Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के पखनाडीह पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर करीब 30 फीट नीचे हाइवा गिर गया. हालांकि, हादसे में चालक को हल्की चोट आयी है. घटना सोमवार अहले सुबह 4.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा झींकपानी से माल खाली कर धालभूमगढ़ जा रहा था. इसी क्रम में पखनाडीह पुलिया के पास चालक की आंख लग गयी. इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर नीचे पानी में गिर गया. पानी कम होने के कारण हाइवा नहीं डूबा. इसके बाद चालक गाड़ी का शीशा तोड़ कर निकल गया. चालक को हल्की…
Author: News Desk
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा चुनावी अधिसूचना जारी की गयी. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आगामी जिलाध्यक्ष पद (सत्र 2024-26) के लिए आठ दिसंबर को चुनाव होना है. नामांकन पत्र 28 नवंबर को संध्या चार बजे से छह बजे तक मिलेगा. नामांकन पत्र जमा करने की तिथि एवं समय 29 नवंबर संध्या चार बजे से छह बजे तक है. नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 30 नवंबर संध्या छह बजे किया जायेगा. नामांकन वापसी 1 दिसंबर संध्या चार बजे से छह बजे तक है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 2 दिसंबर…
Jamshedpur. राम मंदिर बिष्टुपुर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने दस हजार एक दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा की. यहां सुगंधित फूलों से भगवान का शृंगार हुआ. पुरोहितों ने भगवान के सामने नारियल फोड़े दीये जलाये. और पुष्पांजलि अर्पित की. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी शामिल हुए. सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप जलाया. इसके साथ दीपदान शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने प्रांगण में बने शिवलिंग, गणेश जी, स्वस्तिक जैसी आकृति पर दीये सजाये और उसे प्रज्वलित किया. इस प्रकार पूरा मंदिर परिसर दीपों से जगमग हो उठा. एक तरफ पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सनातन मुंडा की पत्नी से ठग गिरोह के लोगों ने करीब दो लाख रुपये के गहने ठगी कर ले गये. इस मामले में सनातन मुंडा ने सिदगोड़ा थाना में अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना सोमवार की सुबह करीब 11.40 बजे की है. घटना के संबंध में सनातन मुंडा की पत्नी मौसमी मुंडा ने बताया कि वह सुबह के वक्त घर पर अकेली थी. सनातन ड्यूटी गये थे. उसी दौरान ठग गिरोह के दो युवक उनके घर पर आये और कहा कि उनके पति कंपनी में चोरी केस में पकड़े गये हैं.…
Jamshedpur. साकची से मानगो की ओर जा रहे बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी गौरव पटेल की चलती नई कार से सोमवार करीब चार बजे अचानक से धुआं निकलने लगा. कार के बोनट से धुआं निकलता देख कर गौरव पटेल और उनके दोस्त वसीम दोनों कार से बाहर निकल गये. कार से धुआं निकलता देख कर मानगो ब्रिज के पास अफरा-तफरी मच गयी. ऐसे में सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गयी. वहीं कार से धुआं निकलता देख कर कई लोग जुट गये. उसके बाद गौरव ने इसकी जानकारी शोरूम को दिया. घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि वह करीब…
Medninagar.पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव के पारपाइन टोला में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की बतायी जाती है. इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि संदेह के आधार पर मृतका की जेठानी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या का कारण क्या है. अंजू देवी पारपाइन गांव में ही स्वास्थ्य सहिया के रूप में कार्यरत थीं. अंजू देवी के पति व बच्चा रांची…
Jamshedpur. परसुडीह खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में एक बार फिर से रेलवे ने नोटिस चस्पा दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने सोमवार को जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में नोटिस चिपका दिया. नोटिस में 27 नवंबर को खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर के अंदर दो नये रूम और हॉल बनाने को रोकने और उक्त अतिक्रमण को हटाने को कहा है. इतना ही नहीं मंदिर से सटे भूमि पर रेलवे ने खुदाई का कार्य शुरू किया है, जहां दीवार खड़ी की जाएगी. पूर्व में भी नोटिस देकर मंदिर की दीवार अथवा गेट तोड़ने को लेकर भी…
Dhaka.इस्कॉन से जुड़े हिंदू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी उर्फ चिन्मय प्रभु को बांग्लादेश में ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले हमलों के विरोध में चटगांव में पिछले माह हिंदू समुदाय के एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. उन पर इस दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है. इसे लेकर 30 अक्टूबर को चटगांव कोतवाली थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज है. दरअसल, उनकी चटगांव रैली में भारी संख्या में हिंदू…
Jamshedpur. एनटीए की ओर से जेइइ मेंस 2025 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. आवेदन के क्रम में विद्यार्थियों से हुई त्रुटियों को एनटीए सुधारने का मौका देगा. एजेंसी ने इसके लिए सूची जारी की है. 26 से 27 नवंबर की रात 11:50 बजे तक विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को करेक्शन विंडो के जरिये सुधार सकेंगे. संभावित त्रुटियों में विद्यार्थियों को अपने नाम, माता व पिता के नाम में से किसी एक को सुधारने का मौका मिलेगा. जबकि, विद्यार्थी अपने मोबाइल नंबर, इ-मेल एड्रेस, स्थायी पता, इमेरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटोग्राफ में बदलाव नहीं कर सकेंगे.…
Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 नवंबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर की रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में रहेंगे. उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे. यह आयोजन पहली बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह 29…
