Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा के टुंगरी ओवरब्रिज के पर रेलवे लाइन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. संभावना जतायी जा रही है कि मालगाड़ी के कटने से उसकी मौत हुई है. शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई-कल्याणपुर निवासी जीतेंद्र शर्मा (42) के रूप में हुई. शव मिलने की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासी घटना स्थल पहुंचे और शव की पहचान की. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक घर से निकला था जो रात को वापस नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने पोल संख्या…

Read More

Rajnagar. राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर घुटुसाई गांव के पास ट्रेलर व क्रेन की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे में दोनों वाहन के चालक घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. घटना रात्रि लगभग एक बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चाईबासा की ओर जा रहा था. वह जैसे ही घुटुसाई गांव पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे क्रेन के साथ सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गए. सूचना पर…

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक उछलकर 79,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया. गिरावट के बाद निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली और अमेरिकी बाजार में मजबूत रुख से भी बाजार में तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 2,062.4 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,907.25…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद पैदा होने वाली किसी भी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अपने छह नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को झारखंड के लिए अखिल…

Read More

New Delhi. संगीत नाटक अकादमी ने शुक्रवार को पांच श्रेणियों में मंच कला के कुल 82 कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2006 में की गई थी. यह पुरस्कार संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और जनजातीय कला तथा कठपुतली के क्षेत्र में 40 वर्ष से कम उम्र के उत्कृष्ट युवा कलाकारों को प्रतिवर्ष दिया जाता है. इस पुरस्कार को देने का मकसद देश के मंच कला के 40 से अधिक रूपों के कलाकारों को प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके. युवा पुरस्कार के तहत 25,000 रुपये…

Read More

Ranchi. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन 2019 के चुनाव की तुलना में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापसी करेगा. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को होने वाली है और उससे एक दिन पहले मीर का यह दावा सामने आया है. मीर ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘हमें झारखंड में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापस आने का 100 प्रतिशत विश्वास है और हमारा प्रदर्शन 2019 के…

Read More

Ranchi/Mumbai.झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी नजदीक आ चुकी है. शनिवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. झारखंड में नतीजे आने से पहले पार्टियां अपने-अपने स्तर से समीक्षा कर रही हैं. जोड़-घटाव का सिलसिला जारी है. झामुमो, भाजपा व आजसू जैसी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों व विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बात कर जोड़-घटाव कर रहे हैं कि कौन सी सीट पर जीत कंफर्म है और कौन सी सीट लूज कर रहे हैं. कहां आमने-सामने का मुकाबला है. महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. 8.30 बजे से इवीएम के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. अगर साढ़े आठ बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं हुई, तो वह जारी रहेगी, पर इसके लिए EVM के वोटों की गिनती नहीं रोकी जाएगी. सुबह नौ बजे से रुझान आने लगेंगे. पहले पोस्टल बैलेट के रुझान आएंगे. फिर साढ़े नौ बजे पहले राउंड का रिजल्ट आएगा. बहरागोड़ा का सबसे कम 19 राउंड में व जमशेदपुर पश्चिमी का 22 राउंड में गिनती बहरागोड़ा विधानसभा का सबसे कम 19…

Read More

New Delhi.दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी (आप) जुट गई है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”चुनाव से पहले पार्टी ‘रेवड़ी पर चर्चा’ के तहत 65,000 बैठकें करेगी. पार्टी लोगों से पूछेगी कि क्या उन्हें मुफ्त सुविधाएं चाहिए. दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता की एक और ‘रेवड़ी’ बांटने जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज से हम ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान का आगाज़ कर रहे हैं. इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जायेंगी. इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच…

Read More

Ranchi. झारखंड अलग राज्य गठन के बाद मौजूदा विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक लोगों ने मतदान किया है. वर्तमान चुनाव में राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 से अधिक रहा. यह पहली बार है, जब सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधे से अधिक लोगों ने मतदान किया है. जमशेदपुर में भी 2019 के मुकाबले अधिक मतदान दर्ज हुआ. 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में 67.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यह पिछले पांच चुनावों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. वहीं,…

Read More