Author: News Desk

Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय जनजातीय महोत्सव संवाद के चौथे दिन का नजारा अद्भुत रहा. हाजोंग, राभा, बाइगा और नेगी जनजातियों के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मानो ग्रामीण भारत की आत्मा का दर्शन करा दिया. उनके लोकगीत और संगीत से सजी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को ऐसा सम्मोहित किया, जैसे वे प्रकृति की गोद में लौट आए हों. मंच पर जब कलाकार उतरे, तो उनके पारंपरिक वस्त्र, आभूषण और सौंदर्य ने ग्रामीण भारत के सांस्कृतिक वैभव को बखूबी दर्शाया. उनके गीतों में, खेत-खलियान, नदी, जंगल व पर्वत की गूंज थी. उनके संगीत में…

Read More

Seraikela. विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में मतगणना करने वाले कर्मियों को प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि काउंटिंग में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इस संबंध में डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर 19 से 21 नवंबर तक मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें 19 नवंबर को माइक्रो ऑर्ब्जबरों को डायमंड जुबली लेक्चर हॉल एनआइटी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग सहायकों को एन. आर…

Read More

.Jamshedpur. सोनारी डोबो पुल से एनएच 33 को जोड़ने वाली कांदरबेड़ा सड़क के फोरलेन निर्माण का काम शुरू हो गया है. 66 करोड़ की लागत से उक्त फोर लेन का निर्माण पथ निर्माण विभाग सरायकेला प्रमंडल के द्वारा किया जा रहा है. 18 माह में इसे पूरा करना है. इस प्रोजेक्ट का काम मेसर्स लीडिंग कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है. दरअसल, 3 अक्तूबर 2024 को ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो ने इस सड़क का शिलान्यास किया था. फोर लेन के निर्माण पर झारखंड सरकार कुल 101.06 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. इसमें 66 करोड़ रुपये फोर लेन रोड के…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री, असेंबली लाइन 1 में मंगलवार, 19 नवंबर को कामकाज नहीं होगा. इसके बदले में कार्य दिवस की घोषणा बाद में की जायेगी. चेसिस एसेंबली लाइन वन पूर्ण रूप से ए और बी शिफ्ट मंगलवार को बंद रहेगा. बुधवार को कर्मचारी अपने-अपने शिफ्ट में ही आयेंगे. सोमवार को प्रबंधन की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया. सर्कुलर के तहत वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को देखते हुए प्रबंधन ने उक्त निर्णय लिया है. यहां ट्रेनी, बाइ सिक्स और स्थायी मिलाकर कर्मचारियों की कुल संख्या 600 से ज्यादा है. बे एलेवन में ब्रेक डाउन हो…

Read More

Deoghar. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब सवा चार बजे बाबा मंदिर पहुंचे. उन्हें कड़ी सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर के गर्भ गृह में ले जाया गया, जहां योगी ने बाबा बैद्यनाथ की षोड्शोपचार विधि से पूजा की. उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी थे. बाबा की पूजा करने के बाद योगी बाहर निकले, तो उन्हें देखने के लिए बाबा मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग योगी-योगी समेत जय श्रीराम का जयघोष करते…

Read More

Imphal.‘कोर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) के सदस्यों की अगुवाई में लोगों के एक समूह ने कर्फ्यू आदेशों का उल्लंघन करते हुए सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले में कई सरकारी कार्यालयों के दरवाजों पर ताले जड़ दिये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये लोग जिरीबाम में तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हाल ही में हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. सीओसीओएमआई इंफाल घाटी क्षेत्र में बहुसंख्यक जातीय समूह मेइती का एक प्रभावशाली संगठन है. इंफाल घाटी क्षेत्र में इंफाल पश्चिम सहित पांच जिले आते हैं. मणिपुर सरकार ने सोमवार को राज्य के सात जिलों में इंटरनेट…

Read More

Patna. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी किया. उन्होंने बताया कि एसटीइटी की परीक्षा में 70.25% अभ्यर्थी सफल हुए हैं. कुल 4 लाख 23 हजार 822 उम्मीदवार में से 2 लाख 97 हजार 747 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं. रिजल्ट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. आनंद किशोर ने कहा कि रिजल्ट में कोई मेरिट जारी नहीं किया गया है. केवल उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है. सफल सभी अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-4 के लिए आवेदन करेंगे. आनंद किशोर…

Read More

Ranchi. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा के नारे ‘एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अंबानी जैसे अरबपतियों के बीच एकजुटता के लिए दिया गया है. कांग्रेस नेता ने मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य पिछले डेढ़ साल से ‘जल रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि शाह मणिपुर में हिंसा को रोकने में रुचि नहीं ले रहे, क्योंकि ‘निहित स्वार्थ’ काम कर रहे हैं. गांधी ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते…

Read More

Chaibasa . टोंटो थाना क्षेत्र के कोंदोवा के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे तेल टैंकर व कार में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में कार सवार महिला घायल हो गयी. तेल टैंकर गुवा सेल में डीजल खाली करने के बाद जमशेदपुर लौट रहा था. वहीं, कार चाईबासा के कमारहातू से जलडीहा में शादी समारोह में जा रही थी. कार में चार लोग सवार थे. कार टोंटो थाना क्षेत्र के डाउडंगुवा निवासी धीरेन हेस्सा की है. कार में धीरेन हेस्सा, उनकी पत्नी गीता गागराई, पुत्र प्रिंस हेस्सा व देवेन्द्र गागराई सवार थे. कार प्रिंस चला रहा था. कोंदोवा मोड़ के…

Read More

Chaibasa. प्रशासन द्वारा पांचों विधानसभा की मतगणना के लिए महिला कॉलेज में बने बज्रगृह व मतगणना हॉल में बैठने की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. पांचों विधानसभा के लिए 14-14 टेबुल लगाये जायेंगे. 23 नवंबर को महिला कॉलेज स्थित मतगणना हॉल में मतगणना करायी जायेगी. इसके लिए तीन अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाया गया है. एक हॉल में इवीएम से डाले गये मतदान की गिनती होगी. वहीं दूसरे हॉल में वैलेट पत्र द्वारा किये गये मतदान की व तीसरे हॉल में इटीपीबीएमएस से किए गए मतदान की गिनती होगी. मतगणना की प्रक्रिया 8 बजे से शुरू होगी. प्रशासनिक पदाधिकारियों समेत…

Read More