Author: News Desk

New Delhi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की योजना से जुड़ने वालों नये सदस्यों की संख्या सितंबर महीने में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 20.58 लाख रही है. इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ रही हैं. श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार, सितंबर, 2023 के दौरान पंजीकृत नये कर्मचारियों की संख्या 18.88 लाख थी. ईएसआईसी के वेतनमान पर रखे जाने वाले (पेरोल) कर्मचारियों के आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर, 2024 में 20.58 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं. यह सितंबर, 2023 की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है. बयान में कहा गया…

Read More

New Delhi. इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए बैटरी और चार्जिंग सेवाओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को कम करने की जरूरत है. उद्योग मंडल फिक्की की इलेक्ट्रिक वाहन समिति की चेयरपर्सन सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने मंगलवार को यह बात कही. उन्होंने यहां ईवी पर फिक्की के राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर बिजलीचालित वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ई-ड्राइव कोष को बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. मोटवानी ने कहा, ‘हम ईवी से संबंधित क्षेत्रों पर जीएसटी कराधान को युक्तिसंगत बनाने के लिए जीएसटी परिषद से सिफारिश करेंगे.’ उन्होंने मांगों के…

Read More

New Delhi. वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) ने पेटीएम उपयोगकर्ता के लिए संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, फ्रांस, मॉरीशस, भूटान और नेपाल सहित चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर यूपीआई भुगतान सेवा शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की. वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) के पास पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व है. एक बयान के अनुसार, इस कदम से उपयोगकर्ता अपने पेटीएम ऐप के जरिये यूपीआई का उपयोग कर विदेश में खरीदारी, भोजन आदि की सेवाओं के लिए भुगतान कर सकेंगे. इसमें कहा गया, ‘वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) जो भारत की अग्रणी भुगतान तथा वित्तीय सेवा वितरण कंपनी है और जिसके पास क्यूआर, साउंडबॉक्स तथा मोबाइल भुगतान के अग्रणी…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न पीठों के पास आंशिक सुनवाई वाले नियमित और अत्यावश्यक मामलों पर गैर-विविध दिनों यानी मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी सुनवाई करने का विकल्प होगा. शीर्ष अदालत के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद उच्चतम न्यायालय में मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया था कि बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे. हालांकि, पुरानी परंपरा के तहत शीर्ष अदालत की विभिन्न पीठ मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को…

Read More

जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर समेत देश के 250 मैनेजमेंट संस्थान में नामांकन के लिए जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) पांच जनवरी, 2025 को होगा. विद्यार्थी 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी होगा. जैट प्रवेश परीक्षा में यूजी पास विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन फीस 2200 रुपये चुकानी होगी. जैट में सफल होनेवाले विद्यार्थी एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के प्रबंधन कोर्स के अंतर्गत – बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम (बीएम), ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (एचआरएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (18 माह), फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम), एक्सएलआर इ-आरबीएस डबल मास्टर्स प्रोग्राम और इनोवेशन, इंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर क्रिएशन प्रोग्राम में नामांकन…

Read More

New Delhi. टाटा पावर ने भूटान में 5,000 मेगावाट की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के विकास के लिए वहां की ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लि. (डीजीपीसी) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. डीजीपीसी, ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लि. की अनुषंगी कंपनी है. यह भूटान की एकमात्र बिजली उत्पादन कंपनी है. टाटा पावर ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह एशिया के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों की दो प्रमुख बिजली कंपनियों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी है. बयान के अनुसार, सहयोग के माध्यम से कम-से-कम 5,000 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जाएंगी. इसमें 1,125 मेगावाट क्षमता की…

Read More

Devghar. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया. दुबे ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, “मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है. यह शाम 5 बजे तक चलेगी. सुबह 11 बजे तक 31.37% वोटिंग हुई है. 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा. 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे. सूचना है कि धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो के भाई और बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो और निर्दलीय रोहित यादव के समर्थकों में भिड़ंत हो गई. मारपीट वोटरों को पर्ची बांटने को लेकर हुई. पुलिस ने सख्ती बरतकर मामले को शांत कराया. वहीं, भाजपा की…

Read More

Ranchi. झारखंड में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान होगा, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच कड़ी टक्कर है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था. बुधवार को 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव के प्रेस काॅन्फ्रेंस पर पलटवार किया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अपनी निश्चित हार देखकर झामुमो बहाने बनाने में जुट गया है. 23 नवंबर को झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार का अंत हो जायेगा. झामुमो चाहती नहीं है कि इसका ठीकरा हेमंत सोरेन पर फूटे. इसलिए वह हर दिन बहाने बना रही है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री शाहदेव ने कहा कि बरहेट क्षेत्र में झामुमो कार्यकर्ता आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, उससे ध्यान बंटाने के लिए झामुमो…

Read More