पटना. बिहार विधानसभा उपचुनाव में 4 सीटों पर एनडीए को सफलता मिली है. उपचुनाव में महागठबंधन पूरी तरह साफ हो गया. चार सीटों रामगढ़, तरारी, बेलगंज और इमामगंज में एनडीए उम्मीदवार जीते हैं. एनडीए के लिए जीत की सबसे पहली खुशखबरी तरारी विधानसभा सीट से सामने आयी जहां बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10507 वोटों से चुनाव जीतकर महागठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव (लेफ्ट) को हरा दिया. रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह 1362 वोटों से जीतें. अशोक कुमार सिंह ने बसपा प्रत्याशी सतीश यादव को हराया है. वहीं बेलागंज में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने आरजेडी के विश्वनाथ…
Author: News Desk
चुनाव प्रचार में पत्नी के साथ और पिता के नाम का साथ मिला, जनता ने मुझ पर यकीन किया : हेमंत रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. इसके साथ ही हेमंत सोरेन की दोबारा सत्ता में वापसी तय है. 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे इंडिया अलायंस की जीत पर हेमंत सोरेन गदगद है. मीडिया के सामने उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया और हिंदुत्व और घुसपैठ तक रही जबकि हमने विकास की बात की…
चाईबासा. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में “इंडिया” गठबंधन बहुमत से जीत की ओर है. इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा एनडीए गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रही थी. उधर कोल्हान के सभी 14 सीटों के रुझान और परिणाम सामने आ गए हैं. यहां भाजपा- एनडीए गठबंधन ने मात्र तीन सीटों पर जीत मिली है. जबकि पश्चिमी सिंहभूम के सभी पांच सीटों पर “इंडिया” गठबंधन या कहे झामुमो ने अपना कब्जा बरकरार रखा है. चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी दीपक बिरुआ निकटतम प्रतिद्वंदी गीता बालमुचू को 42532 मतों से हराकर अपनी सीट पर…
जमशेदपुर. झारखंड की बहुचर्चित जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर पूरे झारखंड की नजर थी. यहां स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता कांग्रेस से जबकि जेडीयू की ओर से सरयू राय चुनाव मैदान में थे. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सरयू राय चूनाव लड़कर बन्ना गुप्ता को पराजित कर इस सीट पर कब्जा किया था. लेकिन 2019 के राजनीतिक बदले हालात में सरयू राय यहां से नहीं लड़ सके और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बन कर तत्कालीन मूख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था. पिछली बार इस सीट पर भाजपा ने देवेंद्र सिंह को टिकट दिया, जिसे बन्ना…
New Delhi. केरल के वायनाड में लोसकभा के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर (शनिवार) को वोटों की गिनती हुई जिसमें प्रियावायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शानदान जीत हासिल कर ली है.केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर अपने शानदार चुनावी प्रदर्शन के साथ प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की पिछली जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया है. उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई वायनाड सीट…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत की सराहना करते हुए इसे विकास और सुशासन की विजय बताया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करना जारी रखेगा. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाने में सबसे आगे रहेगी. मोदी ने अपनी पोस्ट को राज्य में ‘इंडिया’…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने एक बार फिर से अपना डंका बजाया है. हालांकि, राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश चतरा से चुनाव हार गयी. लेकिन, पार्टी चार सीटें जीतने में सफल रही. पार्टी का स्ट्राइक रेट बहुत ही अच्छा रहा है. राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें एक सीट पर फ्रेंडली फाइट थी. छत्तरपुर सीट पर कांग्रेस ने भी प्रत्याशी उतार दिया था. विश्रामपुर सीट से जीतने वाले नरेश प्रसाद सिंह पहली बार विधायक बने हैं. वहीं, सुरेश पासवान देवघर, संजय सिंह यादव हुसैनाबाद और संजय प्रसाद यादव गोड्डा से चुनाव…
सरायकेला. बीजेपी से सरायकेला प्रत्याशी चंपई सोरेन तकरीबन 16,000 मतों से बढ़त बनाते हुए जीत हासिल कर ली है. चंपई को कुल 119379 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश महली को 98932 वोट मिले. गणेश 20447 वोटों के अंतर से हार गये हैं. जीत की घोषणा होनी बाकी है. चंपई सोरेन ने 5 बार झामुमो के टिकट पर जीत हासिल की है. एक बार निर्दलीय और अबकी बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है. इस तरह झामुमो छोड़कर भाजपा में आये चंपई ने अपनी सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया है. उधर दूसरी ओर 20447 वोट से…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार उमाकांत रजक ने शनिवार को झारखंड के बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट 33,733 मतों के अंतर से जीत ली. यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अर्जुन राजवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के अमर कुमार बाउरी तीसरे स्थान पर रहे. रजक को 90,027 वोट मिले, जबकि राजवार को 56,294 मत मिले. बाउरी को 56,091 वोट मिले. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बाउरी ने रजक को हराया था. उस चुनाव में रजक ने सीट से आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने शनिवार को दुमका विधानसभा सीट पर 14,588 मतों से जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दुमका सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुनील सोरेन 81,097 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बसंत सोरेन को 95,685 वोट मिले. बसंत सोरेन ने 2020 में दुमका सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के लुइस मरांडी को 6,842 मतों से हराया था. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दो सीटों बरहेट और दुमका से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल…
