Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Hemant swearing ceremony : हेमंत सोरेन के 28 नवंबर के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल
Elections

Hemant swearing ceremony : हेमंत सोरेन के 28 नवंबर के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल

News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी.
हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं.

सोरेन ने बरहैट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है. कांग्रेस नेता ने बताया, 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है.

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

जहां तक ​​मंत्री पद की बात है, पूरी संभावना है कि हर चार सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस से चार मंत्री हो सकते हैं. झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिलीं। समझौते के अनुसार, राजद को एक मंत्री पद मिल सकता है.
इस बीच, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं.

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले राज्य में ‘इंडिया’ के नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना था. सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे. गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने संवाददाताओं को बताया था, मैं राज्यपाल से मिला. हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा. उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा. सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था. वे चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group