रांची डीसी व देवघर एसपी का भी तबादला रांची. हेमंत सोरेन की नयी सरकार बनते ही राज्य के डीजीपी, रांची के डीसी और देवघर के एसपी सहित अन्य का तबादला हुआ. सीएम के प्रभार लेने के तुरंत बाद आइएएस अधिकारी अविनाश कुमार को उनका अपर मुख्य सचिव बनाया गया. श्री कुमार पहले भी उनके अपर मुख्य सचिव थे. वहीं, पूर्व चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये गये डीजीपी अनुराग गुप्ता को फिर से डीजीपी बनाया गया है. आयोग के ही निर्देश पर हटाये गये मंजूनाथ भजंत्री को फिर से रांची का उपायुक्त व अजीत पीटर डुंगडुंग को पुन: देवघर का…
Author: News Desk
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की पहली बैठक की. अब तक श्री सोरेन की कैबिनेट में किसी को शामिल नहीं किया गया है. इस वजह से उन्होंने अकेले ही कैबिनेट की. बाद में प्रेस ब्रीफिंग भी मुख्यमंत्री ने ही की. उन्होंने बताया कि कैबिनेट में सात एजेंडों पर फैसला किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली कैबिनेट में विधानसभा का सत्र नौ से 12 दिसंबर तक बुलाने का निर्णय लिया गया है. नये विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का फैसला लिया…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 49 वर्षीय आदिवासी नेता सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई।. उनके आगे के…
Ranchi. झारखंड की 57 लाख महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजने की तैयारी समाज कल्याण विभाग कर रहा है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवंबर माह में सबके खाते में राशि भेज दी गयी है. अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत निबंधन की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है. दिसंबर महीने में 57 लाख से अधिक महिलाओं की संख्या योजना के लाभुक के रूप में हो सकती है. विभाग द्वारा यह तैयारी चल रही है कि 11 दिसंबर तक सबके खाते में राशि चली जाये.
New Delhi. यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थान जल्द ही स्नातक (यूजी) छात्रों के सामने पाठ्यक्रमों की अवधि को छोटा करने या बढ़ाने का विकल्प पेश कर सकेंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस सप्ताह एक बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए त्वरित डिग्री प्रोग्राम (एडीपी) और विस्तारित डिग्री प्रोग्राम (ईडीपी) की पेशकश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि मसौदा मानदंडों को अब हितधारकों की प्रतिक्रिया के लिए सार्वजनिक किया जाएगा. कुमार ने कहा कि डिग्रियों में पाठ्क्रमों की अवधि छोटी किए जाने या बढ़ाए का उल्लेख…
Ranchi.देवघर हवाई अड्डे पर कथित रूप से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर उड़ान भरने के मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी पर दर्ज केस को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा निरस्त करने के आदेश को झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस. ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने इस आधार पर एफआईआर रद्द कर दी थी कि विमान (संशोधन) अधिनियम 2020 के अनुसार इस मामले में जांच के लिए कोई पूर्व मंजूरी नहीं ली गई थी. झारखंड सरकार की…
Ranchi. राज्य सरकार ने खर्च नहीं हुई राशि को पीएल (पब्लिक लेजर अकाउंट) से निकलवाकर राज्य के खजाने में जमा कराने की कवायद शुरू कर दी है. खजाने में पैसे की कमी को देखते हुए सरकार के इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने विभिन्न विभागों के पीएल खातों में पड़े पैसों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने दो साल से कोषागार में पड़े पैसों को तुरंत राजकोष में जमा करने का निर्देश दिया है. जिन विभागों के पीएल खाते में ऐसे पैसे अब तक पड़े हैं, उसमें पथ निर्माण, भवन निर्माण,…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त कई कॉल सेंटर में काम करने के लिए युवाओं को लुभाने वाले मानव तस्करी गिरोह की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को छह राज्यों में 22 स्थानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छापेमारी बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर की जा रही है. बिहार के गोपालगंज में पुलिस द्वारा दर्ज किया गया यह मामला एक संगठित गिरोह से संबंधित है, जो नौकरी के बहाने भारतीय युवाओं को विदेश ले जाता है और उन्हें साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त फर्जी कॉल सेंटर…
राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया नई दिल्ली. भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखना है, बल्कि साइबर युद्ध और आतंकवाद जैसी नई राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना है. जलवायु परिवर्तन का मुद्दा नए आयाम हासिल कर रहा है, जिसे समझने और प्रबंधित करने की जरूरत है. राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार को तमिलनाडु…
कोलंबो. श्रीलंका में बरसात और बाढ़ से भारी तबाही हुई है. देश के 18 जिलों के 2लाख 30 हजार से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है. छह लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस दौरान 15 हजार से अधिक प्रभावितों को 165 अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है.बांग्लादेश के समाचार पत्र डेली न्यूज की खबर में आपदा प्रबंधन केंद्र के हवाले से खराब मौसम के दौरान हुई जान-माल की क्षति की जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि अब तक आठ घर पूरी तरह से नष्ट हो…
