Author: News Desk

Dhanbad.धनबाद के बलियापुर थाना अंतर्गत बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली. मृतक जवान की पहचान संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है.विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर वह अपने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आया हुआ था. मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप के एक कमरे में वह अकेला था. इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुन उसके बटालियन के अन्य जवान कमरे में पहुंचे. देखा…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब हेमंत कैबिनेट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों के बीच मंत्री पद को लेकर लॉबिंग तेज हो गयी है. कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली दौड़ लगायी है. आलाकमान के पास लॉबिंग होने लगी है. कांग्रेस भी इस बार नये चेहरे को मौका दे सकती है. इसमें प्रदीप यादव, जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की और विक्सल कोंगाड़ी का नाम चल रहा है. वहीं जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान अंसारी का नाम तय माना जा रहा है. पिछली सरकार में मंत्री रहे…

Read More

Mumbai. महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार की सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद अभी इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे. मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री…

Read More

वर्तमान में लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं. इनमें से 98 प्रतिशत पैन व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं New Delhi. केंद्र सरकार ने 1,435 करोड़ रुपये की ‘पैन 2.0’ परियोजना शुरू करने की घोषणा की. इसका उद्देश्य स्थायी खाता संख्या (पैन) को सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए ‘सामान्य कारोबारी पहचानकर्ता’ बनाना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में 1,435 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी दी गई. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवेहलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर अदालत ने चार दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई एमपी एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में हुई. गत 11 नवंबर को सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर को अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. इससे पूर्व ईडी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया…

Read More

Bhubaneswar. ओडिशा पुलिस ने राज्य में भांग की खेती को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.डीजीपी खुरानिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान एक नवंबर को शुरू किया गया था और यह 2026 तक राज्य में भांग की खेती को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मार्च 2025 तक जारी रहेगा. खुरानिया ने कहा, इस अभियान के पहले 24 दिनों के दौरान, हम अब तक विभिन्न जिलों में 2,375 एकड़ भूमि को इस दायरे में लाने में…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडाई ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत शाम छह बजे से ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल में मतगणना शुरू होगी. मतगणना की समाप्ति के उपरांत नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की बैठक होगी. सबसे पहले को-ऑप्शन पर चर्चा होगी. इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव होगा. 50 निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये 85 कमेटी मेंबरों के बीच से 25 ऑफिस बियरर चुने जायेंगे. सोमवार को नाम वापसी…

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर स्थित शंकरपुर गांव में हाइवा के धक्के से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. नौ वर्षीय पुत्र अमर की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि मां ललिता देवी (40 वर्ष) की मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. मृत अमर डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था. यह घटना सोमवार की दोपहर 2.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने हाइवा के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मृतक के पिता नंदकिशोर साव जिला पुलिस बल में कार्यरत है, जो वर्तमान में कोडरमा जिला में…

Read More

Jamshedpur. न्यू सीतारामडेरा की रहने वाली पूनम देवी (55) का सोमवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 20 नवंबर को ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान जलने से वह जख्मी हो गयी थी. सोमवार को मौत के बाद उनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर ही आग ताप रही थी. उसी दौरान कपड़े में अचानक से आग पकड़ लिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसके बाद परिजनों ने…

Read More

Jamshedpur. जबलपुर मंडल के पथरिया स्टेशन में एनआइ वर्क के कारण पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) ट्रेन मंगलवार को पुरी से परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन भाया हजरत निजामुद्दीन-तिलकब्रिज-पनवेल-अयोध्यापट्टनमज-दिल्ली शहादरा-नोली-टपरी रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी. 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक उत्कल एक्सप्रेस पथरिया स्टेशन में नहीं रुकेगी. इधर, 26,28 व 30 नवंबर को 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन इतवारी से बिलासपुर तक चलेगी और बिलासपुर से इतवारी के लिए खुलेगी. जिससे यह ट्रेन बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार से विकास कार्य शुरू हो रहा है. रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से…

Read More