Author: News Desk

लातेहार.  लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपांव जंगल के पास बीती रात आपसी झगड़े में माओवादी कमांडर छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बुधवार को उसका शव बरामद हुआ है. पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में खरवार की हत्या हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार माओवादियों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था. इसका समझौता करने के लिए माओवादी मंगलवार की रात छिपादोहर थाना क्षेत्र…

Read More

नई दिल्ली. एशियन शूटिंग कन्फेडरेशन (एएससी) की कार्यकारी समिति ने एशियन राइफल/पिस्टल कप 2026 की मेजबानी के अधिकार भारत को प्रदान किए हैं. यह घोषणा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने की है. एएससी के महासचिव इंजीनियर दुआज अल ओतैबी की ओर से एनआरएआई के महासचिव के. सुल्तान सिंह को भेजे गए एक पत्र में होस्ट फेडरेशन से इस प्रतियोगिता के प्रस्तावित तिथियों की जानकारी मांगी गई है. इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, के. सुल्तान सिंह ने कहा, “हमें एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपे जाने पर बेहद खुशी हो रही है. हम एएससी…

Read More

नई दिल्ली. अडानी रिश्वत मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज प्रभावित रहा. इसी बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. संसद प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में मामूली से आरोपों पर लोगों को गिरफ्तार किया जाता है जबकि उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वत देने के गंभीर आरोप लगे हैं. हमारी मांग है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज प्रभावित रहा.…

Read More

पटना. बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन किराया वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक -2024 पेश होगा. विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी. प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंगे. उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यानाकर्षण में…

Read More

नई दिल्ली. घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 1,200 रुपये से लेकर 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये से लेकर 77,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 70,950 रुपये से लेकर 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है. सोने की तरह आज…

Read More

नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी. बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया,…

Read More

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के द्वारा मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए. डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा. एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे. एसएंडपी 500…

Read More

कन्नौज. आज एक सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई. हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के 3.30 बजे हुआ. तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई. फिर ट्रक ने स्कार्पियो को रौंद दिया. ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई. स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे. यह मंगलवार को एक शादी में शामिल होने लखनऊ आए…

Read More

वाशिंगटन. संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलकाता में जन्मे भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के निदेशक के रूप में नामित किया है. इसके अलावा जैमीसन ग्रीर को अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के रूप में चुना. साथ ही केविन ए. हैसेट को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का निदेशक नियुक्त किया है.द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एवं वित्त पोषण संस्थानों में से एक है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ.…

Read More

मेरे काम में कोई गलती दिखे तो मुझे बताएं, मैं तत्क्षण उसे सुधार लूंगाः सरयू राय जमशेदपुर:   जो आदमी काम करता है, गलती उसी से होती है। जो आदमी काम ही नहीं करेगा, उससे गलती कैसे होगी? इससे भी अहम यह है कि अगर आपसे गलती हो गई है तो आप उसे तत्काल सुधार लें। फिर कोई गड़गड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। मैं राजनीति में हूं, काम करता हूं, इंसान हूं,मैं आपसे यह अपेक्षा करता हूं कि अगर काम करते वक्त मुझसे भी कोई गलती हो जाए या आपको मेरे किसी भी काम में कोई गलती दिखे तो आप तत्काल…

Read More