Dumka. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘‘कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे हैं’’ और आगाह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी. शाह ने आदिवासियों की घटती आबादी के लिए सोरेन को ‘‘जिम्मेदार’’ भी ठहराया. झारखंड के दुमका जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रही है. मैं बता…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही क्योंकि राज्य की 43 में से 37 सीट पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग ने बताया कि 13 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इन 43 सीट पर 2019 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान से 2.75 प्रतिशत अधिक है. आयोग ने एक बयान में कहा, ‘महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, उन्होंने पुरुषों से 4.8 प्रतिशत अधिक मतदान किया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आकार देने में…
Jamahedpur. जमशेदपुर में गैंगवार में वर्चस्व को लेकर एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आयी है. मानगो डिमना रोड पर शुक्रवार देर रात अमरनाथ गिरोह के कुख्यात सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों ने टोनी के सिर में गोली मारी. वारदात के वक्त टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ डिमना रोड पर उमा टिफिन के पास खड़ा था. गोली लगने के बाद घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. उसे स्थानीय लोगों की मदद से ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहले रेकी की,…
Jamshedpur. संवाद-ए-ट्राइबल कॉन्क्लेव का शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू, हो समाज के पीढ़ मानकी गणेश पाठ पिंगुवा ने किया. इस अवसर पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि संवाद कार्यक्रम हर साल करने का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है. ट्राइबल एरिया के लोगों को इससे जोड़ा जाता है. यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, इसके माध्यम से दस साल से आदिवासी कला, संस्कृति और उनके स्वरोजगार को उपलब्ध…
Jamshedpur.सिखों के पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा. पालकी साहिब के दर्शन करने और माथा टेकने के लिए श्रद्धालु जुटे रहे. शुक्रवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ की अरदास के बाद पुष्पवर्षा करते हुए सुबह 11:30 बजे रवानगी के बाद नगर कीर्तन में संगत का जुटना शुरू हो गया, जो साकची पहुंचते पहुंचते सैलाब के रूप में परिवर्तित हो गया. नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पूरे मार्ग में लगभग सजावटी तोरण द्वार लगाये गये थे. वहीं, सड़क किनारे विभिन्न संस्थाओं द्वारा जलपान…
New Delhi. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि सराय काले खां आईएसबीटी के बाहर के चौक का नाम बदलकर आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर रख दिया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल ने यह घोषणा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास बांसेरा उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में की जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया. बिरसा मुंडा की 3,000 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनावरण आदिवासी नेता की 150वीं जयंती के अवसर…
Deoghar. 15 नवंबर को देवघर से दिल्ली जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायु सेना के विमान में टेकऑफ के दौरान खराबी आ गयी. इसके बाद विमान को अचानक रोका गया और टर्मिनल पर पार्किंग करायी गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह से लौटे थे और निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. वायु सेना का विमान रनवे पर जैसे ही आगे बढ़ा, सीनियर पायलट को पहिये में तकनीकी खराबी का आभास हुआ. उन्होंने तत्काल टेकऑफ को रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल…
Jamtada.असम के सीएम सह भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि झारखंड का यह चुनाव रोटी, बेटी व माटी बचाने का चुनाव है. एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे. उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ एवं आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर महागठबंधन की सरकार पर जमकर प्रहार किया. हिमंता ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी झारखंड में आदिवासियों की जमीन को घुसपैठिए हड़प रहे हैं. आदिवासी छात्रों को पीटा जा रहा है एवं सरकार उन्हें बचाने के बजाय घुसपैठियों का ही साथ दे रही है. श्री सरमा शुक्रवार को जरमुंडी व सारठ में भाजपा…
Ranchi. रांची पुलिस प्रशासन की टीम ने चुनाव कार्य में अवैध रूप से खर्च करने के लिए रखे गये करोड़ों रुपये की सूचना पर शुक्रवार को तीन शिक्षण संस्थानों में छापेमारी की. इनमें महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल व सरला बिरला यूनिवर्सिटी के अलावा अनगड़ा स्थित उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी शामिल हैं. चार से पांच घंटे तक चली छापेमारी के दौरान प्रशासन की टीम खाली हाथ लौटी. सरला बिरला स्कूल एवं यूनिवर्सिटी के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हैं. हालांकि छापामारी के दौरान वे मौजूद नहीं थे. सरला बिरला में कुछ दिन…
Mumbai. भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और इसके कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2 प्रतिशत और इसके 2025 में 6.6 प्रतिशत व 2026 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. मूडीज रेटिंस ने यह बात कही है. मूडीज ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठोस वृद्धि और नरम मुद्रास्फीति के साथ आगे बढ़ रही है. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मुद्रास्फीति के जोखिमों को देखते हुए संभव है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस साल तुलनात्मक रूप से सख्त मौद्रिक नीति को बरकरार रखे. ऐसे में निकट भविष्य में ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश कम ही होगी. मूडीज…
