Author: News Desk

Ranchi.इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के तीन से 17 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 18 से 24 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के जमा आवेदन को 19 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 27 दिसंबर तक सत्यापित कर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा होगा. आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के…

Read More

New Delhi आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान को पिछले साल दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालियान को पूछताछ के लिए आर के पुरम स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कार्यालय में बुलाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बालियान को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि बालियान जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त हैं और पार्टी ने प्रश्न किया था कि आप…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना अंतर्गत तोमरोंग गांव के पास जंगल में शनिवार को जिला पुलिस और नक्सली संगठन पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पीएलएफआइ के एरिया कमांडर लंबू की मौत हो गयी. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस ने एक शव बरामद किया. उसकी पहचान बंदगांव थाना क्षेत्र के जिकिलता गांव निवासी पीएलएफआइ के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लंबू उर्फ टीरा बोदरा के रूप में की गयी. सुरक्षा बलों ने रांडुग बोदरा के पास से मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किया है. उसके खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में बीजेपी की राजनीति परास्त हुई है. राज्य में भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द बनाने वालों की जीत हुई है. शनिवार को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उक्त बातें सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति चल रही है. एक घृणा, नफरत की. दूसरी राजनीति भाईचारा, अमन, शांति की है. झारखंड में भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द बनाने वालों की जीत हुई है. गोड्डा से राजद के नवनिर्वाचित विधायक संजय प्रसाद यादव…

Read More

Jamshedpur. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में शनिवार को साकची आमबागान से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. डीसी कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया. इसके उपरांत डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम सीबीसीएस पैटर्न के तहत सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 सेमेस्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6 का परीक्षा कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला सचिव मुकेश रजक ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय 15 दिसंबर 2024 तक परीक्षा नहीं कराती है, तो छात्रों के भविष्य को देखते हुए सत्याग्रह पर बैठेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय को इसकी जानकारी दे दी गयी है.…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाझुड़ी में अवैध रूप से एलपीजी गैस की खरीद बिक्री के मामले में गिरफ्तार मो. आबिद,अजय कुमार पाठक और राकेश कुमार को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस इस मामले में एलपीजी गैस सिलेंडर का कारोबार करने वाले प्रमोद दूबे,संजय कुमार और रणविजय सिंह की तलाश में जुटी है. मालूम हो कि शुक्रवार को एमजीएम थाना की पुलिस ने बेलाझुड़ी में छापामारी कर पांच गैस टैंकर के अलावा तीन पिकअप वैन व 48 गैस सिलेंडर जब्त किया था. उक्त गैस टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से बोकारो और सरायकेला भेजा जा रहा था.…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह के खासमहल चार खंभा चौक के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने टेंपो व स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में पोटका के महाली साई के टेंपो सवार गोपाल महाली की मौत हो गयी. वहीं स्कूटी सवार युवक बाजोल हांसदा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाजोल करनडीह का रहने वाला है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने घटना के बाद पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. वहीं चालक बबलू को हिरासत में लिया है. बबलू किताडीह का रहने वाला है. घटना शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे की है.…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्वी रेल पुलिस बल आरपीएफ आइजी व प्रिंसिपल चीफ सिक्यूरिटी कमिश्नर (पीसीएससी) संजय कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर रेल आरपीएफ थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. थाना परिसर में आरपीएफ आइजी संजय कुमार मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आइजी ने आरपीएफ पुलिस बल की परेड की सलामी भी ली. इसके बाद वहां की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बैरक का भी इंस्पेक्शन किया. लगभग डेढ़ से दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को कई सारे निर्देश दिया गया. वहां के दस्तावेजों की भी जांच की. बाद में उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन के सभागार में आरपीएफ…

Read More

Patna. रैयतों के लिए जमीन की जमाबंदी के बिना भी मापी का प्रावधान किया जायेगा. साथ ही सरकारी जमीन, न्यायालय से पारित आदेश, विधि व्यवस्था के मामले और लोक शिकायत निवारण में पारित आदेश में भी इ-मापी व्यवस्था शुरू की जायेगी. इसके लिए इ-मापी पोर्टल के ड्रॉप डाउन में चारों मामलों को जोड़ा जायेगा. वहीं नयी व्यवस्था के तहत आमलोगों से इ-मापी का आवेदन रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट के जरिए भी ऑनलाइन लिया जा सकेगा. साथ ही ऑनलाइन ही इ-मापी की रिपोर्ट मिल सकेगी. इ-मापी में इस तरह की नयी शुरुआत करने का निर्देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर…

Read More

Jamshedpur. पश्चिम बंगाल से बिहार, यूपी, झारखंड सहित अन्य राज्यों में आलू भेजने पर रोक लगाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गयी है. बंगाल पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को बंगाल से आलू लेकर आ रहे दर्जनों ट्रकों को डिबूडीह चेकपोस्ट पर रोक दिया. बंगाल बॉर्डर पर खड़े आलू लदे एक सौ से अधिक ट्रकों को शनिवार की सुबह पुलिस ने वापस कोल्ड स्टोरेज भेज दिया. इसमें अधिकतर ट्रक आलू लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लिए निकले थे. बंगाल बॉर्डर पर खड़े ट्रकों पर लदे आलू के सड़ने से व्यापारियों के साथ-साथ ट्रक मालिक व चालक…

Read More