Author: News Desk

Chakulia. चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर पाथरा गांव के समीप गोपीवल्लवपुर निवासी मिहिर बेहरा (45 वर्ष) बाइक से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉ नरेश बास्के ने घायल मिहिर का इलाज किया. मिहिर बेहरा कालापाथर अपनी बेटी के घर आया था. वापस गोपीबल्लभपुर लौटने के क्रम में गिरकर घायल हो गया.

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस (एच ब्लास्ट फर्नेस समेत) के जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसके तहत 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इसका उद्घाटन चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पद्मपाल और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने किया. इस मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, एच ब्लास्ट फर्नेस के हेड राधारमण, कमेटी मेंबर रवि शंकर पांडेय, डीके प्रधान, एचआर प्रेरणा खंडेलवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में 70 बार रक्तदान करने वाले संजय द्विवेदी को सम्मानित किया गया. ब्लास्ट फर्नेस निरंतर जेडीसी के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन…

Read More

Jamshedpur. सोनारी आर्मी कैंप में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (इसीएचएस पॉलिक्लीनिक) में दो दिवसीय पेंशन समस्या समाधान शिविर में काफी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. शिविर में कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के भूतपूर्व सैनिक व उनकी विधवाओं ने हिस्सा लिया. सिख रेजीमेंट रिकॉर्ड रामगढ़, स्पर्श टीम व सीडीए पटना से आयी टीमों ने भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को स्पर्श पोर्टल के इस्तेमाल की जानकारी प्रदान की. साथ ही उन्हें पेंशन संबंधी अपडेट प्रदान किये. झारखंड-बिहार सब एरिया दानापुर के सहयोग से भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं की सहायता के लिए लगाये गये…

Read More

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराज के पास गुरुवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बचे. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. जानकारी के अनुसार क्रेटा कार (संख्या जेएच 01 बी वी 9883) गालूडीह से जादूगोड़ा की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस कर एक पेड़ से टकरा गई.

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह सिख समुदाय के सदस्यों पर चुटकुले प्रदर्शित करने और उनकी खराब छवि पेश करने से जुड़ीं वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करने वाली याचिका पर आठ सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण मामला है.’ याचिकाकर्ता हरविंदर चौधरी ने पीठ को सूचित किया कि वह अपने सुझावों के साथ-साथ मामले में अन्य पक्षों के सुझावों को समेकित करेंगी और एक संक्षिप्त संकलन दाखिल करेंगी. पीठ ने उन्हें आठ सप्ताह का समय दिया और मामले को इसके…

Read More

New Delhi. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने भारतीय उद्योग जगत को सलाह दी कि वह मुद्रा में कमजोरी को ‘सुरक्षा कवच’ के रूप में नहीं ले, क्योंकि यह उत्पादकता और शोध एवं विकास में निवेश का विकल्प नहीं है. कमजोर मुद्रा, निर्यातकों के लिए अच्छी हो सकती है, जिससे उनके उत्पाद विदेश में खरीदारों के लिए अपेक्षाकृत कम महंगे हो सकते हैं. नागेश्वरन ने कहा कि कमजोर मुद्रा पर निर्भरता निर्यात को बढ़ावा देने में सहायक नहीं होनी चाहिए, “यदि कुछ हो तो, इसे नीतिगत माध्यम का हिस्सा नहीं होना चाहिए. इसे प्रासंगिक तरीके से तैनात किया…

Read More

Seraikela . झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सरायकेला जिला मुख्यालय की विभिन्न सडकों पर नो इंट्री लागू रहेगी. नो इंट्री सुबह पांच बजे से लेकर रात्री 12 बजे तक रहेगी. इस संबंध में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मतगणना को लेकर जिला मुख्यालय में भीड़ को देखते हुए नो इंट्री लागू की गयी है. एसपी ने बताया कि चाईबासा सरायकेला सड़क पर कुदरसाही भाजपा जिला कार्यालय के पास नो इंट्री लगायी गयी है. खरसावां से सरायकेला की ओर आने वाले वाहनों को बिरसा चौक से 100 मीटर पहले नो इंट्री लगायी गयी है वहीं सरायकेला से…

Read More

Galudih. गालूडीह क्षेत्र में नेशनल हाइवे किनारे लगे पेड़ों की छंटाई का काम किया जा रहा है. शुक्रवार को बेड़ाहातू के पास पेड़ों की छंटाई की गयी. पेड़ों की लंबाई ज्यादा हो गयी थी. जिस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्या हो रही थी. साथ ही हादसा होने का डर बना हुआ रहता था. हाइवे पर हरियाली के लिए लगाये गये पेड़-पौधे छंटाई के अभाव में बेतरतीब तरीके से बढ़ रहे थे. इनकी शाखाएं सड़क पर लटकती व फैली नजर आ रही थी. अब पेड़ों की छंटाई का काम शुरू होने से इस मार्ग से गुजरने वाले…

Read More

Baharagoda. बहरागोड़ा में कुत्ते ने शुक्रवार को 20 लोगों को जख्मी कर दिया. सुबह से शाम तक कुत्ते ने लगभग 20 लोगों को काट चुका है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान सभी लोगों को इंजेक्शन लगाया गया. स्थानीय लोग पागल कुत्ते को बहरागोड़ा से भगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपने घर से निकल सकें. कुत्ते के हमले में पदम बहादुर, पार्वती बेहरा, अभिजीत पाल, देवाशीष गिरि, रोमा राणा, संजय मालाकार, मुगली नायक, मलय धउड़िया, तारकेश्वर बेरा, संजीव बेहरा, सोनू साहू, अरसू मुर्मू, मेघाराम नायक, जितेन नायक, आदर चंद्र घोष, रोहन गिरि जख्मी…

Read More

Chaibasa. तांतनगर के खेड़िया सिंद्री में युवक आसमान तियू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, आसमान तियू की पत्नी बिना बताये मजदूरी करने बेंगलुरू चली गयी थी. मामला 15 दिन पहले का है. फोन में बात भी नहीं कर रही थी. इससे आसमान तियू मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था.आत्महत्या करने की सूचना मृतक की बहन नदी करोवा सेरेंगबील को मिलने पर लिखित जानकारी ओपी तांतनगर को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

Read More