Chaibasa. हाटगम्हरिया प्रखंड व टोंटो थाना क्षेत्र के कोचड़ा-जामडीह मुख्य मार्ग की पुलिया पर रविवार तड़के 5:30 बजे एक कार (ओडी-02सी-4007) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, एक दंपती भुवनेश्वर से रांची जा रहे थे. घने कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो जाने से पुलिया पर से 15 फीट नीचे धान के खेत में गिर गयी. हादसे में दंपती बाल-बाल बच गये. लेकिन किसान का पका हुआ धान बर्बाद हो गया. गौरतलब है कि पिछले 20 दिनों के अंतराल में यह चौथी घटना है. इसके बावजूद प्रशासन के कानों में जूं…
Author: News Desk
Chaibasa.टोंटो थाना के लिसीमती गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह 8 बजे की है. युवक की पहचान जेटेया थाना क्षेत्र के आइंकुटी गांव निवासी बहादुर सांडिल (38) के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे घटनास्थल से उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. लोगों ने बताया कि मृतक रास कर्मा पर्व मनाने के लिए टोंटो गांव आया था. रविवार सुबह वहां से…
Chakradharpur. थानाक्षेत्र अंतर्गत बिंजु के सुगलुटोली में बाप,बेटे की लड़ाई में घायल पिता टिंटूस डांग (45) की मौत हो गई. घटना शनिवार रात की है. घटना की सूचना पर रविवार को आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा दलबल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी हाबिल डांग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देर के सूचना मिलने के कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा. जानकारी के अनुसार टिंटूस का पुत्र हाबिल डांग मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर में लड़ाई, झगड़ा करता रहता है. शनिवार रात 9 बजे पिता,पुत्र में विवाद हो गया. हाबिल ने अपने पिता टिंटूस के सर…
–आइजीबीसी ने ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सराहा Jamshedpur. टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के तहत सेंट्रल वेयरहाउस जमशेदपुर को भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है. 14 नवंबर को बेंगलुरु के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआइइसी) में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2024 (जीबीसी 2024) में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आइजीबीसी की ओर से किये गये ऑडिट में इस वेयरहाउस की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सराहा गया. यह प्रमाण पत्र न केवल टाटा स्टील की कार्बन फुटप्रिंट कम करने…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी के पास रविवार को एलपीजी टैंकर और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एलपीजी टैंकर के चालक निराले निदा की मौत हो गयी, जबकि हाइवा चालक भादो मांझी गंभीर रूप से घायल है. टक्कर के बाद टैंकर चालक केबिन में ही फंस गया था. जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां टैंकर चालक बिहार के सीतामढ़ी निवासी निराले निदा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि हाइवा…
Jamshedpur. मोहरदा जलापूर्ति योजना से तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. ऐसा मोटर खराब होने की वजह से हुआ है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने तीन दिनों से मोहरदा पेयजल परियोजना क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने पर सवाल उठाया है. कहा कि मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के इंटेकवेल में पानी खींचने के लिए तीन मोटर लगे हुए हैं. तीनों ही मोटर खराब हो गये हैं. इस वजह से पेयजलापूर्ति बंद हो गयी है. उन्होंने इस बारे में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त तथा टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता की और…
Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी कमेटी (2024-2026) का रविवार को गठन किया गया. कमेटी में मुख्य कार्यालय अधीक्षक गणेश प्रसाद शिवहरे को सर्व सम्मति से ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ खड़गपुर मंडल का सचिव चुना गया. चुनाव अधिकारी एम वेणुगोपाल के नेतृत्व में आयोजित चुनाव में मंडल कार्यकारिणी कमेटी के मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संकू पुनीता, वरीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, मंडल सचिव गणेश प्रसाद शिवहरे, संयुक्त सचिव देवाशीष चंदा, प्रसंजित कौर, संतोष कुमार, विश्वनाथ शर्मा, कुलेंद्र कुमार, सहायक सचिव के पद पर धारिणी कुमार साहू, प्रकाश चंद्रा, विनोद…
Balumath.. बालूमाथ पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के नाम पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये सभी उग्रवादी कोयला ट्रांसपोटर व ठेकेदार से डरा-धमका कर लेवी वसूलने का काम करते थे. गिरफ्तार अपराधी में बालूमाथ के बरराटोला भगिया निवासी फलेंद्र गंझू (पिता-ठाकुर दयाल गंझू), रोहन गंझू (पिता-करम गंझू), राजेंद्र गंझू (पिता-सुखदेव गंझू), मैक्लुस्कीगंज के बघमरी निवासी संजय राम (पिता-बिशुन राम) व बालूमाथ के सीरम निवासी सुनील भगत (पिता-बासुदेव भगत) शामिल हैं. क्या है मामला: थाना परिसर में बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र…
Pakur. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव प्रचार में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदल दिया है. करात ने कहा, ‘घुसपैठिया शब्द अपने आप में अपमानजनक है. यदि वे अवैध रूप से झारखंड में घुस रहे हैं, तो केंद्र को कानून के अनुसार उनकी पहचान करनी चाहिए और बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत कर उन्हें वापस भेजना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन, इसके बजाय वह (भाजपा) सिर्फ प्रचार की खातिर इस…
बोकारो /धनबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार पर प्रहार करते हुए उसपर राज्य के मदरसों में बांग्लादेशियों को शरण देने तथा उनके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड और भूखंड सुनिश्चित करने का आरोप लगाया. नड्डा ने यह कहते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वह ओबीसी के ‘चैंपियन’ बनना चाहते हैं. उन्होंने उनसे सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य रहे हैं . नड्डा ने कहा, ‘अभी मुझे खुफिया रिपोर्ट…
