Mumbai. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील (पॉर्नोग्राफी) और वयस्क फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा तथा कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं उनमें 49 वर्षीय कुंद्रा और कुछ अन्य व्यक्तियों के आवास एवं कार्यालय शामिल हैं. ऐसा माना जा…
Author: News Desk
Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस उज्जवल भुईंया की खंडपीठ ने प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद झारखंड के मुख्य सचिव को चार सप्ताह के अंदर सूचना आयुक्तों के रिक्त पद को भरने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति कर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता टी पति सेन ने पैरवी की. उन्होंने खंडपीठ को बताया कि झारखंड राज्य सूचना…
New Delhi. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित किया कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार नहीं करेगा. पीसीबी ने साथ ही विश्व संचालन संस्था से शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में विकल्प पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा है. भारत के पाकिस्तान में टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम संबंधित उलझन सुलझान के लिए आईसीसी ने कार्यकारी सदस्यों की वर्चुअल बैठक बुलाई है. एक सूत्र ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि पीसीबी ने…
New Delhi. श्रम मंत्रालय अधिक पेंशन के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को ज्यादा अंशदान की अनुमति दे सकता है. इसके लिए मंत्रालय कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) में सुधार करने पर विचार कर रहा है. फिलहाल ईपीएफओ के सदस्यों के वेतन (मूल वेतन और महंगाई भत्ता) का 12 प्रतिशत, ईपीएफ खाते में जाता है. वहीं नियोक्ता के 12 प्रतिशत योगदान में से 8.33 प्रतिशत ईपीएस-95 में जाता है, जबकि शेष 3.67 प्रतिशत ईपीएफ खाते में जमा किया जाता है. एक सूत्र ने कहा कि यदि सदस्य अपने ईपीएस-95 खाते में अधिक योगदान करते हैं तो उन्हें…
Bhuvneshwar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिन की यात्रा पर ओडिशा आएंगे और आज से यहां शुरू हो रहे अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा, “पूरे भारत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस (डीजीपी/आईजीपी) सम्मेलन में भाग लेंगे. भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पहले शाह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे और…
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान बालू घाट से निरंतर बालू के अवैध खनन की सूचना पर आज रात लगभग दो-तीन बजे के बीच एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में बड़ा एक्शन के तहत छापेमारी की गई. इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए बालू के अवैध कारोबार में लिप्त दो ट्रैक्टर जप्त किया गया. सूत्रों की माने तो उपरोक्त स्थल पर अन्य कई ट्रैक्टर भी बालू उठाव में लगे हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे. अवैध बालू कारोबार में जप्त किए गए दोनों ट्रैक्टर को खुद एसडीपीओ समीर सवैया ने पकड़ा और जप्त करने के…
Ranchi.झारखंड में फिर से हेमंत सरकार के सत्ता संभालते ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट तैयार करने के काम में तेजी आ गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जेएसएससी इस परीक्षा रिजल्ट जारी कर देगा. इसके जरिए सचिवालय सहायक समेत स्नातक स्तर के 2025 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसके अलावा अलग-अलग विभागों में 49,417 विभिन्न पदों पर भी नियुक्ति होनी है. उधर, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है. भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था. कहा था…
Jamshedpur. ‘नव वर्ष का जश्न इस बार खास होनेवाला है. इस बार आप टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में चार नए तेंदुए के साथ पांच तेंदुओं को देख सकेंगे. बटरफ्लाई पार्क भी बनकर तैयार है. नए साल का जश्न मनाने के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (जू) आने वाले पर्यटकों को चार नए तेंदुए का दीदार करायेगा. नागपुर के महाराजबाग चिड़ियाघर से चार तेंदुओं (दो मादा-दो नर) को लाया गया है. इनके बाड़े का नए तरीके से निर्माण हो रहा है. बाड़े में ग्लास व्यू (ग्लास की दीवार) से लोग तेंदुए का दीदार कर सकेंगे. फिलहाल सभी तेंदुओं को अभी पिंजड़े…
Chakardharpur. सोनुआ थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के ज़ख्म के निशान मिले हैं. मृतक युवक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र महुलडिहा गांव निवासी टीनू महतो के रूप में हुई है. कारगिल पुलिया के समीप गोलासाई मुख्य सड़क बैधमारा गांव के पास रेलवे लाईन के किनारे घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गयी है. साथ ही शव के पास से शराब की बोतल भी मिली है. फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी कर घटना की छानबीन में जुटी है. दरअसल, शुक्रवार की सुबह चक्रधरपुर और…
Champua. ओडिशा के चंपुआ क्षेत्र के मुंडासाही गांव में मरीज को ट्रेन के नीचे से पार कराने का मामला सामने आया है. दरअसल, सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची. एंबुलेंस और मरीज के रास्ते में रेल ट्रैक था, जिसपर काफी देर से मालगाड़ी खड़ी थी. मरीज की बिगड़ती हालत को देख और कोई रास्ता नहीं दिखा तो परिजनों ने मरीज के साथ खुद की जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से स्ट्रेचर को सरकाते हुए ट्रैक पार किया. फिर परिजन भी एक-एक कर मालगाड़ी के नीचे से निकले. इसके बाद एंबुलेंस मरीज को लेकर…
