Devghar.बालीबुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची.उनके साथ उनकी बेटी राशा थंदानी भी थी. दोनों भगवान भोले नाथ की पूजा की. इस दौरान रवीना के फैंस की मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुट गई. सभी उनकी तस्वीर और खुद के साथ सेल्फी लेने की होड़ में दिखे. मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधि-विधान पूर्वक रवीना टंडन और उनकी बेटी को पूजा अर्चना करवाया. मंदिर परिसर में मां-बेटी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा अर्चना के बाद रवीना अपने होटल लौट गई.
Author: News Desk
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य हो रहा है. इसे लेकर रेलवे ने विभिन्न रुटों पर चलने वाली 20 मेमू एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दी है, जबकि चार ट्रेनें आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट व ऑर्जिनेट होकर चलेंगी. यह जानकारी दपू रेलवे ने दी है. 18,20,23 व 24 नवंबर को हटिया-टाटा-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 23 व 24 नवंबर को टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 24 व 25 नवंबर बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 24 नवंबर को झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, आसनसोल-टाटा-आसनसोल, आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू पैसेंजर, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू, आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू, टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू रद्द रहेगी. 24 को आसनसोल-टाटानगर मेमू,…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव (2025-27) के लिए तिथियों का एलान शनिवार को कर दिया गया. चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. 26 नवंबर को टाटा मोटर्स यूनियन को नया अध्यक्ष और महामंत्री देर रात तक मिल जायेगा. 26 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत शाम 6 बजे से ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल मतगणना शुरू होगी. मतगणना के समाप्ति के उपरांत नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की बैठक होगी. सबसे पहले को-ऑप्शन पर चर्चा होगी. इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव देर रात तक होगा. 5516 कर्मचारियों की…
Chakradharpur. चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को हुआ. मदन लाल कुमार अध्यक्ष और सुरेश प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. अनंत कुमार महतो सचिव, ज्ञानेंद्र कांडेयांग सह कोषाध्यक्ष बने. संयुक्त सचिव कुमार अभिषेक प्रसाद (प्रशासक), दिलीप प्रधान लाइब्रेरियन, प्रमोद बेहरा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये. गवर्निंग काउंसिल में लक्ष्मी देवी महतो, विद्यासागर मिश्रा, हरिपद प्रमाणिक, मो नासिर, आशुतोष मिश्रा निर्विरोध पहले ही चुने जा चुके थे. शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर दो बजे तक चली. चार पदों के लिए हुए मतदान में 35 में 33 अधिवक्ताओं ने मतदान किया. दोपहर ढाई बजे मतों की गिनती शुरू…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराए जाने पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के प्रमुख से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है. निर्वाचन आयोग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखकर उनसे एक-दूसरे की शिकायत पर जवाब देने को कहा है. आयोग ने दोनों दलों को एक-दूसरे की शिकायत भेजीं और उनसे जवाब मांगा. निर्वाचन आयोग ने सोमवार (18 नवंबर) अपराह्न एक बजे तक दोनों पार्टी के प्रमुखों से…
Dhanbad/Jamtada. असम के मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के हिंदुओं को बांटना चाहते हैं. लेकिन, अब यह संभव नहीं है. कहा कि घुसपैठियों के कारण झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है. भाजपा की सरकार आयी, तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे. कोई सुविधा नहीं देंगे. शनिवार को नेहरू काम्प्लेक्स मैदान कोयला नगर में धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम ने उक्त बातें कहीं. झोला हेमंत का,…
Chandil. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी मार्ग पर तुता मोड़ के समीप सवारी से भरी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार चालक समेत 5 सवारी घायल हो गये.घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर ईचागढ़ पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मिलनचौक स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, आरती नामक बस टीकर से पश्चिम बंगाल के पुरूलिया सवारी लेकर जा रही थी. इसी दौरन ट्रक ने बस के पीछे टक्कर मार दी. इस हादसे में बस व ट्रक दोनों…
Rajnagar. राजनगर के कृष्णापुर में श्री श्री रास पूजा कमिटी के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय रास पूजा सह मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेला में भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. पूजा अर्चना के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बंगाल और ओडिशा से भी लोग पहुंचेंगे. कृष्णापुर गांव में कार्तिक पुर्णीमा पर मेला का भी आयोजन किया जाता है, मेला में भी काफी भीड़ होती है. मेला देर रात तक चल रहा है. आयोजन समिति के मानस रंजन ने कहा की रास पूजा सह मेला का शुभारंभ वर्ष…
Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने के बजाय केवल अपने पद को बचाने पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया. खरगे ने राज्य चुनावों पर प्रधानमंत्री के गहन ध्यान की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘किसी प्रधानमंत्री द्वारा एक छोटे से राज्य में चुनाव जीतने के लिए 24 घंटे और इतनी ऊर्जा खर्च करना अभूतपूर्व है. प्रधानमंत्री मोदी लोगों के लिए नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए काम कर रहे हैं.’ खरगे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी…
Ranchi. राज्य के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 18 नवंबर को चुनाव प्रचार थम जायेगा. सोमवार की शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रचार की अनुमति नहीं होगी. वह केवल डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं से अपील वाले मैसेज का प्रसारण नहीं किया जा सकता है. मीडिया के प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतदान का कवरेज कर सकते हैं, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की अपील अथवा राजनीतिक बयान का प्रसारण नहीं करना है. मालूम…
