Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Accident : हाइवा और टैंकर में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, चालक की मौत, हाइवा का चालक भी गंभीर
Crime

Jamshedpur Accident : हाइवा और टैंकर में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, चालक की मौत, हाइवा का चालक भी गंभीर

News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी के पास रविवार को एलपीजी टैंकर और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एलपीजी टैंकर के चालक निराले निदा की मौत हो गयी, जबकि हाइवा चालक भादो मांझी गंभीर रूप से घायल है. टक्कर के बाद टैंकर चालक केबिन में ही फंस गया था. जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां टैंकर चालक बिहार के सीतामढ़ी निवासी निराले निदा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि हाइवा चालक चांडिल निवासी भादो मांझी का इलाज चल रहा है.

घटना दोपहर करीब एक बजे की है. हादसे के बाद एनएच पर जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे किया. वाहन को किनारे करने के कुछ देर बाद शॉर्ट सर्किट से टैंकर के केबिन में आग लग गयी. पुलिस ने तत्काल झारखंड अग्निशमन को सूचित किया. जानकारी मिलने पर पहुंची झारखंड अग्निशमन की एक दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, एलपीजी टैंकर घाटशिला से आ रहा था और वह बजरंग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने जा रहा था. इसी दौरान डिमना की ओर से घाटशिला जा रहा हाइवा ने उसमें टक्कर मार दिया. हाइवा और टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group