Ranchi. जेसीइसीइबी ने नीट पीजी 2024 के रिजल्ट के आधार पर मंगलवार को प्रथम राज्य मेधा सूची जारी कर दी है. मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. पहले चरण की काउंसेलिंग के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 20 से 25 नवंबर तक होगी. सीट एलॉटमेंट 27 नवंबर को जारी होगा. दस्तावेज की जांच कराकर नामांकन 28 नवंबर से चार दिसंबर तक पूरा कर सकेंगे.
Author: News Desk
Ranchi. चुनाव आयोग ने राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए घोषित साइलेंट पीरियड में प्रेस काॅन्फ्रेंस करने पर भाजपा व झामुमो से स्पष्टीकरण मांगा है. दोनों ही दलों ने मंगलवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस किया था. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने रांची के उपायुक्त व एसएसपी को पत्र लिख कर भाजपा व झामुमो द्वारा किये गये प्रेस काॅन्फ्रेंस से संबंधित वीडियो क्लिप भेजा है. कहा है कि 20 नवंबर को राज्य में द्वितीय चरण का मतदान होना है. चुनाव के लिए लागू साइलेंट पीरियड में भाजपा और झामुमो द्वारा प्रेस काॅन्फ्रेंस किया जाना आदर्श आचार संहिता…
Dumka. एफएसटी टीम ने भारतीय जनता पार्टी के दुमका चुनाव प्रभारी सत्येंद्र सिंह की गाड़ी से 4 लाख 61 हजार रुपये बरामद किया है. श्री सिंह को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया गया. जहां पूछताछ के बाद वाहन चालक और सत्येंद्र सिंह को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के दुमका विधानसभा चुनाव प्रभारी सत्येंद्र सिंह दुमका के अग्रसेन भवन में रुके हुए थे. उनकी गाड़ी दूसरे स्थान पर खड़ी थी. इसी क्रम में एफएसटी की टीम ने दीनदयाल बेसरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की और श्री सिंह की गाड़ी से 4…
Ranchi. राजधानी के मोरहाबादी मैदान में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. सोमवार की रात करीब एक बजे एक कार तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार सभी चार युवक सड़क पर इधर-उधर सामान की तरह बिखर गए.गनीमत थी कि मोरहाबादी मैदान में इलेक्शन को लेकर वाहन रखे गए थे. जहां वाहन कोषांग के कर्मी भी मौजूद थे. हादसे को देख वाहन कोषांग के कर्मियों ने मोरहाबादी टीओपी के विकाश को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस एक्टिव…
Jamshedpur. महावीर ओसवाल जैन संघ की ओर से जैन मंदिर सोनारी में जैनियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है. इसके दूसरे दिन मंगलवार की सुबह नगर यात्रा निकली. चांदी की पालकी पर भगवान आदिनाथ नगर भ्रमण पर निकले. उसके पीछे चौदह अलग-अलग गाड़ियों पर भगवान के चौदहों स्वप्न को सजाकर प्रदर्शित किया गया था. पालकी के साथ ऊंट, छह घोड़े चल रहे थे. इसमें मुंबई से जैन धर्मावलंबी शामिल हुए, जो प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बैंड बजाते चल रहे थे. मित्र मंडल कोलकाता के भी 40 सदस्य शामिल हुए. रायपुर, कोंडागांव,…
New Delhi.दिल्ली में बेकाबू ढंग से बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों की सांसों पर संकट आ गया है. दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन घनी धुंध छायी रही और प्रदूषण का स्तर 500 के पार पहुंचे एक्यूआइ के साथ ‘गंभीर से बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया. यह इस सीजन में सर्वाधिक है. घने कोहरे, धुंध और प्रदूषण से मंगलवार को लोगों की हालत और बदतर हो गयी. मंद हवाओं और गिरते तापमान के कारण प्रदूषक कणों का छंटना मुश्किल हो गया. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक लोगों को किसी गैस चैंबर में रहने जैसा अहसास हुआ.…
New Delhi. इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के अहिंसक समाधान की दिशा में प्रयासों के लिए डेनियल बैरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को मंगलवार को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार कांग्रेस से जुड़ी संस्था “इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ” द्वारा प्रदान किया जाता है. डेनियल अर्जेंटीना में जन्मे शास्त्रीय पियानोवादक और संगीत संयोजक हैं, जबकि अव्वाद एक फलस्तीनी शांति कार्यकर्ता हैं, जो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फलस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ अथक प्रयास कर रहे हैं. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बैरेनबोइम और अव्वाद ने संगीत, संवाद व लोगों की भागीदारी…
Chaibasa. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा मंगलवार को विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मतगणना हाॅल में किए गए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया. चाईबासा के महिला कॉलेज परिसर में जिला के 5 विधानसभाओं के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं. 23 नवंबर को निर्धारित मतगणना कार्य के लिए महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर में विधानसभा वार बने मतगणना हॉल का निरीक्षण डीसी, डीडीसी समेत संलग्न पदाधिकारी की मौजूदगी में किया गया.इस अवसर पर आवश्यक सुविधाओं व व्यव्स्था को मतगणना की तिथि के लिए पूरी तरह से व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए.
Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के गंगाबासा मोड़ पर तेज रफ्तार टीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. टीप ट्रेलर के पलटने से किसी तरह की जान माल को नुकसान नहीं हुआ है. घटना सोमवार रात की है. टीप ट्रेलर मटेरियल खाली कर जमशेदपुर लौट रहा था. गौरतलब है कि सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर बाइपास सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है. बावजूद रात के समय बड़ी संख्या में इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होता है.
Saraikela. सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पठानमारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार नाबालिग रोहित लेयांगी (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार मुनीराम महतो (21) व अमन लेयांगी (17) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित लेयांगी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों गम्हरिया के दुबराजपुर बेहटीडीह गांव के निवासी हैं.…
