New Delhi. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि यदि देश भर में सारे ठेके (शराब की दुकान) बंद कर दिये जाते हैं तो वह शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे. गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को अपने शो में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हैदराबाद के अपने संगीत कार्यक्रम से पहले उन्हें भेजे गए नोटिस का जवाब में ऐसा कहा. इस नोटिस में उन्हें शराब, नशीली दवाओं और हिंसा पर आधारित गाने नहीं गाने का निर्देश दिया गया था. दिलजीत ने अपने गानों ‘लेमोनेड’ और ‘5 तारा’ में शब्दों को बदल दिया है. इन गानों में…
Author: News Desk
New Delhi. भारत पिछले 15 वर्षों में पहली बार अमेरिका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाला देश बनकर उभरा है. सोमवार को जारी ‘ओपन डोर्स रिपोर्ट-2024’ की मानें तो अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में फिलहाल 3.3 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने के मामले में चीन पहले, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था. ‘ओपन डोर्स रिपोर्ट’ के मुताबिक, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या “रिकॉर्ड” 3,31,602 पर पहुंच गई. यह संख्या शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से 23 फीसदी अधिक है, जब 2,68,923…
Hajipur. बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब का सेवन करने और उसे बेचने के आरोप में सोमवार को सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के महुआ और पातेपुर इलाकों में तलाशी के दौरान एक महिला कांस्टेबल समेत शराब विरोधी कार्य बल (एएलटीएफ) के अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके परिसर से 32 लीटर शराब भी बरामद की. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.
New Delhi/Ranchi. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि झारखंड, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान 1,082 करोड़ रुपये की जब्ती की गई.आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र और झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में जब्त की गई राशि 2019 के विधानसभा चुनावों में की गई जब्ती से सात गुना अधिक है. आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र और झारखंड से कुल मिलाकर 858 करोड़ रुपये की जब्ती की जानकारी मिली है. आयोग ने बताया कि 2019 विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 103.61 करोड़ रुपये और झारखंड में 18.76 करोड़ रुपये की जब्ती…
New Delhi. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर” 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा. संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन या पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सरकार द्वारा सत्र से पहले सर्वदलीय…
Chakardhpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े विधायक सुखराम उरांव के घर से 500 मीटर कि दूरी पर गोली चली है. गोली चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया गया की दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. घटना मंगलवार की दोपहर चक्रधरपुर के श्यामरायडीह में हुई है. श्यामरायडीह मोड़ पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की गोली का एक खोखा बरामद किया है. एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक चप्पल भी घटनास्थल से बरामद हुआ है. घटना के संबंध…
Ranchi.झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को टेंडर कमीशन मामले में जेल में बंद इंजीनियर बीरेंद्र राम को अदालत ने जमानत पर जेल से रिहा कर दिया है. वह लगभग 21 माह से जेल में बंद थे. मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस अभय एस ओका की बेंच कर रही थी. बता दें कि प्रर्वतन निदेशालय ने 21 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी को उनके 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी पता…
Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है. दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 को हो. 23 को रिजल्ट आएगा. इस चुनाव में पहले चरण से दूसरे चरण तक राज्य में पीएम से लेकर सीएम तक सबने जोर लगाया है. लेकिन सब पर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना भारी पड़े. सिंतबर के अंत से लेकर अब तक चले चुनाव प्रचार के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने 18 नवंबर तक करीब 100 सभाएं की हैं. वहीं, कल्पना सोरेन भी लगभग 100 जनसभाएं कर चुकी हैं. सीएम पहले चरण में रांची से सभा के लिए निकलते…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रहे…
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को फिर से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में विपक्षी दल ने उनके खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इससे एक दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अफवाहें फैलाने का अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया था. सोरेन ने भाजपा पर ‘‘लोगों के बीच नफरत फैलाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में माहिर’’ होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की संस्कृति ऐसे ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियानों’’ की अनुमति नहीं देती है.…
