Jamshedpur. हेमंत और कल्पना सोरेन के दमदार नेतृत्व से झारखंड में झामुमो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की ओर अग्रसर है. विपक्षी दल भाजपा हेमंत-कल्पना पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘बंटी और बबली’ की जोड़ी कह रही थी. लेकिन, राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को कामयाबी के रास्ते पर ले जाकर उन्होंने आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन दोनों ने चुनावों की घोषणा के बाद लगभग 200 चुनावी रैलियां कीं. कल्पना इस वर्ष की शुरुआत में अपने पति की गिरफ्तारी के बाद…
Author: News Desk
जमशेदपुर/रांची. झारखंड विधानसभा का परिणाम फाइनल की ओर है. इसमें हेमंत सोरेन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हैं और अपनी सत्ता बरकरार रखते हुए दिख रहे हैं. फिलहाल झामुमो गठबंधन 44 सीट पर दमदाम बढ़त के साथ आगे हैं. 13 सीटें जीत चुकी है. वहीं, भाजपा 23 सीट पर सिमटती दिख रही है. कोल्हान के सारे 14 सीट पर मतगणना का काम काफी तेजी से चल रहा है. कोल्हान में भाजपा का खाता खुलता नजर आ रहा है. सरायकेला सीट से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लगभग जीत चुके है. झामुमो के गणेश महाली करीब 36…
रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही राज्य में बनने वाली सरकार की रूपरेखा तय होने लगी है. झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव हुए थे. अब नजरें बनने वाली नयी सरकार पर टिकीं हैं. हालांकि इंडिया गठबंधन अब तक के परिणामों में आगे चलने के साथ ही गठबंधन को 51 सीटों पर बढ़त है. जबकि एनडीए 28 सीटों पर आगे है. 2 सीटों पर अन्य दल बढ़त में हैं. अगर यह रुझान नतीजों में तब्दील होता है तो झारखंड में हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं.…
जमशेदपुरः झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है. इस सीट पर एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं दो बार यहां से चुनाव जीत चुके मंत्री रामदास सोरेन का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा है. पांचवे राउंड में बाबूलाल सोरेने तेजी से आगे निकल गये हैं. यहां बावुलाल सोरेन को 21560 जबकि रामदास सोरेन को 20645 वोट मिले हैं. गणना जारी है. घाटशिला में 75.85 प्रतिशत मतदान चुनाव आयोग के अनुसार वर्ष 2024 में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाताओं की कुल…
जमशेदपुर. बहरागोड़ा में JMM उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती आगे चल रहे हैं. 2019 के चुनाव में भी बहरागोड़ा सीट पर जेएमएम के समीर मोहंती ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा सीट से समीर मोहंती तीसरे नंबर पर रहे थे. एक बार फिर समीर मोहंती जीत की ओर है. उन्हें भाजपा के दिनेशानंद गोस्वामी टक्कर दे रहे थे. पांचवे राउंड में समीर को 27174 जबकि दिनेशानंद को 19993 वोट मिले थे. अपडेट रिजल्ट समीर कुमार मोहन्ती झारखण्ड मुक्ति मोर्चा 27174 (+ 7181) दिनेशानन्द गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी 19993 ( -7181)…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती शनिवार को डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुई और शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 29 सीट पर जबकि झामुमो 51 सीट पर आगे है. पूर्वी सिंहभूम की जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार सरयू राय ने बढ़त बना ली है. 2 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 7,788 वोट से पिछड़ गए हैं. सरयू राय को अब तक 13,082 वोट प्राप्त हुए हैं, तो बन्ना गुप्ता को 5,294 वोट मिले हैं. तीसरे…
जमशेदपुर: झारखंड की बहुचर्चित पोटका विधानसभा क्षेत्र में संजीव सरदार को इस बार बीजेपी के मीरा मुंडा से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस सीट से संजीव सरदार ने 2019 में जीत हासिल की थी और अब लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने लिए चुनाव मैदान में हैं. यहां भाजपा से मीरा मुंडा दूसरे राउंड में संजीव सरदार से काफी आगे निकल चुकी थी. यह बढ़त लगातार बनी हुई है. पांचवे राउंड तक मीरा मुंडा को 35073 जबकि संजीव सरदार को 15072 मत वर्ष 2024 में पोटका विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 3.11लाख थी, जिसमें से पुरुष…
सरायकेला. झारखंड की बहुचर्चित सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में इस बार चुनाव मैदान में उतरे चंपाई सोरेन को जेएमएम के गणेश महाली से कड़ी टक्कर मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए. वो इस सीट से एक बार निर्दलीय और पांच बार जेएमएम टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. ताजा रूझान के अनुसार सरायकेला की विधानसभा सीट की पहले राउंड की गिनती में चंपई सोरेन पीछे रहे. उन्हें 6837 वोट मिले हैं जबकि गणेश महाली 9823 वोट मिले हैं. गणेश 2986 वोटों से…
Mumbai. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं. वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन की भारी जीत का संकेत देते हुए टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना में महायुति 212 सीट पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 सीट और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 51 सीट पर आगे है. मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई. चक्रधरपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव को 9464 व भाजपा प्रत्याशी के शशि भूषण सामड को 1782, चाईबासा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरूवा को 14020, भाजपा प्रत्याशी जीता बालमुचू को 2772, मनोहरपुर विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी जगत माझी को 8542, आजसू प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई को 2628, मंझगांव विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी निरल पूर्ति को 10798, भाजपा प्रत्याशी बडकुवंर गागराई 2977,…
