Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के बावजूद हेमंत सोरेन सरकार के चार प्रमुख मंत्रियों को शनिवार को करारी हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में जो मंत्री हारे हैं उनमें कई विवाद खड़े करने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं. अन्य दो मंत्रियों में शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी शामिल हैं. देवी के विभाग ने लोकलुभावन ‘मंईयां सम्मान योजना’ शुरू की थी जिसने राज्य में झामुमो नीत गठबंधन की जीत…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी. नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. रविवार (24 नवंबर) की सुबह 11 बजे इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है. इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए जाएंगे. इसके बाद आज शाम ही हेमंत सोरेन राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उम्मीद है कि दावा पेश करते ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी तय हो जाएगा. शपथ लेने…
Jamshedpur. बारीडीह पटना लाइन की झामुमो नेत्री आशा सिंह भूमिज की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रशांत पांडेय को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की मानें तो आशा सिंह भूमिज की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. मृतका का प्रशांत पांडेय से प्रेम संबंध था. दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे थे. लेकिन बाद में प्रशांत पांडेय महिला से दूरी बनाने लगा. महिला द्वारा दबाव दिये जाने पर प्रशांत पांडेय ने हत्या की योजना बनायी. उसने फोन कर महिला को बुलाया फिर हत्या कर शव को सुवर्णरेखा नदी में फेंक दिया. आशा…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने चुनाव में अपनी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हार हमें स्वीकार है. लेकिन खुशी है कि झारखंड की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को बहुमत दिया है. उन्होंने कवि शिवमंगल सिंह सुमन के कविता का एक अंश सुनाते हुए कहा कि क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो मिला, वो भी सही और ये भी सही. उन्होंने कहा कि लाखों जनता ने हमारा समर्थन किया है. कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है. इसके लिए वे जमशेदपुर…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट में बीजेपी समर्थित जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने 7863 मतों से जीत दर्ज की है. सरयू राय ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाये रखा. पहले राउंड में सरयू राय को जहां 6346 वोट मिला, वहीं, बन्ना गुप्ता को 3010 वोट मिला. लगातार यह बढ़त बढ़ता चला गया और अंतिम तक बन्ना गुप्ता सरयू राय के आगे नहीं टिक सके और अंतत: सरयू राय की जीत हो गयी. जमशेदपुर पश्चिम में सरयू राय की जीत में सबसे अहम भूमिका सोनारी क्षेत्र में निभायी, जहां से करीब 23 से 24 हजार वोट मिला. सरयू राय…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का जादू चला. हेमंत सोरेन की जीत की आंधी में एनडीए उड़ गया. झामुमो 34 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है और इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर मिली जीत के साथ सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है. भाजपा को 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. एनडीए गठबंधन के पास 24 सीटें हैं. हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार इंडिया गठबंधन के ग्राफ में जबरदस्त इजाफा हुआ है. कांग्रेस, राजद और माले का प्रदर्शन भी बेहतर रहा. संताल…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हालिया चुनावों में विकास के संदेश की जीत हुई है जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा फैलाया गया झूठ और विश्वासघात की राजनीति को हार का सामना करना पड़ा है. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में विभाजनकारी ताकतों, नकारात्मक राजनीति और वंशवाद की हार हुई है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने स्थिरता के लिए मतदान किया है और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वालों को…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 121 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया. सात प्रत्याशियों के नामांकन नहीं करने और तकनीकी खामियों की वजह से रद्द हो गया. नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत शनिवार को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया. अब 25 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते है. उसी दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के उपरांत प्रत्याशियों की फाइनल सूची और मतपत्र के नमूने का प्रकाशन होगा. जबकि 26 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक मतदान और शाम छह…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने 20 नवंबर को कीनन स्टेडियम में एपेक्स टीक्यूएम अवार्ड्स नाइट 2024 का भव्य आयोजन किया. इस अवसर पर टाटा स्टील के सीइओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन तथा वाइस प्रेसिडेंट (टीक्यूएम, ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट और सप्लाई चेन) पीयूष गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. यह कार्यक्रम एस्पायर (ग्रीन बेल्ट, थ्योरी ऑफ कांस्ट्रेंट्स, क्रिटिकल चेन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, सेल्फ-इनीशिएटेड प्रोजेक्ट और वैल्यू इंजीनियरिंग) और शिखर 25 (ऑपरेशंस, मार्केटिंग और सेल्स में बिजनेस प्रोसेस एन्हांसमेंट), श्रेष्ठ शिखर इंपैक्ट सेंटर्स और नॉलेज मैनेजमेंट में उत्कृष्ट डिवीजन्स को मान्यता प्रदान और…
Jamshedpur. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन में मोहन बागान सुपर जायंट्स ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया. मोहन बागान सुपर जायंट्स की जीत में स्कॉटिश सेंटर-बैक थॉमस माइकल एल्ड्रेड ने 15वें, विंगर लिस्टन कोलासो ने 45+2वें और ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जेमी मैक्लेरेन ने 75वें मिनट में गोल किए. विंगर मनवीर सिंह को दो गोल में सहायता प्रदान करने और राइट विंग पर शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज, मैरिनर्स की शानदार जीत से स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे. मोहन…
