Author: News Desk

Jamshedpur. सुंदरनगर के रहने वाले रवींद्र सिंह ने एसएसपी किशोर कौशल को ज्ञापन देकर सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करवाने और जेल भेजने की धमकी देने की शिकायत की है. रवींद्र सिंह का कहना है कि वह बिष्टुपुर के रहने वाले हैं. उनकी जमीन पर जबरन बाउंड्री करायी जा रही है. जब वे लोग सुंदरनगर थाना में मदद के लिए गये तो थाना की ओर से कोई मदद नहीं की गयी. सुंदरनगर थाना प्रभारी ने डराया-धमकाया. साथ ही जेल भेजने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि उनके तीनों बेटे बाहर रहते हैं. ऐसे में…

Read More

Ranchi.दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में राज्य के जामताड़ा जिले में सबसे अधिक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पाकुड़ में 75.88 प्रतिशत, देवघर में 72.46 प्रतिशत तथा रांची जिले में 72.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं, रामगढ़ जिले में 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ, दुमका में 71.74 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत, साहेबगंज में 65.63 प्रतिशत, गिरिडीह में 65.89 प्रतिशत, हजारीबाग में 64.41 प्रतिशत और धनबाद में 63.39 प्रतिशत मतदान हुआ. भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव मैदान में हैं. सबसे कम मतदान धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में 45.14 प्रतिशत दर्ज किया गया. बरहेट…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रतिशत 2019 के विधानसभा चुनाव के 67.04 प्रतिशत के मुकाबले इस बार अधिक रहा. इसके साथ ही, 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो गए। राज्य में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए पहले चरण के मतदान में 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. निर्वाचन आयोग के…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कैरेबियाई देश में अपना फार्मा निर्यात बढ़ाना चाहता है. इस दिशा में भारत वहां ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करने की योजना भी बना रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना दोनों देश वैश्विक संस्थानों के सुधार को लेकर अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ कैरेबियन गार्डन सिटी जॉर्जटाउन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के…

Read More

10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल को संपन्न होंगी New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने की बुधवार को घोषणा की. देर शाम जारी अधिसूचना में बोर्ड ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल को संपन्न होंगी. ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम कम से कम 86 दिन पहले जारी किया है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों की परीक्षाओं के…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां आइएल 6 से लेकर आइएल 2 स्तर के करीब 300 से अधिक अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी की ओर से लाये गये नये स्कीम सेकेंड इनिंग का लाभ उठाते हुए सारे अधिकारियों ने कंपनी से खुद को अलग करने के लिए आवेदन दिया था, जिसको मंजूरी दे दी गयी है. इसमें टाटा स्टील के कई उच्चाधिकारी शामिल है. टाटा स्टील के आइटी विभाग से जुड़े अधिकारी, कारपोरेट कम्यूनिकेशन, स्पोटर्स, इंजीनियरिंग समेत तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिया गया है. 15 नवंबर तक के लिए आवेदन जमा करने…

Read More

New Delhi. झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. हालांकि इस बार एक्जिट पोल कन्फ्यूजन क्रियेट ज्यादा कर रहा है. महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ. जबकि झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए. झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था. दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी.…

Read More

JMM विधायक और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की, कल्पना की सीट पर बवाल रांची/मुंबई . झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई. शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है. हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है. वहीं, शाम साढ़े चार बजे गिरिडीह के होली स्कूल के बूथ पर JMM और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बोगस वोटिंग कर रहे थे, इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया. हंगामे की सूचना पर पहुंचे JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू…

Read More

Latehar.लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास मंगलवार की रात उग्रवादियों ने पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया. ये हाईवा डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे. घटना में सभी हाईवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और फायरिंग भी की. चालकों ने बताया कि 10 के 12 की संख्या में उग्रवादी पहुंचे और हाईवा को रोक लिया. सभी चालकों को नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की. इसके बाद सभी वाहनों को आग लगाकर चले गए। दहशत बनाने…

Read More

New Delhi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की योजना से जुड़ने वालों नये सदस्यों की संख्या सितंबर महीने में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 20.58 लाख रही है. इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ रही हैं. श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार, सितंबर, 2023 के दौरान पंजीकृत नये कर्मचारियों की संख्या 18.88 लाख थी. ईएसआईसी के वेतनमान पर रखे जाने वाले (पेरोल) कर्मचारियों के आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर, 2024 में 20.58 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं. यह सितंबर, 2023 की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है. बयान में कहा गया…

Read More