सर्वदलीय बैठक में 30 दलों के 42 नेता हुए शामिल, सरकार की अपील, संसद का सुचारू संचालन में सभी दल करें सहयोग New Delhi.विपक्षी दलों ने रविवार को केंद्र से अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों के रिश्वतखोरी के आरोपों पर संसद में चर्चा कराने की मांग की, वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने स्पष्ट किया कि दोनों सदनों में उठाए जाने वाले मामलों पर संबंधित अध्यक्ष की सहमति से उनकी अधिकृत समितियां निर्णय लेंगी. सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरा के अनुसार सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड में कैबिनेट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला ही चलेगा. इसमें झामुमो के हिस्से छह, कांग्रेस के हिस्से में चार और राजद के हिस्से में एक मंत्री पद जा सकता है. हेमंत सोरेन के पिछले मंत्रिमंडल में कोल्हान से तीन मंत्रियों को शामिल होने का मौका मिला था. 2024 के चुनाव में भी कोल्हान को हेमंत मंत्रिमंडल में मजबूत हिस्सेदार मिलने की संभावना है. हालांकि, मंत्री बनाने का फैसला सीएम हेमंत सोरेन ही लेंगे. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा का मंत्री बनना तय है. इस बार जमशेदपुर से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में…
Chakardharpur. पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा है कि झामुमो यदि महिलाओं को सही मायने में सम्मान देना चाहता है, तो झारखंड का मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन को बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना लागू कर इंडिया गठबंधन ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का काम किया है. यदि कल्पना को विधायक दल का नेता चुना जाता है, तो झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव कल्पना के नाम रहेगा. झारखंड में महिलाओं का अत्याचार, बलात्कार, जुल्म और विभिन्न प्रकार के शोषण हो रहे हैं. एक महिला के दर्द को दूसरी महिला बेहतर तरीके…
Devghar. चंदनकियारी प्रखंड के फतेहपुर निवासी लंकेश्वर महतो के पुत्र अग्निवीर जवान अर्जुन कुमार महतो (22 वर्ष) असम सीमा पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये. उनकी बहाली 2023 में हुई थी. वह असम के सिलचर मसिमपुर मिलिट्री कैंप में तैनात थे. घटना 22 नवंबर की अलसुबह दो बजे की है. घटना के बाद फौज के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी. रविवार को असम से शहीद का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से कोलकाता लाया गया, जहां से एंबुलेंस से सड़क मार्ग से शहीद का पार्थिव शरीर अमलाबाद ओपी लाया गया. वहां जवान की एक झलक पाने…
Jamshedpur. विधानसभा चुनाव का मतगणना समाप्त होने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी छह विधानसभा (बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी) के कुल 1913 बूथों में लगे इवीएम समेत अन्य चुनाव सामग्री को वेयर हाउस में सील कर दिया गया. परसुडीह सदर अस्पताल के पीछे (उतरी कीताडीह पंचायत भवन के समीप) स्थित वेयर हाउस में एक-एक कर ट्रक से सभी इवीएम और चुनाव सामग्री को भेजा गया. फिर उन्हें व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया. जानकारी के अनुसार इसमें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के इवीएम व अन्य चुनाव सामग्री को छोड़कर जिले के शेष…
Chaibasa. तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा गांव के पास पंचवटी जंगल में करीब 22 जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. शाम होते ही हाथियों का झुंड खेतों व गांव में घुसकर फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण काफी डरे सहमे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. इसके बाद विभाग ने ग्रामीणों को मशाल व पटाखे बांट कर इतिश्री कर लिया है. अंगरडीहा जंगल में 22 जंगली हाथियों का झुंड में डेरा डाले हुए हैं. खेतों में लगे धान की फसल को खाने के बाद हाथी रौदकर बर्बाद कर रहे हैं. शनिवार…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में कथित तौर पर बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ भाजपा का आंदोलन सामाजिक है न कि राजनीतिक या चुनावी. विधानसभा चुनाव में सरायकेला सीट से जीत हासिल करने वाले सोरेन ने दावा किया कि पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के कई जिलों में आदिवासी अल्पसंख्यक हो गए हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, जैसा कि हमने पहले भी कहा था, झारखंड में लगातार बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ हमारा आंदोलन कोई राजनीतिक या चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है. हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है…
Ghatshila. संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि 220 फील्ड रेजीमेंट कर्माडिंग ऑफिसर कर्नल मानस कुंडू , विशिष्ट अतिथि डॉ मेघा, सह सचिव शिवकुमार देवड़ा, विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्रबंधक सह एनसीसी ऑफिसर डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, एसएमसी मेंबर निर्मल झुनझुनवाला, सूबेदार विजय और हवलदार अनिल उपस्थित थे. प्राचार्या ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि तथा अभिभावकों का स्वागत किया. एनसीसी लांस कॉरपोरल रुद्र क्षेत्री ने मार्च पास्ट किया. मुख्य अतिथि ने एनसीसी ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यार्थियों ने एनसीसी गीत गाया. एनसीसी कैडेट श्रुति रॉय ने अनुभव को साझा…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा दास साहू की जीत पर भाजपा 26-27 को आभार यात्रा निकालेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. रविवार को एग्रिको स्थित आवास पर पूरे दिन गहमागहमी रहा. काफी संख्या में क्षेत्र व शहर के लोग आकर पूर्णिमा साहू का स्वागत कर रहे थे. सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का लगातार आना वहां जारी रहा. सिख समाज ने भी एग्रिको पहुंच कर पूर्णिमा का स्वागत किया. आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका धन्यवाद भी करेंगी. आभार यात्रा मंडलों के प्रमुख मार्गों…
Noamundi. नोवामुंडी थाना क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के राम मंदिर स्थित निवासी मनदीप सिंह (35) और घायल की पहचान जगन्नाथपुर के बड़ानंदा गांव निवासी काटे केराई के रूप में की गयी. घटना रविवार दोपहर की है. लोगों ने बताया कि मृतक मनदीप सिंह बाइक पर सवार होकर नोवामुंडी की ओर जा रहा था. वहीं रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहा काटे केराई की बाइक से आमने-सामने टकरायी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो…
