Author: News Desk

New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. अधिकारियों के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया गया. सिंह ने इस मिसाइल के परीक्षण को एक ऐतिहासिक पल करार दिया और कहा कि इससे भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की क्षमता है. रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने…

Read More

New Delhi. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शनिवार को कहा कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए 35 साल पहले स्थापित किए गए स्वायत्त निकाय ‘विज्ञान प्रसार’ को बंद कर दिया गया है. सरकार ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 12 अक्टूबर 1989 को स्थापित विज्ञान प्रसार को बंद करने का निर्णय लिया है. इसमें कहा गया, यह निर्देश दिया गया था कि समापन की प्रक्रिया कैबिनेट के फैसले की तारीख – छह सितंबर 2023 से नौ महीने की अवधि के भीतर पूरी की जाए. निर्णय के अनुसार, विज्ञान प्रसार को बंद करने के लिए सभी आवश्यक…

Read More

New Delhi. आयकर विभाग ने रविवार को करदाताओं को आगाह किया कि आईटीआर में विदेश में स्थित संपत्ति या विदेशों में अर्जित आय का खुलासा न करने पर कालाधन विरोधी कानून के तहत 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. विभाग ने हाल ही में शुरू किए गए अनुपालन-सह-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एक सार्वजनिक परामर्श जारी किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि करदाता आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) में ऐसी जानकारी दर्ज करें. परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि पिछले वर्ष में भारत के कर निवासी के लिए विदेशी परिसंपत्ति…

Read More

Khunti. अपराधियों ने पैसों की लालच में शनिवार देर रात एसबीआई की एटीएम काट दी. यह घटना जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बिचना गांव के पास घटी है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एसबीआई के बाहर लगी एटीएम से रुपये चोरी करने की कोशिश की. अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम को काटा, लेकिन इस कोशिश में एटीएम में रखे नोट जल गये और सायरन बजने लगा. सायरन बजते ही वे भाग निकले. एटीएम में रखे 12 लाख से अधिक रुपये जलकर राख हो गये हैं. अपराधियों ने पहले बैंक और आसपास…

Read More

Jamshedpur. खुदरा सब्जी विक्रेता जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं, जिस कारण लोग परेशान हैं. थोक बाजार में भले ही कीमतें घटी हैं, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. थोक मंडी में प्याज 45-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन खुदरा सब्जी बाजार में यह 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. यही नहीं, अदरक थोक मंडी में 45 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जबकि, खुदरा बाजार में लोगों को यह 120 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. यही हाल आलू का भी है. थोक बाजार में सफेद आलू 22-24 रुपये और लाल…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि साल के अंत में आने वाली मांग के चलते चालू तिमाही में यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री में तेजी जारी रहेगी. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. वाहन उद्योग के निकाय फाडा के मुताबिक त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 4,83,159 इकाई पर पहुंच गई. इस साल 42 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान इस खंड में सालाना आधार पर सात फीसदी की वृद्धि हुई और यह 6,03,009 इकाई रही. सितंबर में…

Read More

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में अस्थिर हालात के मद्देनजर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में अपनी रैलियां रद्द कर दीं और वह दिल्ली लौट रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक कर सकते हैं. मणिपुर में उग्र भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी. साथ ही, सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास में घुसने की प्रदर्शनकारियों की कोशिश को नाकाम…

Read More

New Delhi. डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने वर्ष 2024 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का पुरस्कार पहली बार डेनमार्क की झोली में गया है. सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार रात मेक्सिको सिटी एरिना में आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मिस नाइजीरिया चिडिम्मा एडेत्शिना दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मिस मेक्सिको मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान तीसरे स्थान पर रहीं. मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘एक नए युग की शुरुआत! डेनमार्क को 73वीं मिस यूनिवर्स की बधाई. टॉप 12 में भी जगह नहीं…

Read More

Kolkata.रेलवे ने मुंबई से आ रहे बारातियों के वास्ते एक ‘कनेक्टिंग’ ट्रेन को हावड़ा स्टेशन पर कुछ मिनट रोके रखा ताकि वे सभी समय पर गुवाहाटी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह मामला शुक्रवार का है जब मुंबई से आ रहे 34 बारातियों (दूल्हे के साथ आए रिश्तेदार) में से एक चंद्रशेखर वाघ ने रेलवे अधिकारियों से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुहार लगाई कि वे मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं, जिसके हावड़ा पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट है लेकिन वह देरी से चल रही है और…

Read More

Islamabad. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के कड़े विरोध पर तुरंत अमल करते हुए पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शनी दौरे के लिए शनिवार को जारी कार्यक्रम में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के शहरों को शामिल नहीं किया. ट्रॉफी अब खैबर पख्तूनवाला क्षेत्र के एबटाबाद के अलावा कराची, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. ट्रॉफी सबसे पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. इसके बाद वह देश के अन्य शहरों तक्षशिला और खानपुर (17 नवंबर), एबटाबाद (18 नवंबर), मुरी (19 नवंबर) और नाथिया गली (20 नवंबर) की यात्रा करेगी. उसकी इस यात्रा का समापन कराची (22-25…

Read More