Author: News Desk

Chakradharpur.आनंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू गांव में दीपक टोपनो ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी चाची इलीसभा टोपनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए गुरुवार सुबह मनोहरपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. घटना को लेकर पीड़िता के पति इस्माइल टोपनो ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था, इस दौरान रात करीबन 11 बजे उसके भतीजे दीपक ने कुल्हाड़ी से चाची की आंख के…

Read More

Bhubaneswar. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मलकानगिरी जिले के एमवी-79 थाना क्षेत्र के जिनेलगुड़ा के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बुधवार-गुरुवार रात मुठभेड़ हुई. इस गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया, जबकि जिला स्वैच्छिक बल का एक कमांडो घायल हो गया. घायल जवान को तुरंत मलकानगिरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाइबी खुरानिया ने बताया कि यह मुठभेड़ क्षेत्र में चल रहे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई. घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया, साथ ही 3नॉट3 राइफल, एक कंट्री-मेड राइफल, 26 विभिन्न प्रकार के बैग और अन्य सामग्री…

Read More

Jamshedpur. कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा 23 नवंबर 2024 मतगणना दिवस को लेकर प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया . जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बगैर वैध पास के किसी भी प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट तथा पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि, आवश्यक सेवाओं के कर्मी को कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी . वहीं काउंटिंग एजेंट को निर्गत पास के अलावा फॉर्म 18 भी दिखाना होगा तभी मतगणना हॉल के अंदर इंट्री दी जाएगी . ब्रीफिंग में…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी-डिवीजन लीग के अंतर्गत गुरूवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को एक नजदीकी मुकाबले में मात्र पांच रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए आज के मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट खोकर 247…

Read More

Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं. पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है. दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जायेगी. तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा. वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी के शर्मा फर्नीचर दुकान और बिरसानगर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस के राहुल सिंह और इस्ट प्लांट बस्ती के जे. राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन दोनों के पास से चोरी की एक बाइक, देशी कट्टा, जिंदा चार गोली और दो मोबाइल बरामद किया है. पकड़े गये दोनों अपराधी नयन सिंह गिरोह के है. नयन सिंह गिरोह का संचालन होटवार जेल में बंद दलबीर सिंह बीरे हत्याकांड का सजायाप्ता प्रकाश मिश्रा और उपेंद्र सिंह हत्याकांड का आरोपी सोनू सिंह है. दोनों जेल से ही नयन सिंह गिरोह का गठन कर…

Read More

Dhanbad . झारखंड के धनबाद जिले के मैथन बांध में डूबे तीन नाबालिग लड़कों के शव 22 घंटे की तलाशी अभियान के बाद बृहस्पतिवार को बाहर निकाल लिए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान युवराज सिंह (16), जुनैद हुसैन (16) और नयाव गद्दी (15) के रूप में हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्र बुधवार शाम करीब चार बजे नहाते समय बांध में डूब गए और शाम छह बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया. मैथन थाने के प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में अगली सरकार बनायेगा. चौहान ने दावा किया कि झारखंड में लोग बदलाव चाहते हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती घुसपैठ के माध्यम से राज्य को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. चौहान ने दिल्ली रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं झारखंड से बहुत मीठी यादें लेकर जा रहा हूं. यह एक अद्भुत राज्य है. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग सरकार बनाएगा.’’ उन्होंने झारखंड के विशाल संसाधनों…

Read More

New Delhi.खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि बिहार अगले साल अप्रैल में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों और पैरा खेलों की मेजबानी करेगा. पहली बार खेलो इंडिया को ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा जिसमें पैरा खेलों का आयोजन युवा खेलों के 10-15 दिन बाद किया जायेगा. पैरा खेलों का पहला चरण पिछले साल यहां कराया गया था. बिहार ने हाल में समाप्त हुई महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता की राजगीर में मेजबानी की थी जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखा था.

Read More

New Delhi. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों का सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सक्रिय हो. मंत्रालय ने बयान में कहा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रभावी पहुंच के लिए अपने क्षेत्रीय और ‘जोनल’ कार्यालयों को शामिल करेगा. बयान के अनुसार, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिकतम संख्या में नियोक्ता तथा कर्मचारी ईएलआई योजना से लाभान्वित हों, उसने ईपीएफओ को नियोक्ताओं के साथ अभियान के रूप में काम करने और कर्मचारियों के यूएएन को सक्रिय…

Read More