New Delhi. कांग्रेस ने रविवार को भाजपा के खिलाफ निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और झारखंड में कथित रूप से ‘सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी’ अभियान जारी रखने के लिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने 20 नवंबर को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले यह शिकायत दर्ज कराई है. आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत में कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भाजपा की झारखंड इकाई पर सोशल मीडिया पर ‘झूठी और भ्रामक’ जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में आपराधिक मामला दर्ज होने…
Author: News Desk
Jamshedpur. पहले चरण के चुनाव के बाद अब 23 नवंबर को होनेवाली मतगणना को लेकर पूर्वी सिंहभूम का चुनाव कोषांग ने तैयारी शुरू कर दी है. मतगणना कार्य में 276 मतदानकर्मी व 150 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी गयी है. मतदानकर्मी व माइको ऑब्जर्वर को सोमवार (18 नवंबर) से प्रशिक्षण दिया जायेगा. रविवार को जिले के डीसी अनन्य मित्तल एवं जिले के एसएसपी किशोर कौशल खुद स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो. इसी क्रम मे जिले के डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी ने स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया. साथ ही वहां की व्यवस्था को…
Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय जनजातीय कार्यक्रम ‘संवाद’ के तीसरे दिन रविवार को नागालैंड की सुप्रसिद्ध जनजातीय कलाकार गुरु रिबेन ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनकी लोककला की गूंज ने परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया. गुरु रिबेन ने अपने गीतों और संगीत के माध्यम से न केवल नागालैंड की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया, बल्कि उसमें छिपी प्रकृति और मानवता की गहरी संवेदनाओं को भी सजीव कर दिया. यह सांस्कृतिक संगम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि श्रोताओं को अपनी विरासत से जुड़ने…
Noamundi. टाटा स्टील की ओर से नोआमुंडी के टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स में रन- ए- थाॅन का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारम्भ शैलजा सुंदरम, जीएम अतुल भटनागर, सुरभि भटनागर, मुख्य प्रशासक दीपक श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर निशिकांत सिंह ने किया. रन-ए-थॉन में 4275 लोगों ने दौड़ लगायी. प्रतियोगिता महिला-पुरुष ,बालक-बालिका और दिव्यांगजन के लिए थे. इसमें 10 किमी दौड़, 7 किलोमीटर दौड़, 5 किलो मीटर दौड़ महिला और पुरुष दोनों के लिए थे. साथ ही दिव्यांगजन के लिए 2 किलो की रेस का आयोजन किया गया. रन-ए-थाॅन प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिये ओडिशा, बंगाल, बिहार, यूपी, दिल्ली, रांची, टाटा व…
Jamshedpur. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने अधिसूचना जारी कर अजय कुमार को जदयू जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है. अजय कुमार पूर्व में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं साथ ही जमशेदपुर के कहीं सामाजिक संगठनों के साथ भी जुड़े रहे हैं. युवा जदयू में रहते हुए इन्होंने बहुत सारे आंदोलन किये हैं. इसमें मुख्य रूप से छोटा गोविंदपुर में सड़क निर्माण को लेकर रहा है. जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर व अंजली सिंह ने भी उनके अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी जाहिर की.
Dumka.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-नीत गठबंधन पर घुसपैठ को संरक्षण देने का रविवार को आरोप लगाया और दावा किया कि अवैध प्रवासी आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं तथा मौजूदा कानून का उल्लंघन कर रहे भारतीय संविधान के प्रावधानों को चुनौती दे रहे हैं. संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन झामुमो-नीत सत्तारूढ़ गठबंधन की कथित निष्क्रियता के कारण घुसपैठियों द्वारा आदिवासी भूखंडों पर कब्जा किया जा रहा है.…
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्वी तटीय रेलवे के एक मंडल रेल प्रबंधक को एक निजी कंपनी के मालिक से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सौरभ प्रसाद को शनिवार को मुंबई में गिरफ्तार किया गया. विशाखापत्तनम में वाल्टेयर मंडल के रेलवे प्रबंधक के पद पर तैनात भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के 1991 बैच के अधिकारी प्रसाद कथित तौर पर पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा दिए गए ठेकों में खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना कम करने और 3.17 करोड़ रुपये…
Deoghar. पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड की हेमंत सरकार ने संरक्षण दिया है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ में देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये पहले पश्चिम बंगाल आये, उसके बाद झारखंड में घुस गये. इन्हें हेमंत सरकार में संरक्षण दिया गया. सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से इन बांग्लादेशियों के सरकारी दस्तावेज बनवाये व अब वोट बैंक में इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो सरकार में झारखंड में जमीन जिहाद, महिला सम्मान जिहाद व मजदूर जिहाद चल…
Chakradharpur. मनोहरपुर थाना के मनोहरपुर-धानापाली मुख्य सड़क पर गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार दोपहर में बाइक स्किड करने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया. घायलों में बच्चमगुटू निवासी विष्णु सुरीन, मेदासाई निवासी गणेश नायक व कृष्णा महतो शामिल हैं. घायलों का मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को राउरकेला रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक से उंधन से उरकिया की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में गोपीपुर स्टेडियम के समीप सामने से तेज रफ्तार…
Dhanbad. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद- झरिया के दौरे पर हैं. इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रुप में बन्ना गुप्ता ने झरिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जमकर ललकारा. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है. एक ओर नफरत बढ़ाने वाले, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले एनडीए के लोग हैं. दूसरी ओर शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने सभी वर्ग को मान सम्मान दिया है.…
