रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवेहलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर अदालत ने चार दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई एमपी एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में हुई. गत 11 नवंबर को सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर को अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. इससे पूर्व ईडी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया…
Author: News Desk
Bhubaneswar. ओडिशा पुलिस ने राज्य में भांग की खेती को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.डीजीपी खुरानिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान एक नवंबर को शुरू किया गया था और यह 2026 तक राज्य में भांग की खेती को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मार्च 2025 तक जारी रहेगा. खुरानिया ने कहा, इस अभियान के पहले 24 दिनों के दौरान, हम अब तक विभिन्न जिलों में 2,375 एकड़ भूमि को इस दायरे में लाने में…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडाई ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत शाम छह बजे से ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल में मतगणना शुरू होगी. मतगणना की समाप्ति के उपरांत नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की बैठक होगी. सबसे पहले को-ऑप्शन पर चर्चा होगी. इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव होगा. 50 निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये 85 कमेटी मेंबरों के बीच से 25 ऑफिस बियरर चुने जायेंगे. सोमवार को नाम वापसी…
Hazaribagh. हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर स्थित शंकरपुर गांव में हाइवा के धक्के से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. नौ वर्षीय पुत्र अमर की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि मां ललिता देवी (40 वर्ष) की मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. मृत अमर डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था. यह घटना सोमवार की दोपहर 2.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने हाइवा के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मृतक के पिता नंदकिशोर साव जिला पुलिस बल में कार्यरत है, जो वर्तमान में कोडरमा जिला में…
Jamshedpur. न्यू सीतारामडेरा की रहने वाली पूनम देवी (55) का सोमवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 20 नवंबर को ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान जलने से वह जख्मी हो गयी थी. सोमवार को मौत के बाद उनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर ही आग ताप रही थी. उसी दौरान कपड़े में अचानक से आग पकड़ लिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसके बाद परिजनों ने…
Jamshedpur. जबलपुर मंडल के पथरिया स्टेशन में एनआइ वर्क के कारण पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) ट्रेन मंगलवार को पुरी से परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन भाया हजरत निजामुद्दीन-तिलकब्रिज-पनवेल-अयोध्यापट्टनमज-दिल्ली शहादरा-नोली-टपरी रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी. 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक उत्कल एक्सप्रेस पथरिया स्टेशन में नहीं रुकेगी. इधर, 26,28 व 30 नवंबर को 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन इतवारी से बिलासपुर तक चलेगी और बिलासपुर से इतवारी के लिए खुलेगी. जिससे यह ट्रेन बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार से विकास कार्य शुरू हो रहा है. रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से…
Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पीछे बैठे पायरगुड़ी गांव निवासी विनोद सिंह (55) और बाइक चालक सुंदरकनाली गांव निवासी युवक बालेस्टार टुडू (35) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान विनोद सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विनोद सिंह मजदूरी था. मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था.…
Galudih. विधान सभा चुनाव जीतने के बाद सोमवार को पहली बार घाटशिला के झामुमो विधायक रामदास सोरेन अपने विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे. गालूडीह में आभार यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. जुलूस में झामुमो, कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए. आभार यात्रा की शुरूआत शहीद सुनील महतो-प्रभाकर महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण और प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी सह सन्यासी विनय दास बाबाजी के आशीर्वाद लेकर शुरू की गयी. जुलूस बस स्टैंड चौक से निकल कर रंकिनी मंदिर गयी. वहां से फिर गालूडीह-महुलिया के मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक पहुंची. यहां नेताजी सुभाष चंद्र…
Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के पखनाडीह पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर करीब 30 फीट नीचे हाइवा गिर गया. हालांकि, हादसे में चालक को हल्की चोट आयी है. घटना सोमवार अहले सुबह 4.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा झींकपानी से माल खाली कर धालभूमगढ़ जा रहा था. इसी क्रम में पखनाडीह पुलिया के पास चालक की आंख लग गयी. इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर नीचे पानी में गिर गया. पानी कम होने के कारण हाइवा नहीं डूबा. इसके बाद चालक गाड़ी का शीशा तोड़ कर निकल गया. चालक को हल्की…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा चुनावी अधिसूचना जारी की गयी. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आगामी जिलाध्यक्ष पद (सत्र 2024-26) के लिए आठ दिसंबर को चुनाव होना है. नामांकन पत्र 28 नवंबर को संध्या चार बजे से छह बजे तक मिलेगा. नामांकन पत्र जमा करने की तिथि एवं समय 29 नवंबर संध्या चार बजे से छह बजे तक है. नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 30 नवंबर संध्या छह बजे किया जायेगा. नामांकन वापसी 1 दिसंबर संध्या चार बजे से छह बजे तक है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 2 दिसंबर…
