Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 20 व 23 को रद्द रहेगी. वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण उधर जानेवाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस 19 से 23 व 25 से 30 तक निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़िवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम व एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. ट्रेन संख्या 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरय्या,…
Author: News Desk
Ranchi. सोशल मीडिया में झारखंड चौपाल नामक ग्रुप पर सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो पार्टी तथा प्रत्याशियों के खिलाफ झूठा प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में कांके रोड हातमा बस्ती स्थित झारखंड भवन निवासी डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि झारखंड चौपाल सोशल मीडिया में पोस्ट कर सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो पार्टी व उसके प्रत्याशियों के खिलाफ अन्यायपूर्ण व विशेष ध्रुवीकरण अभियान चला रहा है. इससे झारखंड में अशांति फैलाकर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.
Bokaro. केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड से हेमंत सरकार की विदाई तय है. पहले फेज के चुनाव में ही साफ हो चुका है कि झारखंड के लोगों ने भाजपा के समर्थन व झारखंड से भ्रष्टाचारी सरकार के विदाई के लिए वोटिंग की है. श्री सिंह सोमवार को बोकारो एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा सह एनडीए को स्पष्ट बहुमत देने के लिए वोटिंग कर रही है. बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्थिति भी खराब है. चुनाव…
Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे से मतदान तक साइलेंट पीरियड घोषित है. इस अवधि में एग्जिट पोल, टीवी चैनल पर प्रत्याशियों के प्रचार से जुड़े विज्ञापन आदि पर मनाही है. प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं व पोलिंग एजेंटों से साइलेंट पीरियड में चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन अपेक्षित है. श्री रवि कुमार ने सोमवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि 20 नवंबर की शाम पांच बजे से पूर्व सभी प्रत्याशी मतगणना केंद्र के…
Ranchi/Bokaro. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य के गरीबों, महिलाओं और युवाओं के विकास के लिए है. शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर 2019 के चुनावों के दौरान किए गए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के बारे में बात करने में व्यस्त हैं, जबकि उनकी पत्नी कहती हैं ‘एक ही नारा हेमंत दोबारा’. मैं पूछना…
Sahebgunj.मसलिया प्रखंड के सापचाला क्रिकेट मैदान में सोमवार को भाजपा नेता व पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली पार्टी कभी राज्य का विकास नहीं कर सकती. कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया था. आंदोलनकारियों के ऊपर गोली चलवायी थी. झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन वाली सरकार आदिवासियों-मूलवासियों की भलाई भी नहीं कर सकती. श्री सोरेन ने कहा कि सिदो कान्हू की धरती संताल परगना को बचाना है. आदिवासी बहन-बेटियों की इज्जत को बचाना है, तो झारखंड में भाजपा…
Rio-D-jenerio. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ‘ग्लोबल साउथ’ के देश सबसे अधिक प्रभावित हैं और जी-20 को इसे दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जी-20 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत में पिछले साल आयोजित जी-20 का विषय ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’’ इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले वर्ष था. उन्होंने कहा, ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ‘ग्लोबल साउथ’ के…
Ranchi. झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए होने वाले मतदान के वास्ते सोमवार को प्रचार अभियान समाप्त हो गया. राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित दोनों खेमों के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. इस…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए सोमवार को महिलाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा पर पलटवार किया. प्रचार के आखिरी दिन दुमका और रांची में रैलियों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कहा, “वे (भाजपा नेता) हमारे लोगों की दुर्दशा के बारे में क्या जानते हैं? वे रोटी, बेटी और माटी की बात क्यों कर रहे हैं?” भाजपा का दावा है कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जो कथित तौर पर झारखंड की आदिवासी महिलाओं से शादी…
New Delhi. जेइइ एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के अवसरों की संख्या में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. पिछले दिनों आयोजक संस्था आइआइटी कानपुर द्वारा जारी किये गये नोटिफिकेशन के जेइइ एडवांस्ड में शामिल होने के अवसरों की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दी गयी थी. इस निर्णय को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक के बाद निरस्त कर दिया गया है. आइआइटी कानपुर द्वारा जेइइ एडवांस्ड के संबंध में सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर जेइइ एडवांस्ड में शामिल होने वाले अवसरों की संख्या को घटाकर फिर से तीन से दो कर दिया गया…
