेतक सरकार के राज्य मंत्री के बराबर वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं के हकदार होंगे. पार्टियों के मुख्य सचेतक पहले से ही राज्य में कैबिनेट मंत्रियों की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. बिहार…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की वजह से नहीं बल्कि इसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन की वजह से करारी हार मिली और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वह वोटिंग मशीन की जगह राहुल गांधी को ‘बदलने’ पर विचार करें. ईवीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खरगे यदि इवीएम, निर्वाचन आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, न्यायपालिका और मोदी सरकार नहीं चाहते हैं…
