Author: News Desk

Jamshedpur. साइबर अपराधियों ने बदलते समय के साथ ठगी का तरीका भी बदला है. आजकल साइबर अपराधी लोगों को हनी ट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसी चीजों में फंसाकर अपना शिकार बना रहे हैं. पढ़े-लिखे लोग भी इन अपराधियों के चंगुल में आसानी से फंस जाते हैं. साइबर ठगी का ऐसा ही एक मामला साकची में सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने साकची निवासी व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगी के संबंध में व्यक्ति ने साइबर थाना बिष्टुपुर में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की…

Read More

Dubai. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का बोर्ड अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 29 नवंबर को वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक करेगा. टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित करने में काफी विलंब हो चुका है. देरी का कारण भारत द्वारा दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना है. भारत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाए जिसमें भारत के मुकाबले किसी तीसरे देश…

Read More

London. दुनिया में सबसे अधिक वृद्ध जॉन अल्फ्रेड टिन्निसवुड का 112 साल की उम्र में निधन हो गया. सबसे अधिक बुजुर्ग व्यक्ति होने के खिताब करीब नौ महीने से उनके पास था. उनके परिवार ने एक बयान में बताया कि उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में लिवरपुल के पास एक केयरहोम में टिन्निसवुड ने सोमवार को अंतिम सांस ली. उनका जन्म 26 अगस्त, 1912 को हुआ था. टिन्निसवुड ने अपनी लंबी उम्र का श्रेय ‘ विशुद्धत: अपने भाग्य’ को दिया था. सेवानिवृत्त अकाउंटेंट और परदादा टिन्निसवुड को अप्रैल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से जब सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति का…

Read More

Adityapur. गम्हरिया में ऊषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार छोटा गम्हरिया निवासी समीर मंडल व पितांबर नामक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से ऊषा मोड़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान खड़े ट्रेलर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों के अनुसार ऊषा मोड़ में…

Read More

Jamshedpur.केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी आम हड़ताल की चौथी वर्षगांठ पर शहर के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी महासंघों और किसान यूनियनों के बैनर तले मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया गया. देशव्यापी जिला स्तरीय प्रदर्शन और लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से कोल्हान के संयुक्त मंच की ओर से ज्ञापन सौंपा गया. शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों केंद्र सरकार की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों को उजागर करने तथा वैकल्पिक नीति की मांग को लेकर साकची बिरसा चौक में नुक्कड़ सभा की. सभी वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों…

Read More

Jamshedpur. भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के पास मंगलवार को सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास खड़ी कार में आग लग गयी. आग कुछ ही देर में पूरे कार में फैल गयी. इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया. उक्त कार टेल्को खड़ंगाझार स्वभूमि निवासी जी सुरेश राव की थी. जी सुरेश राव अपने पिता अप्पा राव का अंतिम संस्कार करने सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर गये थे. कार सड़क किनारे खड़ी कर वे घाट चले गये. इसी बीच अचानक कार में आग लग गयी. जी सुरेश राव…

Read More

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2025 की कक्षा नौवीं की बोर्ड का परीक्षा फॉर्म एवं वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीयन फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 नवंबर से 14 दिसंबर तक जमा होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक फॉर्म जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक एवं विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सत्यापित…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह तोते और आरके सिंह महामंत्री चुने गये. मतदान के उपरांत ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल में नवनिर्वाचित सभी कमेटी मेंबरों ने सर्वसम्मति से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का तीसरी बार गुरमीत सिंह तोते को अध्यक्ष और आरके सिंह को महामंत्री चुना. कमेटी मेंबर पद पर गुरमीत सिंह तोते फाउंड्री डिवीजन और महामंत्री आरके सिंह एक्सल डिवीजन से भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. चुनाव के बाद रात में ही कमेटी मीटिंग हुई, जिसमें अशोक उपाध्याय ने महामंत्री के नाम पर आरके सिंह का प्रस्ताव दिया, जिसका…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के संचालक व परसुडीह खासमहल निवासी अभिषेक राज पर मंगलवार की देर शाम थार में सवार युवकों ने हमला कर दिया. इसके अलावा कार पर हॉकी स्टिक और पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना करीब 8 बजकर 20 मिनट की है. इस संबंध में अभिषेक राज ने बिष्टुपुर थाना में थार के चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है. अभिषेक राज के अनुसार वे अपनी फार्च्यूनर कार (जेएच05एएन 9991) से होटल अलकोर एक मीटिंग के लिये जा रहे थे. वोल्टास गोलचक्कर के पास एक थार को ओवर टेक कर…

Read More

Jamshedpur. सोनारी डी पांडेय कॉलोनी निवासी रवि शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस के अनुसार गत 29 जुलाई 2023 को रवि शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा अपने साथियों के साथ डी कॉलोनी में घर बना रहे अमित कुमार गिरि और अनंत पांडेय से रंगदारी स्वरुप रुपये और जमीन की मांग की थी. अमित गिरि ने सोनारी थाना में केस दर्ज कराया था. उक्त मामले में रवि शर्मा फरार है. कोर्ट से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी है

Read More