Author: News Desk

New Delhi.भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे और इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि चिन्मय कृष्ण दास गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न दिये जाने की घटनाएं बेहद चिंताजनक है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेशी प्राधिकारियों से हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हैं. विदेश…

Read More

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार एवं गोला बारूद भी जब्त किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकित-बंदुआ जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित माओवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई. लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें सिकित-बंदुआ जंगल में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. उन्होंने कहा, “पुलिस दल को…

Read More

Ranchi. 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्य की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में विशिष्ट व अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आने की संभावना के अलावा रांची सहित दूसरे जिलों से भी समर्थकों के आगमन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. उक्त परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण व सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पांच एसपी, 30 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर, एएसआइ से लेकर दारोगा तक 350 अफसर व अतिरिक्त दो हजार फोर्स की…

Read More

Jamsjedpur. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला ने मंगलवार को प्लेटिनम जयंती स्थापना दिवस समारोह मनाया. मुख्य अतिथि के रूप में काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च( सीएसआइआर) की महानिदेशक एवं डीएसआइआर की सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी उपस्थित थीं. एनएमएल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने सीएसआइआर-एनएमएल समेत देश के विभिन्न संस्थानों से जुड़े वैज्ञानिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सुखद अनुभव है कि जिस दिन भारत अपना संविधान दिवस के 75 वां साल मना रहा है, उसी दिन सीएसआइआर-एनएमएल भी अपना 75 वां साल समारोह को मना रहा है. इस दौरान उन्होंने सीएसआइआर-एनएमएल के गौरवमयी इतिहास पर जहां सभी…

Read More

रामगढ़ में पढ़-लिखे हैं प्रमोद, परिवार का रांची में कारोबार है Jamshedpur. प्रमोद अग्रवाल टाटा स्टील का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. प्रमोद अग्रवाल इससे पहले कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सह एमडी थे. वे उससे पहले बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) के चेयरमैन भी रहे हैं. इन सभी पदों से हटने के बाद उनको टाटा स्टील ने अपना डायरेक्टर नियुक्त किया है. उनके डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद अब टाटा स्टील की ओर से उनकी नियुक्ति के लिए इ-वोटिंग करायी गयी है. सेबी के निर्देश के बाद यह इ-वोटिंग कराया जा रहा है. इसके लिए लिंक जारी किया गया है,…

Read More

New Delhi.झारखंड में शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन दिल्ली के एक दिवसीय दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं. भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- आशीर्वाद के लिए आए थे. इसके बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा- राज्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम है. नई सरकार बनने जा रही है. उसके लिए आमंत्रित करने आए थे. केजरीवाल ने कहा- मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के…

Read More

Chaibasa . चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर तांतनगर के तुईबाना के पास ट्रेक्टर की चपेट में आकर सालुका बारजो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पीछा किया और तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के डोबरोबासा में पकड़ लिया. रात होने के कारण ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को डोबरोबासा के ग्रामीण मुंडा को जिम्मे कर दिया. इसे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दिये बिना सालुका बारजो के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली. बाद में सूचना पर पुलिस अंतिम संस्कार स्थल तुईबाना पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने…

Read More

Gudabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत भालकी पंचायत के सुड़गी गांव के समीप मंगलवार को बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. घटना में चालक के सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है. उसका इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. वर्तमान में स्थिति ठीक है. ट्रैक्टर मुसाबनी के बालियागोड़ा का है. गुड़ाबांदा के रेड़ुआ घाट से बालू लेकर मुसाबनी की ओर जा रहा था. इस ट्रैक्टर का नंबर भी नही है. भालकी पंचायत और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के घाट से बालू को ट्रैक्टर से लोड कर अधिक पैसे में धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी ले जाकर बेचता…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के चीफ ऑडिट एक्जीक्यूटिव मनीष शर्मा एक फरवरी 2025 को रिटायर होंगे, इनका स्थान चीफ ऑडिट फाइनांस व कॉमर्शियल पलाश चटर्जी लेंगे. पलाश चटर्जी को चीफ ऑडिट एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. वे टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ और ऑडिट कमेटी के चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी हैं. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने उनका पदस्थापन किया है. वे कोलकाता से कामकाज संभालेंगे.

Read More

Rajnagar. थाना क्षेत्र के चालियामा रूंगटा स्टील प्लांट के गेट नंबर 5 के सामने स्थित तालाब से मंगलवार को पानी में तैरता हुआ युवक का शव बरामद किया. शव की शिनाख्त राजनगर थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव निवासी संजय प्रधान के रूप में हुई. युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से ज़ख्म के निशान हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरायकेला में पोस्टमार्टम कराया व परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी अमिश कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात की लग रही है. अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर युवक हत्या की है. युवक…

Read More