Bokaro.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने भाजपा पर घृणा फैलाने का भी आरोप लगाया. तेजस्वी ने बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘केंद्र में भाजपा नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है. भाजपा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को रोकने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में नाकाम रही है. ’ राजद नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता झारखंड में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने और वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे ‘‘अत्याचार’’ को देखने के लिए समय नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने दोगुनी ताकत से राज्य को पीछे धकेल दिया. कल्पना ने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य में घूम रहे हैं, जो सत्ता से दूर होने की उनकी बेचैनी को दर्शाता है. वे राज्य में घूम…
Tishri.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी रविवार को निरंजन राय से मिलने उनके गांव पपीला पहुंचे. यहां राय के साथ उन्होंने उनके आवास के सामने एक सभा की. श्री मरांडी ने कहा कि हमने सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है और ख्याल रखा है. इसी प्रकार अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए भरपूर काम किया है. धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय चुनाव मैदान में थे. राज्य हित में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा का दामन थामा है. इसके लिए निरंजन भाई बधाई के पात्र…
Jamtada. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार राज्य में चट्टान की तरह खड़ी है और भाजपा इसे गिराने की तमाम साजिशों के बावजूद कुछ नहीं कर पा रही है. सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए उन्हें सलाखों के पीछे डाला लेकिन वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर पाई. मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में जामताड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश के संविधान की रक्षा और एजेंडा-विहीन भाजपा को सत्ता से…
Rajgir गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मैच में जापान को 3-0 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. शानदार फॉर्म में चल रहीं टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (47वें और 48वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में दो दो गोल दाग दिए जबकि उप-कप्तान नवनीत कौर ने 37वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला था. इस जीत से भारत पांच मैचों में पांच जीत से 15 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता…
Jamshedpur. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आइएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. जापान की टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. जापान ने पूरी प्रतियोगिता में कुल 24 पदक हासिल किये. इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत व आठ कांस्य पदक शामिल है. इंडोनेशिया की टीम चार स्वर्ण, 1 रजत व चार कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही. कोरिया की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजक और चार कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक अपने नाम करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम…
Abuja. नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया. इसके साथ ही, वह इस सम्मान को पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए. मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा, “नाइजीरिया द्वारा ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किए जाने पर मुझे बहुत गर्व है. मैं इसे बड़ी विनम्रता से स्वीकार करके भारत की 140 करोड़ आबादी तथा भारत-नाइजीरिया की मैत्री को समर्पित करता हूं. प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के…
पटना. बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बाहुबली छोटे सरकार उर्फ अनंत सिंह रविवार को विश्व प्रसिद्ध मेले में अपने घोड़े लाडला के साथ पहुंचे. अनंत सिंह का घोड़ा लाडला अब तक कई रेस जीत चुका है. यह घोड़ा छोटे सरकार के पास बीते पांच वर्षों से है. लाडला से सोनपुर मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका घोड़ा मेले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आया है, वह घोड़ा नहीं बेचेंगे. हालांकि, इस मेले में उत्तर प्रदेश से आए दो करोड़ का भैंसा भी लोगों…
रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को थम जाएगा. 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा. इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. कुमार रविवार को धुर्वा निर्वाचन सदन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. कुमार ने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा. ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा. सोरेन ने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार सत्ता में आई तो इस संबंध में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा. अबुआ सरकार (अपनी सरकार) की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें. जय झारखंड.
