रांची. झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी. स्पेशल ब्रांच की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा. इसके बाद कुछ मंत्रियों और नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा भी मिल सकती है. गुरुवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नयी विधानसभा बनने के बाद विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच करेगी. सूत्रों की मानें तो झारखंड पुलिस 25 बुलेटप्रूफ गाड़ियों को खरीद रही है. इनमें से पांच गाड़ियां पहले ही आ चुकी है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां बदली जाएंगी. सूत्र की मानें…
Author: News Desk
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है.आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है. मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है. इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था. इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को…
Saraikela. सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के समीप खरकई नदी किनारे सासन के पास सुनसान क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार सुबह युवती का शव बरामद किया है. युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है. पुलिस ने शव के पास से शराब की बोतलें समेत शक्तिवर्धक दवाएं व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म किए जाने के बाद संभवतः पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के संबंध में मौके पर मौजूद सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया कि पुलिस ने शव के कुछ…
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घासीपुरा में 29 नवंबर से मुस्लिम समाज के धार्मिक सम्मेलन आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है. इसमें देश-दुनिया की करीब 30 हजार से अधिक जमातें शामिल होंगी. 02 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं. बाहरी जमातों के आने का सिलसिला 15 दिन पहले ही शुरू हो गया था और रोजाना बड़ी संख्या में लोग ट्रेन और फ्लाइट से भोपाल पहुंच रहे हैं. आयोजन समिति के मुताबिक चार दिनों तक चलने वाले इस आलमी तब्लीगी इज्तिमा में 10 से 12 लाख…
कोलकाता. कोलकाता के धर्मतला बस स्टैंड से गुरुवार सुबह पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये जाली नोट बांग्लादेश से तस्करी कर लाए गए थे और इन्हें भारत में वितरित करने की योजना थी. जांच अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और अराजकता के माहौल के कारण सीमाई क्षेत्रों में तस्करी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं. तस्कर इन हालात का फायदा उठाकर जाली नोटों को भारतीय बाजार में खपाने की…
पूर्वी चंपारण. बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में हैवानियत व क्रुरता की हद पार करने वाला चर्चित सिमरन कांड में नौ वर्षो से फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. पुलिस ने शमीम को नाटकीय अंदाज में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से गिरफ्तार किया है. वर्षों से फरार शातिर शमीम नेपाल भागने के फिराक में था. पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का रहने वाला शमीम पूर्व में चोरी की गाड़ी की खरीदगी व कबाड़ का काम के साथ छोटी मोटी वारदात को अंजाम देता…
लातेहार. लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग…
कोलकाता. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के लिए आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, सोरेन ने ममता बनर्जी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया है. बनर्जी आज सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में शामिल होंगी और उसके बाद दोपहर में रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी.झामुमो प्रमुख ने रविवार को ममता बनर्जी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था. तृणमूल…
हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है रांची. झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा. एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को…
नई दिल्ली. लगातार दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में तेजी का रुख है. देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है. इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये से लेकर 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,200 रुपये से लेकर 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है. चांदी के…
