Dhalbhumgarh. नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में 4 दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. रविवार को धर्म ध्वजारोहण के बाद कलश यात्रा निकाली गयी. शांतिकुंज हरिद्वार से आयीं ब्रह्मवादिनी बहनों ने मंगल कलश की पूजा करायी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़ स्टेशन चौक होते हुए गायत्री प्रज्ञापीठ पहुंची. कलशों की पूजा और आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ. शांति कुंज की बहनों ने शाम में युग संदेश, युग संगीत और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, पंसस…
Author: News Desk
Jamshedpur. जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का कार्य एक से डेढ़ महीने के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. फुट ओवर ब्रिज पर स्ट्रक्चर रखने का कार्य पूरा हो चुका है. फुट ओवर ब्रिज में दोनों ओर सीढ़ी और जाली भी लगाई जायेगी, जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. रविवार को अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक अरुण जे राठौड़, टाटानगर के एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ में आयोतजित ऑन्सेंबल वलहल्ला के दूसरे दिन रविवार को टाटा ऑडिटोरियम में बॉलीवुड के सिंगर आशुतोष गांगुली ने एक्सलर्स को अपने गीत-संगीत से जमकर झुमाया. इसमें एक्सलर्स के साथ ही देश के अलग-अलग बिजनेस स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे हैं. सोमवार को वलहल्ला का समापन होगा. समापन के अवसर पर एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें शहर के लोगों को झुमाने के लिए प्रसिद्ध सिंगर विशाल-शेखर आ रहे हैं. विशाल शेखर के कार्यक्रम को लेकर यूथ में खास तौर पर क्रेज है.
Jedda.. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर पर अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी . कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े . वहीं पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी . दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75…
Jamshedpur. पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की अनुषांगिक फिटनेस टीम जय हो ने रविवार की सुबह छह बजे से दलमा पहाड़ पर ट्रैकिंग की. इसमें 75 सदस्य शामिल हुए. जय हो टीम के संयोजक हरेंदु शर्मा और डॉ कमल शुक्ला की अगुआई में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह व जय नारायण पाठक ने टीम को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हंसराज सिंह, दिलीप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, रजत डे, महेश जोशी, अर्जुन ठाकुर, रविशंकर सिंह, राघव मिश्रा, सन्नी, डॉक्टर ताहिर हुसैन समेत काफी संख्या में छात्र शामिल हुए. सभी ने ट्रैकिंग के दौरान…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सोमवार को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं. नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों की फाइनल सूची और मतपत्र के नमूने का प्रकाशन होगा, जबकि 26 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत शाम छह बजे से ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल में मतगणना शुरू होगी. 50 निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये 85 कमेटी मेंबरों के बीच से 25 ऑफिस बियरर चुने जायेंगे. 26 नवंबर की रात मतगणना के समाप्ति के उपरांत नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की बैठक होगी. सबसे पहले को-ऑप्शन पर चर्चा होगी. इसके बाद…
Jamshedpur. भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास रविवार को सड़क किनारे खड़ी टेंपो में बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दो युवक गिर गये और जख्मी हो गये. युवक नशे की हालत में थे. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे.
Jamshedpur.कदमा गणेश मैदान के समीप जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट के 78 वां वार्षिक अनुष्ठान का का शुभारंभ रविवार की सुबह नौ बजे हुआ. इसमें जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट में हो वाले आर्ट, म्यूजिक क्लासेस के स्टूडेंस ने भाग लिया. यहां पहली बार संगीत और चित्रकला की युगलबंदी देखने को मिली. पेंटिंग आर्टिस्ट इसी धुन के साथ कैनवास पर अपनी कल्पना को उकेरा. कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत शाम में युगलबंदी के साथ हुई. शाम में आयोजित युगलबंदी में महान उद्योगपति रतन टाटा को बहुत ही अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी गयी. युगलबंदी के मंच बी. शंकर ने रतन टाटा…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के शेड के नीचे रविवार को प्रेम दास ( 25 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद किया. मौत का कारण ठंड और बीमारी बतायी जाती है. सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना की पुलिस पहुंची. मृतक इधर-उधर घूमकर जीवन यापन करता था. जानकारी मिलने पर अंत उदय एक अभियान संस्था ने पूरे विधि-विधान से शव को स्टेशन से उठाकर बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कराया. संस्था के प्रवीन शेट्टी एवं उनकी टीम लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार नि:शुल्क शव अज्ञात शव को उठाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार जुगसलाई थाना क्षेत्र में…
Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 के तुरियाबेड़ा गुडगोंडा के पास रविवार को सुबह तेज रफ्तार से चल रही स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया. इससे महिला की मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीण जुट गये. चालक कार लेकर भागने के फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेर लिया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने बुजुर्ग महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक को पकड़ कर थाना ले गयी, जबकि स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर थाना ले…
