Ranchi. भाजपा अब झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी. 30 नवंबर को सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक होगी. इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया जायेगा. वहीं तीन दिसंबर को बीजेपी के सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा होगी. जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेवारी के साथ उनके कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी. विधानसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद झारखंड में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा अब तक किया गया हर प्रयोग विफल…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’, ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘अखंडता’ जैसे शब्द जोड़ने वाले 1976 के संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अन्य की उन याचिकाओं पर 22 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था जिनमें संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष शब्दों को शामिल किए जाने को चुनौती दी गई थी. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इन याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा, ‘समाजवादी…
Ranchi. कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी. हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं. सोरेन ने बरहैट…
NewDelhi. संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. लेकिन लोकसभा में मणिपुर, अडाणी समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने और कार्यवाही को सुगम तरीके से चलने देने में सहयोग देने की अपील की. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष की बातों का सांसदों पर कोई असर नहीं पड़ा. सांसदों का हंगामा बढ़ता ही गया. हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 27 नवंबर 11 बजे दिन के लिए स्थगित कर दी. इधर राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें लोगों ने 80-90 बार खारिज कर दिया है, वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ‘हुड़दंगबाजी’ का सहारा लेकर संसद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से सत्र के दौरान स्वस्थ चर्चा में भाग लेने का आह्वान भी किया और इसके परिणामकारी होने की उम्मीद भी जताई. मोदी ने कहा कि ऐसे मुट्ठीभर लोग अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके और देश के लोगों ने उनके कार्यों को देखा…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने कोल्हान क्षेत्र में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की. जेएलकेएम ने कुल 10 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, जिनमें से सात प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे. इन विधानसभा क्षेत्रों में पोटका, घाटशिला, ईचागढ़, खरसावां, जुगसलाई, मनोहरपुर और सरायकेला शामिल है. ईचागढ़ से जेएलकेएम के प्रत्याशी तरुण महतो ने 41,138 मत हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनकी शानदार प्रदर्शन ने झामुमो प्रत्याशी सविता महतो की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि आजसू के हरेलाल महतो की हार का कारण बने. इस सीट पर जीत…
Ranchi. भाजपा अब झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी. 30 नवंबर को सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक होगी. इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया जायेगा. वहीं तीन दिसंबर को बीजेपी के सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा होगी. जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेवारी के साथ उनके कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी. विधानसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद झारखंड में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा अब तक किया गया हर प्रयोग…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में मंत्री बन्ना गुप्ता को 7863 वोटों से शिकस्त मिली. इस चुनाव में उन्होंने पिछले हर चुनाव से अधिक मेहनत किया था. यही कारण रहा कि क्षेत्र के 95,768 लोगों ने उन पर विश्वास किया, उन्हें वोट दिया. हालांकि, इतने वोट लाकर भी वे जीत नहीं सके. इस हार के कारणों की समीक्षा वे खुद कर रहे हैं. हालांकि, मुसलिम बहुल इलाके के मतदाताओं ने खुलकर कांग्रेस को समर्थन किया. कई ऐसे मुसलिम बहुल इलाके के बूथ रहे, जहां सिर्फ कांग्रेस को ही वोट मिला जबकि सरयू राय को शून्य वोट आये. ऐसे करीब एक दर्जन…
Perth. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीत लिया है. मैच के चौथे दिन बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जीत के लिए 522 रनों का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन से आगे खेलना शुरू किया और 238 रन ही बना सका. कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया. यह भारत की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के 57 मैचों में 25वीं जीत है. इस मैच में भारतीय टीम ने खेल के सभी क्षेत्र में…
Chakardharpur. नक्सलियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. यह घटना रविवार की देर रात पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के गीरू गांव में हुई है. जहां नक्सलियों ने ट्रैक्टर से अवैध बालू ढुलाई में लगे दो लोगों की धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पोड़ाहाट एसडीओ नलिन कुमार मरांडी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. घटना के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन घटना के…
