Dubai. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अड़ियल रुख पर कड़ा रवैया अपनाते हुए कहा है कि वह या तो हाइब्रिड मॉडल अपनाए या फिर इस प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे. पीसीबी ने शुक्रवार को दुबई में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक में हाइब्रिड मॉडल के अनुसार प्रतियोगिता की मेजबानी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था. आपात बैठक का उद्देश्य अगले साल फरवरी-मार्च में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के…
Author: News Desk
Chakulia.. चाकुलिया के पुरनापानी विवाह मंडप परिसर में शुक्रवार को टोटेमिक कुड़मी/कुर्मी समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कोकिल महतो ने की. बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भतीजे राकेश मोहंती व भांजा (भगीना) अभिलाष पटनायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया. आरोप है कि विस चुनाव की मतगणना के दिन (23 नवंबर) जमशेदपुर में मतगणना केंद्र के बाहर राकेश मोहंती और अभिलाष पटनायक ने समाज के गौरीशंकर महतो पर हमला किया. कहा गया कि दोनों आरोपी अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगे, अन्यथा समाज आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा. समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर महतो ने कहा कि…
Ranchi. आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन में एनआइ कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल एक से पांच दिसंबर तक रद्द किया गया है. एक दिसंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, एक व तीन दिसंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस, तीन दिसंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, पांच दिसंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग मुरी-बरकाकाना-चन्द्रपुरा के रास्ते चलेगी. दो व पांच दिसंबर को खुलने…
Jamshedpur. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल से दूसरे राज्यों में आलू नहीं भेजने का आदेश दिया है. इसके बाद बंगाल से लगे झारखंड और ओडिशा सीमा पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है. बंगाल पुलिस आलू लदे प्रत्येक वाहन की तलाशी ले रही है. उन्हें दूसरे राज्यों में जाने की अनुमति नहीं देकर लौटा दिया जा रहा है. झारखंड में पश्चिम बंगाल से आलू आना बंद हो गया है. आलू से लदे सैकड़ों ट्रक बंगाल सीमा के पास खड़े हैं, क्योंकि बुधवार रात से वाहनों को अंतरराज्यीय सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी गई है. इनमें से कई…
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत 1 से 4 दिसंबर तक टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. इसी तरह टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस को एक दिसंबर को रद्द किया गया है. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर भी 1 और 4 दिसंबर को रद्द रहेगी. झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 2, 4 और 5 दिसंबर को रद्द रहेगी. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 1 और 4 दिसंबर को रद्द रहेगी. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 2 और 5 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा पुरुलिया में अल्पावधि समाप्त और आरंभ होगी. धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 1,…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के अधीन आने वाले अवैध निर्माण और नकशा विचलन कर बने भवनों को लेकर सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता राकेश झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट की खंडपीठ ने जेएनएसी क्षेत्र में नक्शा विचलन कर बने भवनों को ध्वस्त करने के आदेश पर तत्काल रोक लगा दी. इस केस के प्रभावितों और जेएनएसी द्वारा जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उनको प्रतिवादी बनाने को कहा गया है. हाइकोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर प्रभावितों को अगली सुनवाई तक प्रतिवादी नहीं बनाया जाता है तो इस जनहित याचिका को…
– मानगो सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटेगा, अधिकारियों ने मानगो जाकर देखी जमीनी हकीकत Jamshedpur. शहर में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत जहां दिन में नो इंट्री का समय में बदलाव की तैयारी है. वहीं मानगो में सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटेगा. शुक्रवार को डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मानगो चौक से मानगो पुल तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष,…
New Delhi. बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने चिन्मय कृष्ण दास सहित इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों से लेन-देन पर 30 दिन के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है. दास को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के तहत आने वाली बीएफआइयू ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से इन खातों से संबंधित जानकारी तीन कार्य दिवस में भेजने को कहा है. इन 17 लोगों के स्वामित्व वाले सभी तरह के कारोबारों के सभी खातों के अपडेट लेन-देन के विवरण मांगा गया है. दास सहित 19 लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर को…
Jamshedpur. जिला खनन विभाग ने सिदगोड़ा में दो बालू लदा ट्रक जब्त किया. दोनों वाहन बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते हुए जांच में मिले. दोनों वाहनों को सिदगोड़ा थाने के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डीसी के निर्देश पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया.
Jamshedpur. बागबेड़ा में सुभाष स्कूल के पीछे निर्माणाधीन घर की खिड़की लटका एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत है. शव खिड़की के सहारे फंदे से लटका था. मृतक कालीपदो प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना बागबेड़ा थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और उसके कपड़ों की जांच की तो जेब में मोबाइल के अलावा कुछ रुपये और आधार कार्ड मिले. आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की गयी. जिस घर के बाहर शव मिला वह खाली है. मृतक का…
