Ranchi.. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संथाल परगना क्षेत्र को राज्य से अलग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और लोगों से ऐसी ताकतों को बाहर निकालने का आग्रह किया. संथाल परगना झारखंड के प्रमंडलों में से एक है और इसका मुख्यालय दुमका में है. इस प्रमंडल में राज्य के उत्तरपूर्वी हिस्से के छह जिले गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. भाजपा सत्तारूढ़ झामुमो और उसके सहयोगियों पर बांग्लादेश से घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती रही है. राज्य में भाजपा के लिए घुसपैठ एक प्रमुख चुनावी…
Author: News Desk
Chaibasa. राजनगर थाना अंतर्गत कुजू स्थित रूंगटा प्लांट के पास बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि महिला का पति और बच्चे को हल्की चोट आयी है. घटना शुक्रवार दिन के करीब ढाई बजे की है. मृतका की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा गिद्दी निवासी सेताली सरदार (40) के रूप में हुई. घटना स्थल से घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घायल होनेवालों में मृतका का पति पूर्ण सरदार और उसका बेटे रोशन सरदार शामिल है. जानकारी के अनुसार…
Anandpur. बिंजु पंचायत के लोरपोंडा गांव में हाथी ने घर पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना गुरुवार रात 12 बजे की है. हाथी के हमला होते ही महिला अपने बच्चों के साथ भाग कर जान बचायी. जानकारी के अनुसार, हाथी अनाज खाने के लिए कच्चे मकान के पीछे की ओर से हमला किया. छत पर आहट होते ही महिला बच्चों के साथ दरवाजे से भाग गयी और पड़ोसी के घर में शरण ली. गांववालों को जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की और खदेड़ दिया. हमले से कच्चे मकान के 9 एस्वेस्टस शीट टूट गये और खपरैल…
Chakradharpur. चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को है. चक्रधरपुर बार एसोसिएशन भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद काउंटिंग होगी. 35 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चुनाव में सुमन चौरसिया व मदन लाल कुमार अध्यक्ष पद के दावेदार हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सुब्रत प्रधान व सुरेश प्रसाद सिंह, सचिव पद के लिए मुरारी प्रधान व अनंत महतो, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र कांडेयांग व कदमा बोदरा आमने-सामने हैं. जबकि संयुक्त सचिव के पद पर अभिषेक प्रताप (प्रशासक), दिलीप प्रधान (लाइब्रेरियन) के बीच मतदान होना है.…
Jamshedpur. आसन्न विधानसभा के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिये शुक्रवार को गोलमुरी पुलिस केंद्र से जिला पुलिस बल के फोर्स और अधिकारी देवघर के लिये रवाना हुये. देवघर के लिये जिला पुलिस के 900 जिला शस्त्र बल, 900 होमगार्ड के अलावा 600 पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है. सभी को बस के जरिये देवघर के लिये रवाना किया गया. शाम तक सभी जवान व पुलिस पदाधिकारी देवघर पुलिस केंद्र में योगदान दे दिया. इधर, जिला से 900 जवान और 600 पुलिस पदाधिकारी के देवघर चले जाने से थाना में फोर्स की कमी हो गयी है. ग्रामीण…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने शुक्रवार को जापानी दूतावास में कार्यरत प्रथम सचिव त्सुबाकीमोतो और जापानी दूतावास में ही कार्यरत राजनीतिक प्रभाग की वरीय सहयोगी कृष्णा मनीष चौधरी से मुलाकात की. जापानी दूतावास के इन दोनों कर्मचारियों संग श्री राय ने वर्तमान विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. इन तीनों के बीच झारखंड की राजनीतिक दशा और दिशा पर भी चर्चा हुई. इन लोगों ने 23 नवंबर के बाद गठित होने वाली सरकार के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस दौरान कई अन्य लोग उनसे मिलने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय सह निवास पर आये और…
Chandil. चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह में पलाश पेड़ पर गामछा के साहरे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की मामला सामने आया है. मृतक युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के छोटा आमड़ा निवासी 28 वर्षीय मंगल मांझी के रूप में किया गया है. घटना शुक्रवार सुबह की है. इस संबंध में थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि युवक का मानसिक हालत ठीक नहीं था. उसका इलाज चल रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल मांझी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. इलाज के लिए कांड्रा उसका जीजा लेकर गया था. शुक्रवार सुबह को कांड्रा से इलाज…
Jamshedpur. झारखंड प्रदेश के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ अजय कुमार ने साकची स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. मौके पर डॉ अजय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने बेहतर कार्य किया है. जल, जंगल और जमीन को बचाने के साथ ही महिला एवं गरीब लोगों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इससे उनके जीवन स्तर…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाये. इस दौरान पूर्णिमा साहू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, बबलू गोप, उर्मिला देवी, मंजीत सिंह गिल, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, शैलेश गुप्ता, ममता भूमिज, रंजू झा, शशि…
Noamundi. बिलाईपदा अंतर्गत मुर्गा महादेव मंदिर की दानपेटी से गुरुवार की आधी रात 12 बजे चोरों ने 40 हजार रुपये चोरी कर ली. मंदिर कमेटी से प्राप्त जानकारी अनुसार, बीते मध्य रात्रि को कुछ युवकों ने चोरी के इरादे से मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा अंदर घुसे. इसके बाद पुजारी के घर का ताला तोड़ कर वहां से मंदिर के सभी विभागों की चाबियां लेकर चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. मंदिर कमेटी ने मामले की शिकायत बिलाइपदा फांड़ी के जोड़ा थाना में दर्ज करायी है. पुलिस…
