Ranchi.हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज आमंत्रित हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर (गुरुवार) की शाम चार बजे से है. रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों पर है. झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों को आमंत्रित किया है. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से अतिथि रांची पहुंचेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,…
Author: News Desk
Potka. पोटका थाना अंतर्गत बालीजुड़ी में मंगलवार देर शाम दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाश लगभग चार लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए. इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में घर मालिक तापस दास ने बताया कि वह अपनी मां माधुरीदास, भाई लालटू दास, बहुप्रिया दास के साथ घाटशिला में एक विवाह समारोह में गए हुए थे. घर पर सिर्फ उनकी पत्नी मोनिका दास और 7 वर्षीय पुत्र ध्रुव दास मौजूद था. इसका फायदा उठाते हुए दो नकाबपोश…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर चुनाव में उनकी छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में उनकी छवि को बिगाड़ने के लिएहिंदू-मुस्लिम के एडिटेड वीडियो का सहारा लिया गया. उन्होंने कहा कि सरयू राय ने धार्मिक ध्रुवीकरण कर छलपूर्वक चुनाव जीता. क्योंकि उन्हें पता था कि बिना राजनीतिक तिकड़म के जीत संभव नहीं थी. बन्ना गुप्ता ने आशंका जताई कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के कारण सरयू राय विकास कार्यों को बाधित कर सकते हैं. उन्होंने कहा- मुझे डर है कि सरयू राय मानगो फ्लाईओवर…
Mumbai.महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री का रास्त साफ हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन ने एकनाथ शिंदे के तेवर को डाउन कर दिया है. शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ कर दिया कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं है. उन्होंने कहा, बीजेपी का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा. शिंदे ने कहा, महायुति मजबूत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी निर्णय लेंगे, वो हमें मंजूर होगा’. महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने बताया, मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई थी. जिसमें उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा,…
Adityapur. आदित्यपुर में पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में आदित्यपुर एच रोड में छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जब्त ब्राउन शुगर की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मोहम्मद सारिक और सरताज अंसारी के रूप में की है. तलाशी के दौरान उनके पास से एक टचस्क्रीन मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल,…
Dubai. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी गेंदबाजी स्पैल की बदौलत बुधवार को कैगिसो रबाडा और जोश हेजलवुड को पछाड़कर फिर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए. कार्यवाहक कप्तान बुमराह ने मैच में 72 रन देकर आठ विकेट झटके जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से रौंदकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. पर्थ टेस्ट से पहले बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे। अब वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 रैंकिंग अंक पर पहुंच गये हैं…
Gumla. झारखंड पुलिस ने बुधवार को गुमला जिले में करीब दो-दो किलोग्राम वजन के पांच आईईडी बरामद किए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर के बम रोधी दस्ते ने इन बमों को निष्क्रिय कर दिया. जगुआर एक विशेष कार्यबल है जिसका गठन माओवादी समस्या से निपटने के लिए किया गया है. गुमला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला थाना अंतर्गत अंजन-हीराखंड वन क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) ने सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के मकसद से बम लगा रखे हैं. बयान के मुताबिक, इसके बाद गुमला…
Saraikela. सरायकेला जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. नहाने के दौरान दो महिलाएं समेत तीन लोग पानी में डूब गए. इससे उनकी मौत हो गयी. दूसरी घटना खरकई नदी के जगन्नाथ घाट की है, जहां नहाने के दौरान मिर्गी आने से युवक की मौत हो गयी. दोनों हादसे से शोक की लहर है. सरायकेला थाना क्षेत्र के पांड्रा गांव में तालाब में नहाने गयीं दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान पांड्रा गांव निवासी दुखी सरदार (30 वर्ष) और रंगाडीह गांव निवासी रेखा सरदार (28 वर्ष) के…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का बुधवार को मानगो में अभिनंदन किया गया। श्री राय को उनके समर्थकों ने लड्डुओं से भी तौला। उन्हें लड्डुओं से तौलने का यह उपक्रम त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर (बड़ा हनुमान मंदिर) मानगो के सम्मुख हुआ। इसके पूर्व श्री राय ने त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि वह पश्चिम की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें चुनाव में विजयी बना कर सेवा का मौका दिया। श्री राय ने कहा कि वह सेवा करते रहेंगे। विकास के जो कार्य अधूरे रह…
कोलकाता.दार्जिलिंग टी फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में स्वीडिश रॉक स्टार की मार्सेलो लाइव परफॉर्म करेंगे. यह चार दिवसीय संगीत महोत्सव 19 दिसंबर से दार्जिलिंग की पहाड़ियों में आयोजित होगा. कला और संगीत के प्रति अपने लगाव के लिए विख्यात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी. इसी दिन वे पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन भी करेंगी. स्वीडिश रॉक स्टार की मार्सेलो, जो ‘यूरोप’ बैंड के पूर्व गिटारिस्ट और वोकलिस्ट हैं, उद्घाटन के दिन अपने बैंड के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे. ‘यूरोप’ का सुपरहिट गाना ‘द फाइनल काउंटडाउन’, 1986 में रिलीज हुआ था और…
