Author: News Desk

Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड में सत्ता बरकरार रखने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन से घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के अपने संवैधानिक कर्तव्य को निभाने का आग्रह किया. झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से विधानसभा में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का आह्वान किया और कहा कि अवैध प्रवासी राज्य के लिए एक गंभीर खतरा हैं. शर्मा ने शनिवार देर रात फेसबुक लाइव में कहा, “मुझे अब भी विश्वास है कि घुसपैठ की समस्या आने वाले दिनों में झारखंड को बहुत नुकसान पहुंचाएगी. यह आपकी (झामुमो)…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने रविवार को कहा कि उसने झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला नयी दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है. हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की लगातार दूसरी बार झारखंड की सत्ता में शानदार वापसी के बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की यहां बैठक हुई. गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं, जिनमें कांग्रेस की 16 सीट शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली हैं. कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम…

Read More

Jeddah (Saudi Arabia). भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े . पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी. लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया. इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़…

Read More

रांची. झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दिन में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से सोरेन को विधायक दल का नेता चुना. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे. गंगवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों…

Read More

New Delhi. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं जबकि विपक्ष मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और रिश्वतखोरी के आरोप में व्यवसायी गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी अदालत के अभियोग के मुद्दे को उठाना चाहता है. विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है कि वे अदाणी पर लगे आरोपों का मुद्दा संसद में उठाएंगे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराए जाने की मांग की है. बैठक में संविधान को अंगीकार किए जाने की…

Read More

New Delhi. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को ‘हज सुविधा ऐप 2’ जारी किया. ऐप के इस नए संस्करण में हवाई यात्रा विवरण, गंतव्य स्थल के मानचित्रों के साथ दिशा सूचक प्रणाली समेत अन्य खासियतें जोड़ी गई हैं. इसमें हज पर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के चिकित्सकीय विवरण और स्वास्थ्य सलाह जैसी प्रमुख विशेषताएं भी शामिल की गई हैं. ऐप को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने जारी किया. उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और भारतीय हज समिति के अध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी सहित अन्य की उपस्थिति में राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हज समितियों के अध्यक्षों के…

Read More

New Delhi. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) 2025 प्रवेश परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सत्र 2025-26 के यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 06 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जेनरल व ओबीसी के लिए 3000 रुपये और एससी-एसटी व दिव्यांगों के लिए 1500 रुपये तय है. वहीं, लेट फाइन 5000 रुपये के साथ अभ्यर्थी 07 जनवरी से 09 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के क्रम में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए करेक्शन…

Read More

Ranchi. सीबीएसइ ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुक्रवार को बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया. साथ ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पात्र उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. यह स्कॉलरशिप 10वीं बोर्ड पास करनेवाली छात्राओं के लिए है, जो ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. सीबीएसइ बोर्ड से 2024 में 10वीं सफल और 11वीं में पढ़ाई कर रही हैं, ऐसी छात्राएं मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. साथ ही 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक जरूरी है. आवेदन बोर्ड की…

Read More

Ranchi. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगेज स्क्रीनिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया है. यह जानकारी एयरपोर्ट निदेशक केके मौर्या ने दी. उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को लगेज स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. यात्री सीधे बोर्डिंग जांच करायेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इसका ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा. नयी व्यवस्था के तहत स्क्रीनिंग की नयी सुविधा शुरू की गयी है. इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आइएलबीएस) से विमान यात्रियों के सामान की जांच होगी और समय भी बचेगा. श्री मौर्या ने कहा कि विमान यात्री अपने लगेज में कोई ऐसी चीज नहीं रखें, जिससे…

Read More

कदमा,सोनारी और मानगो में चल रहे विकास कार्य बंद ना हो जाएं,इस बात से हूँ चिंतित:बन्ना  जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने इस जमशेदपुर के सुसंस्कृत मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता पढ़ते हुए कहा कि यह हार एक विराम है, मेरा जीवन महासंग्राम है. क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के 95768 मतदाताओं ने मुझपर भरोसा जताया है. उनलोगों में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना समर्थन दिया…

Read More