Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधनवार, गांडेय,महेशपुर, महागामा, राजमहल और बरहेट में कुल छह चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 20 वर्षों से झारखंड में सिर्फ सांसद और विधायकों को खरीदने का काम की है. झारखंड के विकास की चिंता इन्हें नहीं है. समाज को तोड़ने के लिए भाजपा के पास इतनी जहर है कि जहरीला सांप भी कम पड़ जाये. श्री सोरेन ने कहा कि अभी असम के मुख्यमंत्री रोटी और माटी की बात कर रहे हैं, जबकि असम में ही उनका नियंत्रण नहीं है. यह लोग झारखंड को लूटने की साजिश रच…
Author: News Desk
Noamundi. टाटा स्टील नोवामुंडी के द्वारा टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स में रविवार 17 नवम्बर को रन- ए- थाॅन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. धावकों ने इनके लिए पहले से ही ऑन लाईन और ऑफ लाईन पंजीयन करवायी है. यह प्रतियोगिता महिला पुरुष ,बालक बालिका और दिव्यांग जन के लिए भी है. जिसमें 10 किमी दौड, 7 किलोमीटर दौड, 5 किलो मीटर दौड महिला और पुरुष दोनों के लिए है. साथ ही, दिव्याँग जन के लिए 2 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया गया है. सुबह 5 बजे सभी को रिपोर्टिंग एरिया में रहने को कहा गया है. 10 किलोमीटर…
Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देश को जाति और पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि झारखंड और प्रदेश के लोगों के लिए घुसपैठिये गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं, लेकिन झामुमो-नीत गठबंधन सरकार उन्हें ‘संरक्षण’ दे रही है. चौहान ने झारखंड में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और झामुमो देश को जाति व पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं. पहले कांग्रेस ने देश को दो हिस्सों में बांटा और अब वह देश के भीतर जाति और पंथ…
Jamshedpur. संवाद-ए-ट्राइबल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सास्कृतिक कार्यक्रम ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जनजातीय समुदायों ने अपने दिलचस्प गीत-संगीत और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संवाद- ए-ट्राइबल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन जनजातीय कलाकारों की विशिष्ट प्रस्तुतियों का साक्षी बना. गोपाल मैदान के बीच में बने अखड़ा में मुंडा, हिमाचल की बोध और गोंड जनजातियों के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और गीतों से जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को साकार किया. उनके हर कदम और सुर में प्रकृति के साथ जुड़ाव और सामूहिकता…
Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा में दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में मृतक की पत्नी पिंकी हेंब्रम के बयान पर परसुडीह थाना में रौशन हेम्ब्रम, भोला व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस क्रम में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. सूचना है कि पुलिस ने रोशन के परिवार के सदस्य को भी पकड़ कर पूछताछ कर रही है. लेकिन पुलिस की माने तो अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.…
Rajdhanwar.झारखंड में शनिवार को राजधनवार सीट पर राजनीतिक घटनाक्रम अचानक बदल गया. अब तक निर्दलीय ताल ठोक रहे निरंजन राय को भाजपा मनाने में सफल रही. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के चुनावी रास्ते का अवरोध खत्म किया गया. राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मैदान में श्री शाह की सभा में निरंजन राय ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. गृहमंत्री श्री शाह ने निरंजन राय को अंगवस्त्र प्रदान किया. नाराज चल रहे निरंजन राय धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा…
Jhansi. उत्तर प्रदेश में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. इस अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी, जबकि 16 अन्य बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हादसे के वक्त एसएनसीयू वार्ड में 55 नवजात भर्ती थे. घटना के बाद नवजातों को बचाने के लिए परिजन के बीच अफरातफरी मच गयी. वार्ड से आग की लपटें बाहर आतीं देख परिजन चीखते वार्ड को ओर दौड़ पड़े. कई परिजन लपटों की परवाह किये बगैर अंदर जा घुसे.…
Ramgarh. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने राज्य में हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती ‘डबल इंजन’’ भाजपा सरकार को शनिवार को जिम्मेदार ठहराया. कल्पना ने रामगढ़ जिले के गोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है. कल्पना ने इन योजनाओं के बारे में कहा कि इनसे राज्य में आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाये गए हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…
Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुके थे, वहां झारखंड पुलिस ने छापा मारा. लेकिन, उन्हें वहां कुछ नहीं मिला. यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है. रांची के एसएसपी को इसका जवाब देना होगा. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सरमा ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में हमारा अच्छा प्रदर्शन हुआ है. दूसरे चरण के चुनाव में मौसम और खुला-खुला है. हम उम्मीद करते हैं धनबाद, संताल समेत हर जगह से एनडीए की जीत होगी. इस बार झारखंड में एनडीए की…
Jamshedpur. सिदगोड़ा की युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और रुपये लेने का फरार आरोपी सत्य प्रकाश गिरी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश और युवती का वर्ष 2020 में दोस्ती हुई थी. उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. सत्य प्रकाश ने गर्भपात कराया. युवती ने उसे मदद के तौर पर रुपये भी लोन लेकर दिया. बाद में सत्य प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली. जब युवती को इसके…
