Author: News Desk

Chandil. चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह में पलाश पेड़ पर गामछा के साहरे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की मामला सामने आया है. मृतक युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के छोटा आमड़ा निवासी 28 वर्षीय मंगल मांझी के रूप में किया गया है. घटना शुक्रवार सुबह की है. इस संबंध में थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि युवक का मानसिक हालत ठीक नहीं था. उसका इलाज चल रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल मांझी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. इलाज के लिए कांड्रा उसका जीजा लेकर गया था. शुक्रवार सुबह को कांड्रा से इलाज…

Read More

Jamshedpur. झारखंड प्रदेश के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ अजय कुमार ने साकची स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. मौके पर डॉ अजय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने बेहतर कार्य किया है. जल, जंगल और जमीन को बचाने के साथ ही महिला एवं गरीब लोगों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इससे उनके जीवन स्तर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाये. इस दौरान पूर्णिमा साहू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, बबलू गोप, उर्मिला देवी, मंजीत सिंह गिल, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, शैलेश गुप्ता, ममता भूमिज, रंजू झा, शशि…

Read More

Noamundi. बिलाईपदा अंतर्गत मुर्गा महादेव मंदिर की दानपेटी से गुरुवार की आधी रात 12 बजे चोरों ने 40 हजार रुपये चोरी कर ली. मंदिर कमेटी से प्राप्त जानकारी अनुसार, बीते मध्य रात्रि को कुछ युवकों ने चोरी के इरादे से मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा अंदर घुसे. इसके बाद पुजारी के घर का ताला तोड़ कर वहां से मंदिर के सभी विभागों की चाबियां लेकर चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. मंदिर कमेटी ने मामले की शिकायत बिलाइपदा फांड़ी के जोड़ा थाना में दर्ज करायी है. पुलिस…

Read More

Chandil . चांडिल-कांड्रा मार्ग पर चांडिल प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है. मृतक युवक की पहचान चांडिल के हामसादा गांव निवासी आनंद बेसरा (20) के रूप में हुई. वहीं घायल चचेरा भाई शिवचरण बेसरा है. जानकारी के अनुसार, बाइक से आनंद बेसरा व उसका चचेरा भाई शिवचरण बेसरा चांडिल ब्लॉक मैदान के काटिया स्टेडियम स्थित भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित मेला व फुटबॉल प्रतियोगिता देखकर कर घर लौट रहा…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील वायर डिवीजन के कई अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया है. वीआरएस के लिए आवेदन करने वालों में हेड फाइनांस उमानाथ मिश्रा, हेड सप्लाइ चेन विजयांत कुमार, हेड ऑपरेशन व मेंटेनेंस जेके सिंह, जीएम प्लानिंग मुकेश कुमार, एपी सिंह, राकेश कुमार सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं. पहले कंपनी की ओर से 31 अक्तूबर तक के लिए वीआरएस स्कीम निकाला गया था, जिसे बाद में 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था. इधर कर्मचारियों के बीच 26 अधिकारियों के वीआरएस लेने की सूची वायरल हुई है. हालांकि इस सूची की पुष्टि प्रबंधन…

Read More

Jamshedpur. बारीडीह बस्ती पटना लाईन निवासी व झामुमो कार्यकर्ता आशा सिंह भूमिज की मौत के मामले में चौकीदार वायुन महतो के बयान पर एमजीएम थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आशा सिंह भूमिज की मौत नदी में डूबने व सिर पर चोट लगने की आशंका जतायी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है. इधर, पुलिस के अनुसार अबतक मृतका के घरवालों ने आवेदन नहीं दिया है. मृतका के घरवालों से संपर्क किया गया है. लेकिन वे अबतक थाना पहुंचकर शिकायत नहीं किये हैं. शिकायत मिलने पर उसके आधार पर जांच किया जायेगा. इधर, पुलिस मृतका…

Read More

Bokaro.गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरमगाढ़ में संथालियों के अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा (सोहराय कुणामी) पर दोरबार चट्टानी में देश-विदेश के पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं का जुटान हुआ. परगना बाबा, मांझी बाबा आदि धर्मगुरुओं ने विश्व भर के संताली आदिवासियों से अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा, लिपी, धर्म, रीति रिवाज के संरक्षण और विकास के लिए एकजुट रहने और लाखों करोड़ों वर्ष पूर्व इसी स्थान पर बने अलिखित संविधान का उसके मूल रूप में आगे बढ़ाने और सहेजे रखने का संदेश दिया. मालूम हो कि बुधवार से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो…

Read More

Ranchi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “जाति जनगणना” कराने के वादे के लिए शुक्रवार को कांग्रेस तथा उसके नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर राजनीतिक लाभ के लिए मतदाताओं को लुभाने के हथकंडे के रूप में इस मुद्दे को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. झारखंड के महगामा में एक रैली में सिंह ने कांग्रेस को देश में कई जातियों और उप-जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए एक ठोस योजना पेश करने की चुनौती दी. सिंह ने पूछा, “2011 में, एक सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना की गई थी, जिसमें लगभग 46 लाख जातियों, उप-जातियों और गोत्रों के…

Read More

Prayagraj.पीसीएस (प्री) की परीक्षा एक ही दिन कराने के निर्णय के अगले दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इस परीक्षा की नई तिथि घोषित की. आयोग 22 दिसंबर, 2024 को दो सत्रों में इसे आयोजित करेगा. आयोग के सचिव अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व पीसीएस प्री की परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित थी. अब यह परीक्षा 22 दिसंबर को दो सत्रों (सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे) में आयोजित की जायेगी. पिछले 11 नवंबर से बड़ी…

Read More