Author: News Desk

Jamshedpur.. झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत पर झामुमो ने मंगलवार को विजय रथ यात्रा का आयोजन किया. विजय रथ यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय की विधायक सह पार्टी की स्टार कैंपनेर कल्पना सोरेन का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया था. टुइलाडुंगरी से साकची गोलचक्कर तक निकली विजय रथ यात्र में 500 से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहन सवार शामिल थे. विजय रथ यात्रा की शुरूआत झामुमो का झंडा दिखाकर टुइलाडुंगरी दुर्गापूजा मैदान से की गयी. विजय यात्रा आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज, काशीडीह गोलचक्कर, जेएनएसी होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर पहुंची. साकची गोलचक्कर पहुंचने…

Read More

रविंद्र राय बोले, झारखंड को बंगाल बनाने की भूल न करे झामुमो Ranchi भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को संताल परगना के बरहेट पहुंचे. उन्होंने भाजपा समर्थक इमाम मिर्जा से मुलाकात की. भाजपा को शिकायत मिली थी कि भाजपा समर्थक के घर पर हमला और पथराव किया गया है. श्री मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षकों पर झामुमो-कांग्रेस के समर्थक हमला कर रहे हैं. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत ही सहज ढंग से लेती है. झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को सहज ढंग से स्वीकार किया था. लेकिन,…

Read More

New Delhi. भारतीय संविधान अंगीकार किये जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में विशेष संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसी कक्ष में संविधान सभा ने स्वतंत्र राष्ट्र के संविधान निर्माण का महती कार्य संपन्न किया था और संविधान को अंगीकार, अधिनियमित और समर्पित किया गया था. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत और मैथिली में अनुदित संविधान की प्रतियों का विमोचन किया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा व विपक्ष के…

Read More

खूंटी. आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा के वंशजों में से एक सदस्य सड़क हादसे में जख्मी हो गये हैं. कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को खूंटी जिले के प्रशासन को उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस ने बताया कि वंशज की पहचान मंगल मुंडा के रूप में हुई है. उसने बताया कि खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र में पीडिहातु मोड़ के निकट सोमवार शाम को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के बाद उसके सिर में चोटें आईं. खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, ‘वाहन के पीडिहातु मोड़ पर मुड़ने के दौरान…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने आभार यात्रा के क्रम मे बर्मामाइंस मंडल के कंचन नगर से आभार यात्रा प्रारम्भ की.इस क्रम मे कंचन नगर मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व मे जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू जी का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी भी उपस्थित थे. इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा ने बर्मामाइंस मे आभार यात्रा की अगुवाई की. यह यात्रा ईस्टप्लांट बस्ती, मुखी बस्ती, भक्ति नगर, रघुवर नगर, बर्मामाइंस बाजार प्रेमनगर…

Read More

New Delhi. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है. आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था, जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था. ओडिशा में एक रिक्ति तब हुई, जब सुजीत कुमार ने…

Read More

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने एलोपैथिक चिकित्सकों की तर्ज पर राज्य के पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों को भी डायनामिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) का लाभ देने और उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का आदेश दिया है. इस संबंध में राज्य सरकार के पशुपालन विभाग में वर्ष 1980 से पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत रतन दुबे और अन्य पांच लोगों ने याचिका दाखिल की थी. याचिका में कहा गया था कि झारखंड गठन के बाद एलोपैथिक चिकित्सकों को डीएसीपी का लाभ मिलना शुरू हुआ था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष चिकित्सकों को…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने देश में चुनावों के लिए फिर से मतपत्रों के जरिए मतदान कराने की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने टिप्पणी की, ‘जब आप चुनाव जीतते हैं तो इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से छेड़छाड़ नहीं होती। जब आप चुनाव हार जाते हैं तो इवीएम से छेड़छाड़ होती है. याचिका में मतपत्र से मतदान कराए जाने के अलावा कई अन्य दिशा-निर्देश दिए जाने का भी अनुरोध किया गया था। याचिका में निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के सामने खड़ी दीवार को मजबूत करने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के समय इस दीवार को कमजोर करने काम जितनी मजबूती से होना था, वो नहीं हो पाया. कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षक अभियान’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस चाहे कुछ भी कर लें, देश में जाति…

Read More

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के जिला परिषद के 12 सदस्यों ने उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की कर्यशैली से नाराज होकर उनके विरुद्ध अविश्वास जताया है. उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मुलाकात की और नए सिरे से उपाध्यक्ष के चुनाव कराने की मांग की. उन्होंने इ संबंध में ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से जिप सदस्यों ने बताया कि काफी उम्मीद के साथ मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष के लिए समर्थन देकर उनका चयन किया था, परंतु उनकी ओर से क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिला. उनकी कार्यशैली से सभी सदस्य नाराज…

Read More