Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार रात निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की. झामुमो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को यहां तैनात किए जाने का आरोप लगाया है. झामुमो ने मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग की. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को राज्य में 24 केंद्रों पर होगी. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में दावा किया, ‘‘हमें विश्वसनीय सूत्रों से…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार को आ रहा है. पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा (बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिमी) से किसको जनता का आशीर्वाद मिलेगा आज तय हो जायेगा. दोपहर 1:00 बजे तक तस्वीर साफ होने लगेगी. पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट सुबह 9:30 बजे से संभावित है. दोपहर बाद मतगणना के परिणाम मिलने लगेंगे. चुनाव आयोग ने 5:00 बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. हालांकि, तस्वीर शाम 4:00 बजे तक साफ हो जायेगी. वोटों की गिनती को लेकर शनिवार की तड़के साढ़े चार बजे जिला उद्योग केंद्र (साकची…
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो और जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स के चेयरपर्सन फादर कुरुविला पांडिकट्टू भी थे कार्यक्रम में शामिल. Jamshedpur. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में शुक्रवार को बिजनेस एथिक्स पर 32वें जेआरडी टाटा ऑरेशन का आयोजन किया गया. टाटा ग्रुप के डायरेक्टर हरीश भट्ट बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो और जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स के चेयरपर्सन फादर कुरुविला पांडिकट्टू के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की…
Jamshedpur. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को देखते हुए तीन प्रमुख मार्गों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें परीक्षार्थियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करायेंगी. विशेष ट्रेनें पटना-रांची, बरौनी-धनबाद और गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच चलेगी. इन ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे. गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड (03696/03695) : 24 और 27 नवंबर, 2024 को गढ़वा रोड से सुबह छह बजे खुलकर बिलासपुर रात 11 बजे पहुंचेगी. वापसी में, यह ट्रेन 25 और 29 नवंबर को बिलासपुर से रात आठ बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन…
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सूची का प्रकाशन होगा, 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 85 कमेटी मेंबर के लिए हो रहे चुनाव के लिए शुक्रवार को 128 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गुरुवार को 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था. शनिवार को अब नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सूची का प्रकाशन होगा. चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडाई ने बताया कि गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा लिये गये. कुल 128 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया. उसके उपरांत शाम…
Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जायेगा. 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जायेगी. सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जायेंगे. अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले…
Jamshedpur. मतगणना की पूर्व संध्या पर एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जिला के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस पैदल ही क्षेत्र में घूम कर लोगों को मतगणना के पश्चात किसी तरह का उत्पात नहीं करने की अपील की. साकची बाजार और मेन रोड के अलावा काशीडीह क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इसके अलावा बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह, सुंदरनगर, बर्मामाइंस, टेल्को, गोविंदपुर, बिरसानगर, सिदगोड़ा, गोलमुरी, सीतारामडेरा, मानगो आजादनगर, उलीडीह, एमजीएम समेत अन्य सभी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.
Chakradharpur. बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर कोच का शीशा तोड़ने के आरोप में बड़ाजामदा निवासी सुमित महंती को आरपीएफ ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को बड़बिल से हावड़ा जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-12 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किये जाने से कोच की खिड़की का शीशा तोड़ दिये जाने की शिकायत आरपीएफ व जीआरपी में हुई थी. घटना की जांच करते हुए डांगुवापोसी आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एलपीएस ओपी बड़ाजामदा के साथ विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत आरपीएफ टीम ने आरोपी को गुरुवार…
Jamshedpur. रंगरेटा महासभा के बैनर तले 21-22 दिसंबर को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी दिवस बड़े पैमाने में पर मनाया जायेगा. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने बताया कि 21 से 27 दिसंबर तक सिख समुदाय के लोग पूरे विश्व में शहीदी दिवस का आयोजन करते हैं. दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में गुरु गोबिंद सिंह एवं बाबा जीवन सिंह का पूरा परिवार शहीद हो गया था. पंथ व समाज हित में दी गयी इस शहीदी को ध्यान में रखते हुए रंगरेटा महासभा विगत कई वर्षों से शहीदी दिवस का आयोजन…
Jamshedpur.गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बिल्ला पाठक शुक्रवार को घाघीडीह जेल से रिहा हो गया. वह एग्रिको में अक्षय सिंह पर फायरिंग मामले में जेल में बंद था. कोर्ट से जमानत मिलने पर उसे जेल से रिहा किया गया. उसकी रिहाई के वक्त काफी संख्या में उसके समर्थक घाघीडीह जेल गेट पर कार व बाइक से पहुंचे थे. जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद काफिले के रुप में घाघीडीह जेल से गोलमुरी नामदा बस्ती स्थित घर पहुंचा. दरअसल, 9 सितंबर को एग्रिको में कार पर सवार अपराधियों ने सेवानिवृत पुलिसकर्मी कालिका सिंह के…
