Jamshedpur.क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) टूटते ही गैंगेस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के शूटर रहे हरीश सिंह बुधवार को गिरिडीह जेल से रिहा हो गया. गिरिडीह जेल से रिहा होने की जानकारी पर उसके कुछ साथी भी जेल गेट पहुंचे थे. जहां से हरीश सिंह उनके साथ चला गया. पिछले दिनों हरीश सिंह पर लगा सीसीए खारिज कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार हरीश सिंह पर कुल 15 केस दर्ज हैं. जिसमें नौ केस में वह बरी हो चुका है. जबकि छह केस में कोर्ट से उसे जमानत मिल चुकी है. एडवाइजरी कमेटी द्वारा सीसीए लगाये जाने के कारण हरीश सिंह…
Author: News Desk
Jamshedpur. न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने सीमेंट और मॉडर्न बिल्डिंग मैटेरियल्स (एमबीएम) ग्राहकों के लिए एक नई इनोवेटिव डिजिटल पहल न्युवो सेतु एप लॉन्च किया है. पायलट लॉन्च कार्यक्रम में प्रमुख डीलरों और ग्राहकों की उपस्थिति में इस एप को प्रस्तुत किया गया. न्युवो सेतु एप, आइओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल अनुभव देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. यह एप ग्राहकों को आसानी से ऑर्डर करने, रियल-टाइम में ऑर्डर की स्थिति ट्रैक करने और उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है. साथ ही,…
Jamshedpur. सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में 10 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है. पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत सोनारी थाना में की. शिकायत मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस ने आरोपी दीप मछुआ (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर ले गयी. पुलिस दीप मछुआ से सख्ती से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार दीप मछुआ शादीसुदा है. इधर, सोनारी थाना की पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये बुधवार को एमजीएम अस्पताल भेजा. पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम बेटी घर के पास खेल रही थी. कुछ…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन बुधवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) पहुंचे और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंगल मुंडा एक दुर्घटना में घायल हो गए थे. झारखंड के खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के पीडिहातु मोड़ के पास सोमवार शाम एक यात्री वाहन की छत से गिरने से मंगल मुंडा के सिर में चोटें आईं थीं. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रिम्स के नए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों से मंगल मुंडा के…
Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद समेत 60 लोगों के खिलाफ सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने जेपीएससी के दो भर्ती घोटालों की जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 2012 में मामला दर्ज करने के 12 साल बाद यह आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को अकेले रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी. सोरेन ने कहा, ‘मैं झारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर भरोसा रखने के लिए आभारी हूं. यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में दिखाने लगा ठंड का असर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के 18 जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच पहुंचा हुआ है. वहीं सुबह-शाम कुहासे और धुंध का असर दिख रहा है. दिन की शुरुआत कुहासे के साथ हो रही है. देर शाम कुहासे के साथ ही रात हो रही है. बीते 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा है. बच्चे और बुर्जुगों पर हो रहा मौसम का असर मौसम के बदलते मिजाज ने बच्चों और बुर्जुगों को प्रभावित किया…
रांची. एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में राहुल गांधी के व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मामले में बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई. इस मामले की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी. यह मामला भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह(अभी गृह मंत्री) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट चाहते हैं. इसको लेकर उनके अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने याचिका दाखिल की है. राहुल गांधी को मामले में कोर्ट में पेश होना है. पेशी को लेकर समन जारी है. इस पर शिकायतकर्ता नवीन झा के वकील विनोद साहू ने राहुल गांधी…
Jamshedpur.जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को बोड़ाम में आभार यात्रा निकाली. इस दौरान मंगल कालिंदी ने बोड़ाम बाजार, बंगोई एवं भुला मोड़ में लोगों के साथ मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें करीब 43000 वोटों के अंतर के साथ दूसरी बार विधायक बनाने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने बोड़ाम बाजार में पदयात्रा करते हुए अपने हाथों से लड्डू का वितरण किया. साथ ही बोड़ाम बाजार में वीर शहीद निर्मल महतो, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह भूमिज की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जनता का…
Ramgarh.झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शपथग्रहण समारोह के बाद बृहस्पतिवार से ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) की नयी पारी शुरू होगी. राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ अपने दादा सोबरन सोरेन को उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि देने हर साल इस स्थान पर आता हूं. सोरेन ने अपने गांव वालों को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले अपनी…
